नावरा चौकी से महज 500 मीटर की दूरी पर शासकीय शराब दुकान है जहां से आस पास के क्षेत्रों में दोपहिया वाहनों से शराब का अवैध परिवहन किया जा रहा है।
मध्य प्रदेश में नावरा चौकी (Navra Police Post) से महज 500 मीटर की दूरी पर स्थित शासकीय शराब दुकान से ग्रामीण इलाकों में अवैध शराब की तस्करी का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार के कर्मचारी मोटर साईकल के जरिए 20-25 गाँवों में बेखौफ शराब की सप्लाई कर रहे हैं। अवैध शराब तस्करी से जुड़ी प्रमुख बातें नेपानगर के नावरा में 1 अप्रैल से नवीन ठेकेदार को शासकीय दुकान का ठेका मिला है, देखा गया है कि इन्हे एक माह पूरा होने के बाद आज दिनांक , तक यहां प्राथमिक नियमों की पूर्ती तक नहीं की गई है। ठेकेदार ने मनमाने तरिके से काम कर नावर क्षेत्र में संचालित शासकीय शराब दुकान से शराब ठेकेदार के आदमी दो पहिया वाहन की सहायता से ग्रामीण क्षेत्र में शराब का कारोबार फैला रहे हैं। नेपानगर विधानसभा क्षेत्र के नावरा और उसके आसपास बसें ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकतर भोले भाले आदिवासी एवं अन्य वर्ग के लोगों को जो बहुत कम मात्रा में शिक्षित है। जिसका फायदा शराब ठेकेदार और उसके सहकर्मी उठा रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि शराब ठेकेदार ने हर गांव में अपने दो से तीन एजेंट भी बना लिए जो पूरे गांव मे...