सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

आज बुरहानपुर की रेणुका माता रोड स्थित कृषि उपज मंडी का निरीक्षण कर राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत लगभग 1.50 करोड़ रुपए की लागत से स्थापित होने वाले आधुनिक ग्रेडिंग-क्लीनिंग प्लांट के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।

 


आज बुरहानपुर की रेणुका माता रोड स्थित कृषि उपज मंडी का निरीक्षण कर राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत लगभग 1.50 करोड़ रुपए की लागत से स्थापित होने वाले आधुनिक ग्रेडिंग-क्लीनिंग प्लांट के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। 

अत्याधुनिक फोटोसेंसर और हाई-स्पीड कैमरों से सुसज्जित यह प्लांट गेहूं, चना, दलहन और मूंगफली जैसे उत्पादों की गुणवत्ता को वैज्ञानिक तरीके से निखारेगा, जिससे हमारे किसान भाइयों को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय बाजारों में उनकी उपज का सर्वश्रेष्ठ मूल्य प्राप्त हो सकेगा। केंद्र एवं राज्य सरकार के संकल्प के अनुरूप, किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें प्रतिस्पर्धी बाजार में मजबूत स्थिति प्रदान करने की दिशा में यह एक मील का पत्थर साबित होगा।

मंडी परिसर के निरीक्षण के दौरान चना खरीदी केंद्र का अवलोकन कर किसान भाइयों और व्यापारियों से सीधा संवाद किया एवं उनकी समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। साथ ही, परिसर में शुद्ध पेयजल सुनिश्चित करने हेतु 20 लाख रुपए की लागत वाले आरओ प्लांट को तत्काल स्वीकृति प्रदान की। 

हमारा लक्ष्य सावित्रीबाई फुले फल-सब्जी मंडी और कपास मंडी प्रांगण को 'आदर्श मंडी' के रूप में विकसित करना है, जहाँ हाईराइज शेड, डिजिटल डिस्प्ले, सुदृढ़ जल निकासी और किसानों के लिए आधुनिक विश्राम स्थल जैसी समस्त सुविधाएं उपलब्ध होंगी। क्षेत्र के हल्दी उत्पादन को देखते हुए प्रोसेसिंग यूनिट और सुदृढ़ नीलामी व्यवस्था पर भी विशेष बल दिया गया है।

 हम जन-सहभागिता और सुझावों के आधार पर बुरहानपुर की कृषि व्यवस्था को एक नई आधुनिक पहचान देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने जी, मंडी बोर्ड ई. शैलेंद्र सिंह ठाकुर जी, कृषि समिति अध्यक्ष श्री किशोर पाटिल जी, श्री चिंतामन महाजन जी, भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री अरुण पाटिल जी, श्री प्रभाकर चौधरी जी, श्री समर्थ चिटनिस जी, उपसंचालक श्री मनोहर देवके जी, मंडी सचिव श्री भूपेंद्र सोलंकी जी, श्री दीपक जैन जी, श्री मनीष गंगराड़े जी, श्री अमरजीत सिंह लाम्बा जी, श्री बलदेवदास नागर जी, श्री लाला सेठ जी, श्री मनोज अग्रवाल जी एवं अन्य साथीगण उपस्थित रहे।

आप देख रहे है 👇



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नौकरी के नाम पर ₹1.40 करोड़ की ठगी: 9 महीने से फरार आरोपी धीरज चौधरी ने नेपानगर कोर्ट में किया सरेंडर, 3 दिन की पुलिस रिमांड पर

 नौकरी के नाम पर 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है,  ।। प्रदेश पत्रिका संवाददाता दीपक सोनवणे ।। नेपानगर। भारतीय डाक विभाग (पोस्ट ऑफिस) में नौकरी दिलाने का झांसा देकर नेपानगर और आसपास के करीब 19 युवाओं से 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले मुख्य आरोपियों में से एक धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी पिछले नौ महीने से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार, नेपानगर के गेट नंबर 7 निवासी आरोपी धीरज (पिता अशोक चौधरी) मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे अपने कानूनी सलाहकार (वकील) के साथ अचानक न्यायालय परिसर पहुंचा और आत्मसमर्पण की अर्जी लगाई। धीरज के सरेंडर करने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। इस हाई-प्रोफाइल धोखाधड़ी मामले में क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को निशाना बनाया गया था। नेपानगर और आसपास के ग्रामीण इलाकों के 19 युवाओं ने शि...

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...