बुरहानपुर (मध्य प्रदेश) में राशन वितरण में बड़ी धांधली सामने आई है नागझिरी गांव के ग्रामीणों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर राशन वितरण में गंभीर धांधली (दो माह का अंगूठा लगवाकर एक माह का राशन देने) की शिकायत की है
बुरहानपुर के नागझिरी गांव के ग्रामीणों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर राशन वितरण में गंभीर धांधली (दो माह का अंगूठा लगवाकर एक माह का राशन देने) की शिकायत की है। कलेक्ट्रेट पहुंचकर ग्रामीणों ने अपनी पीड़ा जाहिर की और दोषी कंट्रोल दुकान संचालक के खिलाफ जांच व सख्त कार्रवाई की मांग की है। अधिकारी व नेताओं तक पहुंची बात ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कंट्रोल दुकान संचालक अशिक्षित आदिवासियों की मजबूरी का फायदा उठाता है और शिकायत करने पर धमकी देता है। गेती, तगारी और आईने का रहस्य नागझिरी के कुछ ग्रामीण गेती, तगारी और आईना लेकर भी कलेक्ट्रेट पहुंचे। ग्रामीण लखन पटेल ने बताया कि रोजगार गारंटी योजना के तहत उन्हें काम नहीं मिल रहा है, जबकि पंचायत में निर्माण कार्यों का पैसा निकाला जा रहा है। उन्होंने इसकी जांच की मांग की। ग्रामीणों ने प्रदर्शन के दौरान गेती और तगारी इसलिए साथ रखी थी क्योंकि उन्हें रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत काम नहीं मिल रहा था, लेकिन पंचायत में विकास कार्यों के नाम पर पैसों की हेराफेरी की जा रही है। वहीं, आईना (दर्पण) लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचने का मकसद प...