सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

इंदौर में ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई:महीने भर में बनाए 13 हजार से ज्यादा चालान, सड़क सुरक्षा गीत भी गाए

 


शहर में यातायात जागरूकता अभियान चल रहा है। इसमें पुलिस कार्रवाई करने के साथ ही लोगों को ट्रैफिक नियमों को लेकर जागरूक भी कर रही है। खास बात यह है कि 27 मार्च से लेकर 21 अप्रैल तक ट्रैफिक पुलिस शहर में 13,054 चालान बना चुकी है।

इसमें नंबर प्लेट, ब्लेक फिल्म, हूटर, मोडिफाई सायलेंसर, रांग साइड आदि नियमों का उल्लंघन करने पर बनाए गए है। अभियान से प्रेरित होकर कई वाहन चालक जिम्मेदारी पूर्वक नियमों का पालन करने लगे है।

ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के खिलाफ की चालानी कार्र‌वाई।

इनका उल्लंघन करने पर बने चालान

दरअसल, यातायात प्रबंधन पुलिस द्वारा 27 मार्च से सघन यातायात जागरूकता अभियान चला रही है। यातायात पुलिस के अधिकारियों द्वारा अपने क्षेत्र, चौराहों पर भ्रमण कर यातायात व्यवस्था में लगे कर्मचारियों/ अधिकारियों को रोजाना दिशा-निर्देश दे रहे है।

इस मुहिम के दौरान 27 मार्च से 21 अप्रैल तक बिना नंबर या स्टाइलिश नंबर प्लेट पर 3490 , मोडिफाइड साइलेंसर इस्तेमाल करने वाले 199, अनाधिकृत हूटर 40, रांग साइड वाहन चलाने वाले 817, तीन सवारी बैठाने वाले 521, रेड लाइट का उल्लंघन करने 1492, ब्लेक फिल्म 717, वाहनों में इमरजेंसी लाइट का अनाधिकृत उपयोग पर 6, अन्य धाराओं में 5459 इस तरह कुल 13054 चालान नियमों का उल्लंघन करने पर बनाए गए।

अभियान के चलते वाहन चालक कर रहे ट्रैफिक नियमों का पालन।

माइक से कर रहे जनता से अपील

यातायात पुलिस द्वारा चौराहों पर माइक से अनाउंसमेंट कर वाहन चालकों से यातायात नियमों के पालन में सहयोग की अपील भी की जा रही है। अभियान के दौरान यातायात प्रबंधन मित्रों चौराहों पर अपनी सेवा दे रहे है। कई वाहन चालक जिम्मेदारी पूर्वक इस अभियान में सहयोग देते हुए नियमों का पालन भी करने लगे है। नियमों का पालन करने वालों को फूल, चॉकलेट देकर उनकी सराहना की जा रही है।

गीताभवन चौराहे पर दी गानों की प्रस्तुति।

सड़क सुरक्षा के गाने गाए


इधर, यातायात प्रबंधन पुलिस जागरूकता के कार्यक्रम भी आयोजित कर रही है। इन अभियानों को प्रभावी बनाने के लिए जनप्रतिनिधि भी इसमें हिस्सा ले रहे है। मंगलवार को गीताभवन चौराहे पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

इसमें एमआईसी मेंबर मनीष मामा और राजू शर्मा ने सड़क सुरक्षा से संबंधित गाने भी गाए। इसमें ए भाई जरा देखकर चलो जैसे गीतों के माध्यम से यह संदेश वाहन चालकों ने सराहा। इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मनोज कुमार श्रीवास्तव, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अरविंद तिवारी आदि मौजूद रहे। उन्होंने ट्रैफिक नियमों का पालन करने वाले वाहन चालकों की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित भी किया।
चौराहे पर गीतों की प्रस्तुति देते हुए।

                 आप देख रहे हैं 👇


 




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...