आज बुरहानपुर की रेणुका माता रोड स्थित कृषि उपज मंडी का निरीक्षण कर राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत लगभग 1.50 करोड़ रुपए की लागत से स्थापित होने वाले आधुनिक ग्रेडिंग-क्लीनिंग प्लांट के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।
आज बुरहानपुर की रेणुका माता रोड स्थित कृषि उपज मंडी का निरीक्षण कर राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत लगभग 1.50 करोड़ रुपए की लागत से स्थापित होने वाले आधुनिक ग्रेडिंग-क्लीनिंग प्लांट के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। अत्याधुनिक फोटोसेंसर और हाई-स्पीड कैमरों से सुसज्जित यह प्लांट गेहूं, चना, दलहन और मूंगफली जैसे उत्पादों की गुणवत्ता को वैज्ञानिक तरीके से निखारेगा, जिससे हमारे किसान भाइयों को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय बाजारों में उनकी उपज का सर्वश्रेष्ठ मूल्य प्राप्त हो सकेगा। केंद्र एवं राज्य सरकार के संकल्प के अनुरूप, किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें प्रतिस्पर्धी बाजार में मजबूत स्थिति प्रदान करने की दिशा में यह एक मील का पत्थर साबित होगा। मंडी परिसर के निरीक्षण के दौरान चना खरीदी केंद्र का अवलोकन कर किसान भाइयों और व्यापारियों से सीधा संवाद किया एवं उनकी समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। साथ ही, परिसर में शुद्ध पेयजल सुनिश्चित करने हेतु 20 लाख रुपए की लागत वाले आरओ प्लांट को तत्काल स्वीकृति प्रदान की। हमारा लक्ष्य सावित्रीबाई फुले फल-सब्...