जिला बुरहानपुर 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित 10वीं में 75.67% और 12वीं में 78.91% रिजल्ट
मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम में बुरहानपुर जिले ने संतोषजनक प्रदर्शन किया है। कक्षा 10वीं में जिले का परिणाम 75.67% और कक्षा 12वीं में 78.91% रहा।
विशेष बात यह रही कि इस वर्ष शासकीय स्कूलों ने निजी स्कूलों को पीछे छोड़ दिया। कक्षा 12वीं में शासकीय स्कूलों का परिणाम 78.91% रहा, जबकि निजी स्कूलों का परिणाम 73.56% पर सिमट गया। यह बदलाव शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार का संकेत माना जा रहा है।
जिले से कक्षा 10वीं के लिए कुल 7,928 छात्र-छात्राएं और कक्षा 12वीं के लिए 4,983 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। बोर्ड ने टॉपर्स की सूची भी जारी की है, जिससे अब विद्यार्थियों में आगे की पढ़ाई के लिए उत्साह देखने को मिल रहा है।
परिणाम के बाद छात्रों ने करियर की दिशा तय करने की तैयारी शुरू कर दी है। शिक्षा विभाग ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।
Comments
Post a Comment