कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट गुरुवार को जगदलपुर पहुंचे और पत्रकारों से बातचीत में SIR प्रक्रिया को लोकतंत्र पर हमला बताया। उन्होंने चेतावनी दी कि जिस तरह बिहार विधानसभा चुनाव से पहले लाखों वोटरों के नाम मतदाता सूची से हटाए गए थे, उसी पैटर्न को अब छत्तीसगढ़ में लागू करने की कोशिश की जा रही है।
SIR प्रक्रिया को लेकर सचिन पायलट का ऐलान, बिहार जैसा हाल छत्तीसगढ़ में नहीं होने देंगे कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट गुरुवार को जगदलपुर पहुंचे और पत्रकारों से बातचीत में SIR प्रक्रिया को लोकतंत्र पर हमला बताया। उन्होंने चेतावनी दी कि जिस तरह बिहार विधानसभा चुनाव से पहले लाखों वोटरों के नाम मतदाता सूची से हटाए गए थे, उसी पैटर्न को अब छत्तीसगढ़ में लागू करने की कोशिश की जा रही है। दलित, आदिवासी और OBC वोटरों के अधिकारों की रक्षा सचिन पायलट ने कहा कि कांग्रेस किसी भी हाल में दलित, आदिवासी और OBC वर्ग के मतदाताओं के नाम कटने नहीं देगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि इन समुदायों के अधिकार और सुरक्षा को प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा। चुनाव आयोग से स्पष्टता की मांग पायलट ने कहा कि कांग्रेस लगातार सबूत और दस्तावेज चुनाव आयोग को प्रस्तुत कर रही है, लेकिन आयोग की ओर से ठोस और स्पष्ट कार्रवाई नहीं दिखाई दे रही। उन्होंने SIR प्रक्रिया को लेकर आयोग से शीघ्र निर्णय की मांग की। हिंसा के खिलाफ कांग्रेस की स्थिति पायलट ने बस्तर में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान पर भी टिप्पणी की। उन्होंने ...