Skip to main content

Mp News : खंडवा कलेक्टर ने कर दिखाया सांसद जी के साथ मिलकर वर्षों से विवादों में पड़े दादाजी मंदिर मंदिर को लेकर बड़ा फैसला

 खंडवा में बनेगा भव्य तीन गुंबद वाला दादाजी मंदिर, रामनवमी पर भूमि पूजन


प्रदेश पत्रिका:- खंडवा वर्षों से विवादों में घिरे दादाजी ट्रस्ट और दादाजी मंदिर निर्माण को लेकर बड़ा फैसला हो गया है। जनभागीदारी और छोटे सरकार के समर्थकों के बीच सहमति बनने के बाद अब खंडवा में सफेद संगमरमर से निर्मित भव्य तीन गुंबद वाला दादाजी मंदिर बनेगा। रामनवमी के पावन अवसर पर मंदिर निर्माण समिति की आधिकारिक घोषणा की जाएगी और जल्द ही भूमि पूजन का आयोजन होगा।

100 करोड़ की लागत से होगा निर्माण

मंदिर निर्माण के लिए लगभग 100 करोड़ रुपए की लागत आएगी, लेकिन मंदिर समिति का कहना है कि दादाजी के भक्तों के समर्पण और सहयोग से धन की कोई कमी नहीं होगी। मंदिर के लिए मंदिर निर्माण समिति और मंदिर निर्माण सलाहकार समिति गठित की जाएगी, जो निर्माण की रूपरेखा और प्रगति की निगरानी करेगी।

108 खंभों वाले भव्य मंदिर का नक्शा पास

मंदिर निर्माण के लिए 108 खंभों वाले भव्य मंदिर का नक्शा पास कर लिया गया है। इस ऐतिहासिक मंदिर का निर्माण 108 खंभों के साथ एक विशाल और दिव्य दादाजी दरबार के रूप में किया जाएगा, जिससे यह स्थापत्य कला का एक अनूठा उदाहरण बनेगा।

खंडवा सांसद और कलेक्टर के प्रयास से 27 साल पुराना विवाद खत्म

आखिरकार खंडवा कलेक्टर ने सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के साथ मिलकर 27-28 वर्षों से विवादों में घिरे दादाजी मंदिर निर्माण के मुद्दे को बहुत ही अच्छे तरीके से सुलझाने में सफलता पाई। यह प्रयास खंडवा के इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में दर्ज होगा।

लगातार चार मैराथन बैठकों के बाद सांसद, कलेक्टर, एसपी, विधायक, महापौर और विधायक व नगर अध्यक्ष की सकारात्मक भूमिका से यह विवाद समाप्त हुआ और मंदिर निर्माण की राह प्रशस्त हुई। इस ऐतिहासिक निर्णय में छोटे सरकार के अनुयायियों, पटेल सेवा समिति और ट्रस्ट से जुड़े लोगों ने समन्वय बैठाकर सर्वसम्मति से मंदिर निर्माण का निर्णय लिया।

जहां अच्छे प्रशासक होते हैं, वहां कुछ अच्छा ही होता है! खंडवा कलेक्टर और सांसद जी की यह पहल दर्शाती है कि जब नेतृत्व मजबूत और सकारात्मक होता है, तो असंभव लगने वाले कार्य भी संभव हो जाते हैं। खंडवा की जनता इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल और कलेक्टर महोदय का तहे दिल से आभार व्यक्त करती है।

मार्बल से बनेगा भव्य मंदिर

निर्माण में उच्च गुणवत्ता वाले डेढ़ नंबर सफेद संगमरमर का उपयोग किया जाएगा, जिससे मंदिर की सुंदरता और भव्यता अद्वितीय होगी। तीन गुंबद वाले इस मंदिर की डिजाइन पर इंजीनियरों के साथ विस्तृत चर्चा की गई है।

रामनवमी पर होगी आधिकारिक घोषणा

लगातार चार मैराथन बैठकों के बाद मंदिर निर्माण को लेकर अंतिम सहमति बनी है। अब रामनवमी पर मंदिर निर्माण समिति की घोषणा होगी और जल्द ही कार्य प्रारंभ किया जाएगा।

खंडवा में अब गूंजेगा “जय श्री दादाजी”, और शहर को मिलेगा एक दिव्य व ऐतिहासिक मंदिर!


    आप देख रहे हैं 👇


 

Comments

Popular posts from this blog

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

8 फरवरी से राशन कार्ड धारकों को मिलेगा बड़ा फायदा! जानें नया नियम!

भारत सरकार ने राशन कार्ड धारकों के लिए एक नई योजना की घोषणा की है, जो 8 फरवरी 2025 से लागू हो रही है। इस योजना का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद परिवारों को राहत प्रदान करना और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इस नई पहल के तहत, राशन कार्ड धारकों को न केवल मुफ्त राशन मिलेगा, बल्कि उन्हें हर महीने आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। यह योजना देश के करोड़ों लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालेगी। इस लेख में, हम आपको इस योजना के सभी पहलुओं की जानकारी देंगे, जैसे कि इसके लाभ, पात्रता मानदंड, आवश्यक दस्तावेज, और आवेदन प्रक्रिया। साथ ही, हम यह भी समझेंगे कि यह नया नियम किस तरह से राशन वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी और कुशल बनाएगा। राशन कार्ड योजना 2025 का मुख्य विवरण नीचे दिए गए टेबल में इस योजना का एक संक्षिप्त अवलोकन प्रस्तुत किया गया है:  योजना के लाभ इस नई योजना के तहत लाभार्थियों को कई महत्वपूर्ण सुविधाएं मिलेंगी: मुफ्त राशन: पात्र परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज (चावल और गेहूं) मिलेगा। आर्थिक सहायता: प्रत्येक परिवार को हर महीने ₹1000 की वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खाते में दी जाएग...