पंजाब का अवैध हथियार तस्कर बुरहानपुर में पकड़ाया बुरहानपुर की खकनार पुलिस ने पंजाब के एक बड़े अवैध हथियार तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। बोरखेड़ा फाटा में आरोपी से 7 देसी पिस्टल, 2 खाली मैगजीन और ₹1.38 लाख नकद बरामद किए गए हैं। इस कार्रवाई से जुड़ी मुख्य जानकारी नीचे दी गई है : आरोपी की पहचान: पकड़े गए तस्कर का नाम रणजीत (पिता शंभूनाथ कुंज 32वर्ष निवासी विश्वकर्मा मंदिर, कृष्णपुरी मोहल्ला, नाभा, थाना कोतवाली, जिला पटियाला, पंजाब के रूप में बताई है, जो पंजाब के पटियाला का रहने वाला है। बरामदगी: पुलिस ने आरोपी के पास से 7 देसी पिस्टल, 2 खाली मैगजीन और ₹1.38 लाख नकद बरामद किए हैं। साथ हि एक मोबाइल फोन (कीमत ₹10,000) जब्त किया गया। स्थान: यह गिरफ्तारी बुरहानपुर जिले के खकनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत बोरखेड़ा फाटा स्थित यात्री प्रतीक्षालय के पास से की गई। कार्रवाई का विवरण: पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पंजाब से एक व्यक्ति हथियार खरीदने आया है। थाना प्रभारी अभिषेक जाधव के नेतृत्व में टीम ने घेराबंदी कर उसे उस समय पकड़ा जब वह पैदल जा रहा...