सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

जुलाई, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में लगातार मूसलाधार बारिश के चलते ताप्ती नदी और अन्य नदी-नालों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, जिससे जिला प्रशासन पूरी तरह हाई अलर्ट पर है। नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जिला प्रशासन ने संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी है।

  मध्य प्रदेश जिला बुरहानपुर लगातार वर्षा के बीच जिला प्रशासन हाई अलर्ट पर कलेक्टर एवं एसपी ने संवेदनशील क्षेत्रों का किया व्यापक निरीक्षण, ताप्ती नदी सहित सभी घाटों पर चौकस निगरानी के निर्देश   बुरहानपुर जिले में निरंतर हो रही वर्षा तथा ताप्ती नदी सहित विभिन्न नदी-नालों के बढ़ते जलस्तर को दृष्टिगत रखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं सक्रिय है। नागरिकों की सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए शुक्रवार को कलेक्टर श्री हर्ष सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष बागरी ने शहर एवं आसपास के संवेदनशील जलभराव क्षेत्रों का व्यापक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को पूर्ण सतर्कता के साथ कार्य करने तथा किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक रेणुका झील पहुंचे, जहां उन्होंने झील के जलस्तर, जल निकासी तथा पानी के बहाव का सूक्ष्मता से अवलोकन किया। इसके पश्चात राजघाट पहुंचकर जलस्तर की स्थिति का निरीक्षण किया तथा मौके पर तैनात पुलिस बल से चर्चा कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। कलेक्टर श्र...

विश्व रेंजर दिवस के अवसर पर ताप्ती सेवा समिति, बुरहानपुर (TSS) द्वारा रेणुका रोड स्थित वन परिक्षेत्र अधिकारी कार्यालय में वन विभाग के अधिकारियों एवं वन रक्षकों के सम्मान में एक गरिमामय समारोह आयोजित किया गया।

  विश्व रेंजर दिवस पर TSS ने वन विभाग के अधिकारियों एवं वन रक्षकों का किया सम्मान जनमानस जंगल से जुड़ेगा तभी पर्यावरण संरक्षण की सच्ची जागृति होगी" – एल.एस. सोलंकी बुरहानपुर, 31 जुलाई। विश्व रेंजर दिवस के अवसर पर ताप्ती सेवा समिति, बुरहानपुर (TSS) द्वारा रेणुका रोड स्थित वन परिक्षेत्र अधिकारी कार्यालय में वन विभाग के अधिकारियों एवं वन रक्षकों के सम्मान में एक गरिमामय समारोह आयोजित किया गया। ताप्ती सेवा समिति द्वारा नवाचार करते हुए पहली बार रेंजर्स एवं वन रक्षकों के कार्यस्थल पर पहुंचकर उनका सम्मान किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जंगलों, वन्यजीवों एवं पर्यावरण संरक्षण में वन विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका के प्रति समाज में सम्मान और जागरूकता बढ़ाना था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वन परिक्षेत्र अधिकारी श्री एल.एस. सोलंकी ने कहा कि "जनमानस जंगल से जुड़ेगा तभी पर्यावरण संरक्षण की सच्ची जागृति होगी।" उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी विभागों का दायित्व नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक की भागीदारी से ही जंगल, वन्यजीव और प्राकृतिक संसाधनों का प्रभावी संरक्षण संभव है। समाज जित...

नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0" के अंतर्गत मध्य प्रदेश पुलिस (विशेषकर बुरहानपुर जिले के नेपानगर अनुभाग और चौकी नावरा क्षेत्र) द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान समाज को एक सकारात्मक और सशक्त संदेश देता है।

  बुरहानपुर जिले के नेपानगर अनुभाग के अंतर्गत चौकी नावरा क्षेत्र में 'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' अभियान चलाया गया। इस दौरान स्थानीय विद्यालयों और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों को नशे के बुरे परिणामों के बारे में बताया गया तथा सभी को नशा न करने की शपथ दिलाई गई। अभियान की मुख्य बातेंस्थान: चौकी नावरा (नेपानगर अनुभाग, बुरहानपुर)। गतिविधि: स्कूली बच्चों और स्थानीय नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई।संदेश: जीवन को सुरक्षित रखने और समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया गया। अभियान के मुख्य बिंदु ​ नशे के दुष्परिणामों की जानकारी: पुलिस प्रशासन द्वारा स्थानीय नागरिकों, युवाओं और ग्रामीणों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक, आर्थिक और सामाजिक नुकसान के प्रति जागरूक किया गया। ​ जागरूकता संदेश: थाना क्षेत्र में "नशे से दूरी है जरूरी" का स्पष्ट संदेश घर-घर और जन-जन तक पहुंचाया गया। ​ नशा मुक्ति की शपथ: कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों को जीवन में कभी भी नशा न करने और एक स्वस्थ समाज के निर्माण में अपना योगदान देने की शपथ दिलाई गई। ​ संदेश: नशा केवल एक व्यक्ति को न...

बुरहानपुर (ग्रामीण) के नेतृत्व में कांग्रेस कमेटी द्वारा नेपानगर में विजय जुलूस निकाला गया।

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार  जिला कांग्रेस कमेटी बुरहानपुर (ग्रामीण) के नेतृत्व में नेपानगर में विजय जुलूस निकाला गया। यह विजय जुलूस केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद छात्रों, युवाओं और उनके संघर्ष की जीत के रूप में आयोजित किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि छात्रों और युवाओं की आवाज़ को दबाया नहीं जा सकता। देशभर में हुए संघर्ष और जनदबाव के परिणामस्वरूप केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को छात्रों के हित में एक महत्वपूर्ण कदम बताया गया। कांग्रेस पार्टी शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, जवाबदेही और युवाओं के भविष्य की सुरक्षा के लिए आगे भी संघर्ष करती रहेगी। विजय जुलूस में कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने एकजुट होकर छात्रों के संघर्ष का सम्मान करते हुए न्याय और जवाबदेही की इस जीत का स्वागत किया। आप देख रहे है 👇

राष्ट्र प्रथम" की भावना के साथ ताप्ती सेवा समिति ने कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की

  बुरहानपुर, 26 जुलाई। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर ताप्ती सेवा समिति, बुरहानपुर द्वारा वीर जवानों के स्मारक पर पहुँचकर कारगिल युद्ध के अमर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सपूतों को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए तथा "राष्ट्र प्रथम" का संकल्प लिया गया। समिति ने कहा कि कारगिल विजय दिवस केवल भारत की सैन्य विजय का प्रतीक नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति, त्याग, अनुशासन और अदम्य साहस का प्रेरणापर्व है। कारगिल के वीरों ने अपने प्राणों का बलिदान देकर यह सिद्ध कर दिया कि राष्ट्र की सुरक्षा, सम्मान और अखंडता से बढ़कर कुछ भी नहीं है। इस अवसर पर ताप्ती सेवा समिति ने कहा कि वर्तमान समय में जब देश अनेक सुरक्षा चुनौतियों का सामना कर रहा है, तब प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह जाति, धर्म, भाषा और राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर "राष्ट्र प्रथम" की भावना के साथ देशहित में अपना योगदान दे। सीमा पर हमारे सैनिक अपने परिवारों से दूर रहकर राष्ट्र की रक्षा करते हैं, वहीं देश के भीतर प्रत्येक नागरिक का...

नगर पालिका के विकास कार्यों की हकीकत शनिवार को नेपानगर की सड़कों पर साफ दिखाई दी वार्ड क्रमांक-2 के पार्षद अनीशा पटेल के नेतृत्व में उनके पति एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेश पटेल ने वार्डवासियों के साथ मिलकर भगत सिंह द्वार से सीएमडी बंगले तक पहुंच मार्ग के गहरे गड्ढों को जनसहयोग से भरने का कार्य किया।

  नगर पालिका के विकास कार्यों की हकीकत शनिवार को नेपानगर की सड़कों पर साफ दिखाई दी। करोड़ों रुपए के विकास कार्यों के दावों के बीच वार्ड क्रमांक-2 में ऐसा दृश्य सामने आया, जिसने नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। सबसे बड़ी बात यह रही कि कांग्रेस की अध्यक्ष वाली नगर पालिका में कांग्रेस के ही पार्षद पक्ष को जनता के साथ सड़क पर उतरकर गड्ढे भरने पड़े। इसे लेकर स्थानीय स्तर पर नगर पालिका की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। शनिवार को वार्ड क्रमांक-2 की पार्षद अनीशा पटेल के नेतृत्व में उनके पति एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेश पटेल ने वार्डवासियों के साथ मिलकर भगत सिंह द्वार से सीएमडी बंगले तक पहुंच मार्ग के गहरे गड्ढों को जनसहयोग से भरने का कार्य किया। बारिश के बीच फावड़े और गिट्टी लेकर सड़क पर उतरे जनप्रतिनिधियों का यह दृश्य पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा। सात साल पहले बनी सड़क अब बदहाल जानकारी के अनुसार इस सड़क का डामरीकरण लगभग सात वर्ष पहले किया गया था। वर्तमान में सड़क पूरी तरह उखड़ चुकी है। जगह-जगह बने गहरे गड्ढों में बारिश का पानी भर जाने से वाहन चालकों के लि...

मिशन एड्स सुरक्षा के तहत आईसीटीसी केंद्र खकनार अस्पताल के द्वारा निम्बापुर मे एचआईवी जाच शिवीर आयोजित किया गया

  बुरहानपुर कलेक्टर श्री हर्ष सिंह एवं स्वास्थ्य विभाग के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.राजेंद्र कुमार वर्मा के निर्देश अनुसार एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खकनार अस्पताल के ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ.पुष्पेंद्र जामले के मार्गदर्शन मे ग्राम निम्बापुर मे एचआईवी जाच शिवीर का आयोजन किया गया था   सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खकनार अस्पताल के आईसीटीसी परामर्शदाता हरलाल सिसोदिया ने उपस्थित महिलाओं और पुरुषों को समझाया की समय समय पर एचआईवी,एड्स और सिफलिस की जाच साल मे एक या दो बार अपने नजदीक की आईसीटीसी केन्द मे नि:शुल्क एचआईवी, सिफलिस जाच करवाना चाहिए   आईसीटीसी परामर्शदाता हरलाल सिसोदिया ने एचआईवी के प्रमुख लक्षणों के बारे मे विस्तारपूर्वक जानकारी दी है जैसे दो से तीन महा तक लगातार बुखार आना,बार बार दस्त लग जाना,वजन कम होना दिन प्रतिदिन,बार बार टीबी की बीमारी से ग्रषित हो जाना आदि लक्षण दिखाई दे तो अपने आसपास की आईसीटीसी मे नि:शुल्क जाच करवा ले परामर्शदाता सिसोदिया ने बताया की एचआईवी हाथ मिलाने से,गले मिलने से,एक ही थाली मे खाना खाने से,एक ही गिलाश से पानी पीने ...

बुरहानपुर जिले में पदोन्नति पर अमर इंगले एवं प्रमोद मोदी का ताप्ती सेवा समिति ने किया आत्मीय सम्मान

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के ताप्ती सेवा समिति द्वारा समाज एवं प्रशासनिक सेवाओं में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों के सम्मान की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए पदोन्नति प्राप्त होने पर एसपी कार्यालय में पदस्थ अमर इंगले एवं कलेक्टर कार्यालय के निर्वाचन विभाग में पदस्थ प्रमोद मोदी का आत्मीय सम्मान किया गया। समिति की ओर से दोनों अधिकारियों को शाल एवं श्रीफल भेंट कर उनके उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की गई तथा पदोन्नति पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष श्रीमती सरिता भगत ने कहा कि प्रशासनिक सेवाओं में ईमानदारी, समर्पण और जनसेवा की भावना से कार्य करने वाले अधिकारियों का सम्मान समाज के लिए प्रेरणादायी है। ऐसे अधिकारी अपने कार्यों से प्रशासन और जनता के बीच विश्वास को मजबूत करते हैं। एसपी कार्यालय में आयोजित सम्मान कार्यक्रम में अमर इंगले का अभिनंदन करते हुए समिति ने उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं निरंतर प्रगति की कामना की। वहीं कलेक्टर कार्यालय स्थित निर्वाचन विभाग में प्रमोद मोदी का सम्मान करते हुए समिति ने उनके सफल एवं गौरवपूर्ण कार्यकाल के लिए शुभेच्छा...

बुरहानपुर, दारुस्सुरूर एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के प्रस्तावित ध्वस्तीकरण पर रोक लगाने की मांग

  मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के प्रस्तावित ध्वस्तीकरण पर रोक लगाने की मांग , 23 जुलाई, बुधवार, बुरहानपुर, दारुस्सुरूर एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी, बुरहानपुर (मध्य प्रदेश) ने मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय, रामपुर (उत्तर प्रदेश) के विरुद्ध प्रस्तावित ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए इसे तत्काल रोकने की मांग की है।  सोसाइटी के अध्यक्ष जनाब तनवीर रज़ा बरकाती ने भारत के माननीय प्रधानमंत्री, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री तथा विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) सहित संबंधित अधिकारियों को पत्र भेजकर आग्रह किया है कि इस कार्रवाई को तत्काल प्रभाव से रोका जाए।           सोसाइटी का कहना है कि यह केवल एक विश्वविद्यालय का मामला नहीं, बल्कि हजारों विद्यार्थियों की शिक्षा, उनके भविष्य और देश की उच्च शिक्षा व्यवस्था से जुड़ा अत्यंत महत्वपूर्ण विषय है। यदि किसी प्रकार का कानूनी या प्रशासनिक विवाद है, तो उसका समाधान विधिसम्मत प्रक्रिया के अनुसार किया जाना चाहिए, किंतु विद्यार्थियों की शिक्षा और शैक्षणिक गतिविधियों पर प्रतिकूल प्रभाव न...

नेपानगर तहसील के वार्ड क्रमांक 16 (उर्दू हाई स्कूल के पास) से वार्ड 20 को जोड़ने वाले नाले पर पैदल पुल (फुटओवर ब्रिज) के पुनर्निर्माण के संबंध में

  नेपानगर तहसील के वार्ड क्रमांक 16 (उर्दू हाई स्कूल के पास) से वार्ड 20 को जोड़ने वाले नाले पर पैदल पुल (फुटओवर ब्रिज) के पुनर्निर्माण के संबंध में रोजाना बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, विद्यार्थियों और आमजन का आना-जाना होता है। आसपास स्थित सभी स्कूलों और कॉलेजों के छात्र-छात्राएं इसी रास्ते का उपयोग करते हैं। ​ प्रमुख समस्या बिंदु ​भौगोलिक स्थिति: यह मार्ग वार्ड क्रमांक 16 में स्थित उर्दू हाई स्कूल के पास से गुजरते हुए वार्ड क्रमांक 20 को आपस में जोड़ता है। ​ दैनिक आवागमन: इस मार्ग से रोजाना बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, विद्यार्थियों और आमजन का आना-जाना होता है। आसपास स्थित सभी स्कूलों और कॉलेजों के छात्र-छात्राएं इसी रास्ते का उपयोग करते हैं। ​ वर्तमान स्थिति और जोखिम (वर्षा ऋतु): ​वर्तमान में मानसून का समय चल रहा है और रास्ते में स्थित नाले की स्थिति अत्यंत दयनीय और जोखिम भरी है। ​भारी बारिश के दौरान इस नाले में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो जाते हैं, जिससे पानी उफनकर बहता है। ​ऐसी विकट स्थिति में छोटे बच्चों, स्कूली विद्यार्थियों और बुजुर्गों के लिए इस नाले को पार करना भारी ...

बुरहानपुर जिले के थाना शाहपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई वर्ष 2022 से फरार 06 स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय बुरहानपुर में पेश किया गया।

बुरहानपुर पुलिस द्वारा फरार एवं स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना शाहपुर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। वर्ष 2022 से फरार चल रहे 06 स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय बुरहानपुर में पेश किया गया। पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष बागरी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप कुमार शेण्डे, नगर पुलिस अधीक्षक गौरव पाटिल के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी शाहपुर निरीक्षक श्री अखिलेश मिश्रा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा की गई। कार्रवाई का विवरण ​ मुखबिर तंत्र और तकनीकी सहायता: थाना शाहपुर पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना और तकनीकी संसाधनों का उपयोग करते हुए इन सभी फरार आरोपियों की सटीक लोकेशन का पता लगाया। ​ न्यायालयीन आदेश का पालन: माननीय न्यायालय द्वारा जारी स्थायी वारंटों का तामील कराते हुए पुलिस ने विभिन्न ठिकानों पर दबिश देकर इन 06 आरोपियों को गिरफ्तार किया। ​ अगली विधिक कार्रवाई: गिरफ्तार किए गए सभी वारंटियों को नियमानुसार आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। गिरफ्तार किए गए ...

नेपानगर विधानसभा क्षेत्र के खकनार तहसील में राहुल गांधी जी की गिरफ्तारी के विरोध में ज्ञापन सौंपा गया।

  नेपानगर विधानसभा क्षेत्र के खकनार तहसील में राहुल गांधी जी की गिरफ्तारी के विरोध में ज्ञापन सौंपा गया।  मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के युवा कांग्रेस नेपानगर विधानसभा अध्यक्ष आकाश राठौड़ के नेतृत्व में खकनार तहसील में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी जी की गिरफ्तारी के विरोध में तहसीलदार महोदय को ज्ञापन सौंपकर अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भास्कर महाजन जी, स्नेहल चौधरी जी, राजेंद्र शुक्ला जी, आंचल पाटिल जी एवं गजानन पाठक जी प्रमोद पाटिल विकास राठौड़ मयूर पार्टी सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा एवं जनहित के मुद्दों पर अपनी आवाज़ बुलंद करते हुए कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज़ को दबाने का हर प्रयास लोकतांत्रिक परंपराओं के विरुद्ध है। आप देख रहे है 👇

बुरहानपुर के लोधीपुरा स्थित इच्छेश्वर हनुमान मंदिर (थाना गणपति नाका क्षेत्र) में हुई चोरी के मामले में पुलिस को मिली अहम सफलता

बुरहानपुर के लोधीपुरा स्थित इच्छेश्वर हनुमान मंदिर (थाना गणपति नाका क्षेत्र) में हुई चोरी के मामले में पुलिस को अहम सफलता मिली है बुरहानपुर: इच्छेश्वर हनुमान मंदिर में चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार बुरहानपुर के लोधीपुरा स्थित इच्छेश्वर हनुमान मंदिर (गणपति नाका थाना क्षेत्र) में हुई चोरी के मामले में सोमवार को दोपहर 3:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी हेमलाल (पिता आसाराम मोर) ने पूछताछ में बताया कि 17 जुलाई को उसने जिले के इच्छेश्वर हनुमान मंदिर से पूजा में प्रयुक्त एक तांबे का घड़ा, 3 पीतल की घंटियाँ और दो मंजीरे चुराए थे। ​गणपति नाका थाना पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गणपति नाका थाना पुलिस ने सीसीटीवी के माध्यम से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है मामले का सफल खुलासा करने में गणपति नाका थाना प्रभारी कमल पवार, एएसआई किशोर मोहनिया, संतोष चौहान और सूचना संकल्प के नितेश सपकाले की महत्वपूर्ण भूमिका रही।  आप देख रहे है 👇

नेपानगर में नशामुक्ति के नशे से दूरी अभियान 2.0 तहत पुलिस की बाइक जागरूकता रैली हाट बाजार पहुंची , ग्रामीणों को दिलाई शपथ, 30 जुलाई तक चलेगा अभियान ।

  बुरहानपुर जिले में 'नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0' के तहत नेपानगर पुलिस ने दिनांक 19 जुलाई 2026  रविवार दोपहर बाइक जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान आमजन को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई और नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। नेपानगर में पुलिस का नशामुक्ति अभियान जारी: हाट बाजार में बांटे गए जागरूकता पर्चे  मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में  नेपानगर पुलिस नशे के खिलाफ 15 जुलाई से 30 जुलाई तक जागरूकता अभियान चला रही है। इस दौरान चित्रकला, नुक्कड़ नाटक और क्विज स्पर्धाओं के जरिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है।  नेपानगर में पुलिस प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे विशेष नशामुक्ति अभियान के तहत आज स्थानीय हाट बाजार में ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों और युवाओं को जागरूक किया गया। बाजार में पुलिस ने ग्रामीणों को पर्चे बांटकर नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी। ​नेपानगर थाने के एसआई श्री शहाबुद्दीन कुरैशी ने जनता को संबोधित करते हुए बताया कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य, आर्थिक स्थिति और व्यक्तित्व को बर्बाद करता है, बल्कि उसके रिश्तों को भी बुरी तरह प्रभावित कर...

नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0 अंतर्गत अनुभाग बुरहानपुर जिले के थाना नेपानगर ग्राम अंधारवाडी में ग्राम एवं अन्य ग्रामों को नशा मुक्ति का संकल्प दिलने, ताप्ती नदी के नदी के तट पर चुनरी यात्रा आयोजित की गई , एंव नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई

  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा 15 से 30 जुलाई तक चलाए जा रहे "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान के तहत नेपानगर (बुरहानपुर) के ग्राम अंधारवाडी में ताप्ती नदी के तट पर चुनरी यात्रा आयोजित की गई। इस दौरान स्थानीय निवासियों, जनप्रतिनिधियों और पुलिस प्रशासन ने ताप्ती नदी के किनारे नशा न करने और दूसरों को जागरूक करने की शपथ ली।यह कार्यक्रम ग्रामीण स्तर पर नशामुक्ति के संदेश को घर-घर तक पहुंचाने के लिए आयोजित किया गया।  इस सराहनीय पहल में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मधु चौहान, राजेश चौहान, नरहरि दीक्षित और संजय विजयवर्गीय सहित कई गणमान्य नागरिक और ग्रामीण उपस्थित थे। सभी को नशे से होने वाले हानियों से आसपास के लोगों को जागरूक कर दिया जागरूकता का संदेश।के पास  लोगो में नशा मुक्ति जानकारी दी गई और आमजनों को  नशे से दूरी है जरूरी जागरूकता का संदेश  पहुंचा कर नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई आमजन को जागरूक किया गया आप देख रहे है 👇

नेपानगर की विधायक मंजू राजेंद्र दादू जी ने खकनार विकासखंड के सीवल, अंबाडा और सिरपुर सेक्टर की ग्राम पंचायतों में ग्रामीण विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की

  आज नेपानगर विधायक मंजू राजेंद्र दादू  द्वारा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विकासखंड खकनार के सीवल, अंबाडा एवं सिरपुर सेक्टर की ग्राम पंचायतों में ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत समीक्षा बैठक लेकर विकास कार्यों की प्रगति का गहन अवलोकन किया। बैठक में विशेष रूप से VB-GRAMG योजना के प्रभावी, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन, मुक्तिधाम एवं पहुँच मार्ग निर्माण, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार तथा अन्य विकास कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की गई। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएँ, ताकि प्रत्येक ग्राम पंचायत तक विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँच सके। क्षेत्रीय विकास के लिए इस प्रकार की समीक्षा बैठकें अत्यंत महत्वपूर्ण होती हैं। इससे न केवल चल रही योजनाओं की प्रगति का पता चलता है, बल्कि जमीनी स्तर पर आने वाली चुनौतियों और ग्रामीणों की समस्याओं को समझने का सीधा अवसर भी मिलता है। आप देख रहे है 👇