Skip to main content

पुलिस अधीक्षक श्री देवेंद्र पाटीदार द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम में ली गई अपराध समीक्षा

 



 दिनांक 30.04.25 को पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री देवेंद्र पाटीदार द्वारा पुलिस कंट्रोल  रूम पर जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों के साथ अपराध समीक्षा बैठक की गई। उक्त अपराध समीक्षा बैठक के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश, नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल, एसडीओपी नेपानगर श्री निर्भय सिंह अलावा समेत जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।

पुलिस अधीक्षक श्री देवेंद्र पाटीदार द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम में ली गई अपराध समीक्षा बैठक। बैठक में जिले के समस्त राजपत्रित/अराजपत्रित अधिकारी एवं समस्त थाना/चौकी प्रभारी रहे उपस्थित।


अपराधिक तत्वों पर सख्त कार्यवाही एवं जनता की शिकायतों पर त्वरित निराकरण करने, आगामी त्योहारों के लिए तैयारी करने सहित विभिन्न बिंदुओं पर समीक्षा कर कार्यवाही करने हेतु किया निर्देशित

 अपराध समीक्षा में पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा दिए प्रमुख निर्देश:- 


1.अपराध समीक्षा बैठक में उपस्थित समस्त राजपत्रित अधिकारी, थाना/चौकी प्रभारियों को उनके थाना/चौकी क्षेत्र में होने वाली अवैध गतिविधियों, जुआ सट्टा, अवैध शराब, गौवंश तस्करी के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही करने हेतु किया निर्देशित। 


2.माननीय मुख्यमंत्री महोदय मध्यप्रदेश शासन के मंशानुरूप समस्त थाना/चौकी प्रभारी जनता की समस्याओं का विधिसंगत एवं त्वरित रूप से निराकरण करे। जिससे आमजन के मध्य उचित संदेश जाए। 


3.आगामी त्योहारों की तैयारी करने हेतु किया निर्देशित। शांति समिति एवं नगर सुरक्षा समिति की मदद से त्योहारों को शांति पूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु किया निर्देशित।त्योहारों को देखते हुए समस्त थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्र के गुंडा बदमाशो, अपराधिक तत्वों पर सख्त कार्यवाही करने हेतु किया गया निर्देशित।


4.लंबित अपराधों की समीक्षा कर उनका त्वरित निराकरण करने हेतु किया निर्देशित।


5.संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु किया निर्देशित। चोरी की घटनाओं को रोकने हेतु रात्रि गश्त को प्रभावी बनाने एवं चोरी संभावित स्थानों को हॉट स्पॉट बनाकर लगातार सतत निगरानी रखने हेतु किया निर्देशित।


6.थाना क्षेत्र के आदतन अपराधियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने हेतु किया निर्देशित।


7.ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत गुम नाबालिक बालक/ बालिका की तलाश कर दस्तयाबी करने हेतु किया निर्देशित।


8.वर्तमान समय में हो रहे सायबर फ्रॉड की शिकायतों को प्राथमिकता में लेकर तत्काल आवश्यक कार्यवाही करने हेतु किया निर्देशित।


9.नियमित रूप से क्षेत्र के गुंडा, निगरानी बदमाशों, जिला बदर की चेकिंग की कार्यवाही करने हेतु किया निर्देशित।


10.लंबित मर्ग, लंबित गुम इंसान मामलों का निराकरण करने। समन्स, वारंट की तामिली समय सीमा में करने, सीसीटीएनएस पर रिकॉर्ड अपडेट रखने हेतु दिशा निर्देश दिए गए।


           आप देख रहे है 👇




Comments

Popular posts from this blog

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

8 फरवरी से राशन कार्ड धारकों को मिलेगा बड़ा फायदा! जानें नया नियम!

भारत सरकार ने राशन कार्ड धारकों के लिए एक नई योजना की घोषणा की है, जो 8 फरवरी 2025 से लागू हो रही है। इस योजना का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद परिवारों को राहत प्रदान करना और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इस नई पहल के तहत, राशन कार्ड धारकों को न केवल मुफ्त राशन मिलेगा, बल्कि उन्हें हर महीने आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। यह योजना देश के करोड़ों लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालेगी। इस लेख में, हम आपको इस योजना के सभी पहलुओं की जानकारी देंगे, जैसे कि इसके लाभ, पात्रता मानदंड, आवश्यक दस्तावेज, और आवेदन प्रक्रिया। साथ ही, हम यह भी समझेंगे कि यह नया नियम किस तरह से राशन वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी और कुशल बनाएगा। राशन कार्ड योजना 2025 का मुख्य विवरण नीचे दिए गए टेबल में इस योजना का एक संक्षिप्त अवलोकन प्रस्तुत किया गया है:  योजना के लाभ इस नई योजना के तहत लाभार्थियों को कई महत्वपूर्ण सुविधाएं मिलेंगी: मुफ्त राशन: पात्र परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज (चावल और गेहूं) मिलेगा। आर्थिक सहायता: प्रत्येक परिवार को हर महीने ₹1000 की वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खाते में दी जाएग...