सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बुरहानपुर जिले में 100 दिवसीय विशेष अभियान के तहत 'निक्षय शिविर' आयोजित किया गया।

 

बुरहानपुर: जिले को टीबी मुक्त बनाने के लक्ष्य के साथ, कलेक्टर श्री हर्ष सिंह और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. राजेन्द्र कुमार वर्मा के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीमें मैदानी स्तर पर सक्रिय हैं। इसी क्रम में 100 दिवसीय विशेष अभियान के अंतर्गत ग्राम लाल बडली (पंचायत डोईफोड़िया), ग्राम बोर्दली और घुमक्कड़ बरवार समुदाय के डेरों पर स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया।

जिला क्षय उन्मूलन केंद्र बुरहानपुर द्वारा ग्राम लाल बडली ग्राम पंचायत डोईफोड़िया एवं ग्राम बोर्दली एवं घुम्मकड़ जाति बरवार समुदाय खेतों में झुग्गी बनाकर रहने वाली आदि जगह पर आयुष्मान आरोग्य निक्षय शिविर लगाकर सभी लोगों की टीबी स्क्रीनिंग कर चेस्ट एक्स रे एवं बलगम जांच एचआईवी जांच बीपी शुगर बॉडी मास इंडेक्स जांच आदि की गई।

कलेक्टर श्री हर्ष सिंह के निर्देशानुसार एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला बुरहानपुर डॉ.राजेन्द्र कुमार वर्मा के आदेशानुसार जिले में 100 दिवसीय विशेष टीबी मुक्त भारत अभियान अंतर्गत जिले में दो स्थानों पर निक्षय शिविर आयोजित किया गए l जिसमें जोखिम जनसंख्या की टीबी स्क्रीनिंग, चेस्ट एक्स रे, बलगम सैंपल, जांच, शुगर, बीपी, बॉडी मास इंडेक्स जांच की गई।

 सीएमएचओ डॉ राजेन्द्र कुमार वर्मा जी के अनुसार अभियान का मुख्य उद्देश्य उच्च जोखिम वर्ग वाली जनसंख्या जैसे पूर्व में टीबी का ईलाज लिए व्यक्ति, टीबी मरीज के घर के सदस्य एवं संपर्क में आए व्यक्तियों, धूम्रपान/शराब का सेवन करने वाले, 60 साल से अधिक उम्र, मधुमेह/शुगर ,एचआईवी संक्रमण, कम बॉडी मास इंडेक्स (दुबले पतले लोग), खदानों, खेतों, कारखानों में समूह में कार्य करने वाले लोग आदि में टीबी होने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए शीघ्र जांच एवं शीघ्र इलाज के आधार पर शिविर आयोजित कर सभी लोगों के चेस्ट एक्स रे एवं बलगम जांच किया जा रहा है। टीबी के इलाज में उचित प्रोटीन युक्त पोषण आहार महत्वपूर्ण होता है अतः कोई भी व्यक्ति निक्षय मित्र बनकर टीबी मरीजों को पोषण सहायता प्रदान कर सकता है। टीबी को फैलने से रोकने के लिए खांसते छींकते समय मुंह पर कपड़ा लगाएं, खुले में ना थूंके और मास्क का प्रयोग जैसी आदतें अपनाई जानी चाहिए। साथ ही टीबी का ईलाज बीच मे न छोड़े और उचित खानपान से टीबी से ठीक हो सकते है। अगर किसी को लगातार खांसी, बुखार,वजन कम होना, बलगम में खून आना, भूख न लगना आदि लक्षण हैं तो नजदीकी स्वास्थ केंद्र पर बलगम जांच कराए।

शिविर में रेडियोग्राफर कल्पना शाक्यवार द्वारा चेस्ट एक्स रे किए गए, पदमाकर पाटिल एसटीएलएस व राजू राठौड़ एसटीएस एवं आईसीटीसी सीएचसी खकनार अस्पताल एचआईवी परामर्शदाता हरलाल सिसोदिया द्वारा मरीजों की एचआईवी,सिफलिस जांच की गई। जगदीश कुमार ने बलगम सैंपल लिए एवं आशा कर्मचारी ने सहयोग किया। ग्राम पंचायत डोईफोडिया में टीबी शपथ दिलाई गई जिसमें सरपंच कलाबाई बलवंत उप सरपंच शुभम चौकसे ,सचिव प्रवेश शिवहरे , सदस्य नीलेश राठौड़ , ग्रामीण एवं स्वास्थ्य विभाग स्टाफ द्वारा ली गई।

आप देख रहे है 👇



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नौकरी के नाम पर ₹1.40 करोड़ की ठगी: 9 महीने से फरार आरोपी धीरज चौधरी ने नेपानगर कोर्ट में किया सरेंडर, 3 दिन की पुलिस रिमांड पर

 नौकरी के नाम पर 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है,  ।। प्रदेश पत्रिका संवाददाता दीपक सोनवणे ।। नेपानगर। भारतीय डाक विभाग (पोस्ट ऑफिस) में नौकरी दिलाने का झांसा देकर नेपानगर और आसपास के करीब 19 युवाओं से 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले मुख्य आरोपियों में से एक धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी पिछले नौ महीने से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार, नेपानगर के गेट नंबर 7 निवासी आरोपी धीरज (पिता अशोक चौधरी) मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे अपने कानूनी सलाहकार (वकील) के साथ अचानक न्यायालय परिसर पहुंचा और आत्मसमर्पण की अर्जी लगाई। धीरज के सरेंडर करने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। इस हाई-प्रोफाइल धोखाधड़ी मामले में क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को निशाना बनाया गया था। नेपानगर और आसपास के ग्रामीण इलाकों के 19 युवाओं ने शि...

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...