सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

नेपानगर के वन ग्राम मांडवा जंगल में हुवा नवजात शिशु का जन्म आरोग्य केंद्र पर लटका मिला ताला

 


बुरहानपुर:- नेपानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत मांडवा में शुक्रवार सुबह दिल-दहला देने वाला मामला सामने आया है। प्रसव पीड़ा के चलते मांडवा निवासी 35 वर्षीय मीराबाई पति भूलसिंग महिला ने जंगल में एक नवजात बच्चे को जन्म दिया। लंबे समय तक महिला जंगल में बेहोश अवस्था में पड़ी रही।उक्त मामले ने साबित कर दिया की प्रदेश की भाजपा सरकार पूरी तरह से नाकाम सिद्ध हो रही है, और उसकी हर योजना महज कागजो पर और सोशल मिडिया के लायक ही बची है 

आरोग्यम केंद्र मांडवा (बोमलियापाठ)वहां पर ताला लटका मिला

उक्त आरोप लगाते हुए कांग्रेस नेता अजयसिंह रघुवंशी ने प्रदेश सरकार की योजनाओं पर प्रश्न लगाते हुए स्थानीय भाजपा के जनप्रतिनिधिओ पर भी सवाल खडे किये 

श्री रघुवंशी ने कहा की जिले के सांसद, और विधायकों द्वारा प्रतिदिन करोडो के विकास की महज घोषणाएं की जाती है किन्तु धरातल पर सब जीरो है, केवल विज्ञप्तिओ के माध्यम से ही प्रदेश का विकास करने मे लगे हे सब के सब जबकि आज समस्याओ की हकीकत सामने आने पर पता चल रहा है की क्या विकास हो रहा है जिले मे कही तो जनता पानी को तरस रही है तो कही स्वास्थ्य सुविधाओं को, पता चला है की 

महिला के साथ में 3-4 वर्ष की बेटी भी मौजूद थी। इसके बाद वहां से गुजर रहे मांडवा निवासी एकलव्य भारतीय ओर उनकी मां किरण बाई किशोर ने महिला को देखा। वे पहले उसे आरोग्यम केंद्र मांडवा (बोमलियापाठ) ले गए। लेकिन वहां पर ताला लटका मिला। जिसके बाद महिला को सीवल स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया गया। जिसके पश्चात यहां पर चिकित्सकों ने महिला का प्राथमिक उपचार शुरू किया। तथा यहां पर महिला का प्राथमिक उपचार किए जाने के बाद उन्हें बुरहानपुर रेफर किया गया है। एकलव्य भारतीय ने बताया है कि मांडवा का आरोग्यम केंद्र को बने हुवे लगभग 5 वर्ष पूर्ण हो चुके है किंतु इतना समय होने के बाद भी यहां पर किसी भी प्रकार की सुविधा मूलभूत रूप से उपलब्ध नहीं है तथा वह लंबे समय से फिर भी बंद है तथा यहां पर कोई भी डॉक्टर मौजूद नहीं रहता है भले ही सरकार ने यहां पर उपस्वास्थ्य केंद्र बना दिया है लेकिन यहां पर इलाज नाम की कोई भी सुविधा उपलब्ध नहीं है। 

शासन ने यहां पर भले ही डॉक्टरों को पदस्थ कर रखा है लेकिन वे नाम मात्र के ही है इलाज संबंधित कोई भी उपकरण उपलब्ध नहीं होने के कारण वे आए दिन रोज अपनी ड्यूटी करके वापस घर की ओर लौट जाते है। जिस आरोग्य केन्द्र की यहां बात हो रही है वहा पर बिजली,पानी, पलंग, कुर्सी जैसी व्यवस्था नहीं है।

उस आरोग्य केंद्र में एक महिला डॉक्टर पदस्थ है किंतु मूलभूत सुविधा न होने के कारण उन्हें अपनी ड्यूटी पंचायत भवन के पास बने हॉस्पिटल में रह कर करना पड़ता है। अकेली महिला डॉक्टर जंगल में बिना किसी कैमरे, जांच के उपकरण, और मूलभूत सुविधा के कैसे ड्यूटी कर सकती है।

कलेक्टर हर्ष सिंह के निर्देश पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सृजन वर्मा ने जिला अस्पताल पहुंचकर महिला के पति और चिकित्सकों से चर्चा की।

उन्होंने चिकित्सकीय टीम को महिला और नवजात शिशु को सर्वोत्तम उपचार एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

श्री रघुवंशी ने कहा की विधायक सांसद से लेकर इनके मुख्यमंत्री तक केवल बड़बोले पन मे अपना समय व्यतीत कर रहें है इन्हे क्षेत्र के विकास  से कोई लेना देना नहीं है और सबसे बड़ी बात की कोई बड़ा मामला मिडिया के माध्यम से सामने आता भी है तो प्रशासन द्वारा उसे हल कर दबा दिया जाता है जिससे इन प्रतिनिधियों को जवाब नहीं देना पढ़ता 

श्री रघुवंशी ने आरोप लगाया की दवाखाने के नाम पर केवल कमीशन बाजी के चककर मे इन भाजपाइयों ने बिल्डिंगे तो बना दी किन्तु उसमे डॉक्टर एवं स्टॉफ कहा है इन्ही स्टॉफ की कमी के चलते जिले की स्वास्थ्य सुविधाएं बिगड़ी है, अतः इन बिल्डिंगो मे डॉक्टर की नियुक्ति की जावे बल्कि बुरहानपुर मे बहुत सारे बीयुएमएस एवं बीएएमएस डॉक्टर कि यहाँ नियुक्ति की जावे जिससे डॉक्टरो को रोजगार मिलेगा और जनता को स्वास्थ्य सुविधा,

श्री रघुवंशी द्वारा स्वास्थ्य व्यवस्था और डॉक्टरों की कमी को लेकर उठाया गया यह एक बेहद गंभीर और सीधा जनहित से जुड़ा मुद्दा है। बुनियादी ढांचा (बिल्डिंगें) तैयार होने के बाद भी अगर वहां पर्याप्त स्टाफ और डॉक्टर्स न हों, तो जनता को उन सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पाता।


आप देख रहे है 👇



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

8 फरवरी से राशन कार्ड धारकों को मिलेगा बड़ा फायदा! जानें नया नियम!

भारत सरकार ने राशन कार्ड धारकों के लिए एक नई योजना की घोषणा की है, जो 8 फरवरी 2025 से लागू हो रही है। इस योजना का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद परिवारों को राहत प्रदान करना और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इस नई पहल के तहत, राशन कार्ड धारकों को न केवल मुफ्त राशन मिलेगा, बल्कि उन्हें हर महीने आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। यह योजना देश के करोड़ों लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालेगी। इस लेख में, हम आपको इस योजना के सभी पहलुओं की जानकारी देंगे, जैसे कि इसके लाभ, पात्रता मानदंड, आवश्यक दस्तावेज, और आवेदन प्रक्रिया। साथ ही, हम यह भी समझेंगे कि यह नया नियम किस तरह से राशन वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी और कुशल बनाएगा। राशन कार्ड योजना 2025 का मुख्य विवरण नीचे दिए गए टेबल में इस योजना का एक संक्षिप्त अवलोकन प्रस्तुत किया गया है:  योजना के लाभ इस नई योजना के तहत लाभार्थियों को कई महत्वपूर्ण सुविधाएं मिलेंगी: मुफ्त राशन: पात्र परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज (चावल और गेहूं) मिलेगा। आर्थिक सहायता: प्रत्येक परिवार को हर महीने ₹1000 की वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खाते में दी जाएग...