सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

भारत सरकार के सार्वजनिक उपक्रम नेपा लिमिटेड ने लोक कलाकार मुकेश दरबार को अपना सांस्कृतिक दूत नियुक्त किया

 भारत सरकार के सार्वजनिक उपक्रम नेपा लिमिटेड ने लोक कलाकार मुकेश दरबार को अपना सांस्कृतिक दूत नियुक्त किया



नेपानगर भारत सरकार के सार्वजनिक उपक्रम नेपाल लिमिटेड एशिया महाद्वीप की सबसे पुरानी और सबसे बड़ी पेपर मिलो में शुमार नेपा लिमिटेड ने जाने माने वर्ल्ड रिकॉर्ड बूक में नाम दर्ज करने वाले नेपानगर क्षेत्र के आदिवासी नृत्य जागृति कला केंद्र के मुख्य लोक कलाकार माननीय मुकेश दरबार को अपना सांस्कृतिक दूत घोषित किया है।

उल्लेखित यह भी है कि गुरुवार को नेपा लिमिटेड ऑडिटोरियम में आयोजित एक कार्यक्रम में नेपा लिमिटेड सीएमडी राकेश कुमार चोखानी ने मुकेश दरबार को अभिनंदन पत्र भेंट करते हुए कहा कि जागृति कला केंद्र के प्रमुख लोक कलाकार मुकेश दरबार और उनके समूह को हाल ही में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, लंदन द्वारा विश्व के सबसे लंबी अवधि के लोकनृत्य हेतु विश्व कीर्तिमान की मान्यता प्राप्त हुई हैं। वास्तव में दरबार और उनके कलाकारो का समूह लोककला और संस्कृति के माध्यम से नेपानगर का नाम विश्व पटल पर ले जाने का अभिनव प्रयास कर रहे हैं। इस माटी की मूल संस्कृति के मंचन के माध्यम से समय समय पर मुकेश दरबार नेपा लिमिटेड के विभिन्न सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों और रचनात्मक कार्यों में सहयोग करते आएं हैं। उनकी इसी निष्ठा और समर्पण के फलस्वरूप इन्हें नेपा लिमिटेड का सांस्कृतिक दूत घोषित किया जाता हैं।

गौरतलब हैं कि मुकेश दरबार और उनका दल अब तक देश विदेश में दर्जनों कार्यक्रम आयोजित कर चुका हैं। उनके द्वारा नई दिल्ली में भारत पर्व से लेकर मुंबई, भोपाल, लखनऊ, अयोध्या, जोधपुर, जयपुर, सूरत, उदयपुर, अहमदाबाद, चेन्नई, गुवाहाटी, बैंगलोर, प्रयागराज के अलावा वर्ष 2016 में कंबोडिया और वर्ष 2017 में तुर्कमेनिस्तान में लोक कलाकार के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व किया जा चुका हैं। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित रूरल माइक्रोइकोनॉमिस्ट दिनेश जैन का शॉल श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। इस दौरान निदेशक वित्त प्रदीप कुमार नाइक, मुख्य महाप्रबंधक कार्य राम अलागेसन, उप महाप्रबंधक कार्य सुरेंद्र मेहता, कंपनी सचिव निधि मिश्रा, नेपा लिमिटेड चिकित्सालय की डॉक्टर निशी गीर, प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, नेपानगर की प्राचार्या डॉक्टर मनीषा साकल्ले सहित कई अफसर कर्मी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जन संपर्क अधिकारी संदीप ठाकरे ने किया और आभार सीएमडी के निज सचिव शिरीष येलवनकर ने माना।


       आप देख रहे हैं 👇


 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...