चलो पंचायत अभियान" के तहत खंडवा मे युवा कांग्रेस के प्रभारी उबैद उल्लाह जी ने चलो पंचायत अभियान मे युवा कांग्रेस के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं की बैठक ली
आज खंडवा जिले के मांदाता विधानसभा में युवा कांग्रेस के खंडवा जिला प्रभारी उबैद उल्लाह जी ने चलो पंचायत अभियान के तहत युवा कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की बैठक ली साथ में सह प्रभारी रवि दुधानियां एवं युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष अनिल जादव उपस्थित रहे ,
बैठक में अपनी बात रखकर संबोधित किया और बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों एवं कार्ययोजना युवाओं की सहभागिता को लेकर विशेष मंथन हुआ।इस अभियान का मुख्य उद्देश्य कांग्रेस संगठन को वार्ड एवं पंचायत स्तर तक मजबूत करना, आमजन से सीधा संवाद स्थापित करना और युवा कांग्रेस की नीतियों व विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाना है। और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनें और संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाएं।
कार्यक्रम में उपस्थित जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष उत्तमपाल सिंह पुरनी जी, मितेश देसाई जी लोकेश राठोर जी लक्ष्मण पटेल जी सेतान सिंह जी अनिल राठौड़ जी मनोहर पटेल जी जगपाल पटेल की रक्षा गुर्जर जी इम्तियाज़ खान हेमंत राठौड़ हसन मुगल आदि युवा कांग्रेस के साथी उपस्थित रहे।
जमीनी जुड़ाव: पंचायत स्तर पर युवा कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना और नए सदस्यों को पार्टी से जोड़ना।
रणनीति निर्माण: प्रभारी उबैद उल्लाह जी द्वारा स्थानीय पदाधिकारियों को आगामी कार्यक्रमों और जनसंपर्क के लिए दिशा-निर्देश देना।
मुद्दों की पहचान: ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं, किसानों और आम जनता की समस्याओं को चिन्हित कर उनके लिए आवाज उठाना।
खंडवा में युवा कांग्रेस के सांगठनिक गतिविधियों और जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के प्रयासों को दर्शाती है। "चलो पंचायत अभियान" के तहत इस तरह की बैठकें आमतौर पर ग्रामीण स्तर पर युवाओं को जोड़ने, स्थानीय मुद्दों को उठाने और आगामी चुनावों के लिए बूथ स्तर पर रणनीति तैयार करने के लिए आयोजित की जाती हैं।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें