सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

42 लाख के घोटाले में आरोपी इम्तियाज़ अब मासूम की तस्करी में घिरा, राष्ट्रीय हिंदू फ्रंट ने की सख़्त कार्यवाही की माँग।

प्रदेश पत्रिका :- जिले बुरहानपुर में मानवता को शर्मसार करने वाली एक के बाद एक घटनाओं में एक ही नाम बार-बार सामने आ रहा है — इम्तियाज़ पिता अख्तर खान। पहले बोरबन तालाब निर्माण में ₹42 लाख के गबन के आरोपों से घिरे इम्तियाज़ पर अब आदिवासी महिला के मासूम बच्चे की खरीद-फरोख्त की साजिश का गंभीर आरोप लगा है।ग्राम देड़तलाई निवासी इम्तियाज़ और उसके साथी कलीम पिता नज़ीर शाह पर आरोप है कि उन्होंने एक गरीब आदिवासी महिला की मजबूरी का फायदा उठाते हुए उसके नवजात को पैसों के बदले खरीदने का प्रयास किया। यह घटना न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि समाज के सबसे कमजोर वर्ग के सम्मान पर सीधा हमला है।इस घटना को लेकर आज राष्ट्रीय हिंदू फ्रंट, जिला बुरहानपुर द्वारा पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार को एक ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें सख्त कानूनी कार्यवाही की माँग की गई है।

इस अवसर पर राष्ट्रीय हिंदू फ्रंट के जिला अध्यक्ष आयुष भावसार ने कहा

इम्तियाज़ जैसे लोग समाज में न केवल आर्थिक अपराध कर रहे हैं, बल्कि अब मानवता के खिलाफ भी अपराधों में लिप्त पाए जा रहे हैं। आदिवासी महिला और मासूम बालक की अस्मिता से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाना चाहिए।


 ज्ञापन में निम्न माँगें रखी गईं।

 1. इस प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए — केवल स्थानीय पुलिस स्तर पर नहीं, बल्कि स्पेशल ब्रांच/ATS अथवा एसआईटी के माध्यम से।

2. यह भी जांच की जाए कि यह घटना किसी व्यक्तिगत लालच, धार्मिक षड्यंत्र या अंतर्राष्ट्रीय मानव तस्करी गिरोह का हिस्सा तो नहीं है।

3. दोषियों के विरुद्ध रासुका (NSA) अथवा मानव तस्करी निरोधक अधिनियम के तहत कठोर कार्यवाही हो।

4. जिले में महिला व बाल तस्करी रोकथाम के लिए प्रशासन द्वारा नियमित जन-जागरूकता अभियान एवं निगरानी अभियान चलाया जाए।

5. पीड़ित महिला को संरक्षण, चिकित्सा और कानूनी सहायता तत्काल प्रदान की जाए।


वहीं महिला जिला संयोजक आशा तिवारी ने भी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा

एक महिला की मजबूरी को इस तरह पैसों में तौलना, समाज की सोच पर धब्बा है। यह महिला अस्मिता और मातृत्व का अपमान है। महिलाओं और बच्चों के खिलाफ ऐसे कृत्य करने वालों को तुरंत जेल भेजा जाए और पूरे आदिवासी समाज से सार्वजनिक माफी मंगवाई जाए। राष्ट्रीय हिंदू फ्रंट महिलाओं की गरिमा से समझौता नहीं करेगा।"


             आप देख रहे हैं 👇


 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

बुरहानपुर जिले के नेपानगर के नवरा ग्राम में एक युवक ने युक्ति का गला काटकर कर दी हत्या बुरहानपुर जिला अस्पताल में किया पोस्टमार्टम

  आप देख रहे हैं प्रदेश पत्रिका से दीपक सोनवणे  की रिपोर्ट  बुरहानपुर जिले के नवरंग गांव में एक युवक ने एक युवती की गला काटकर हत्या कर दी हत्या  है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।यह घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है  घटना का विवरण यह घटना दिनांक 02/08/2025 शनिवार 12:00 बजे की है बताया जा रहा है कि युवक और युवती के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद युवक ने धारदार हथियार से युवती का गला काट दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पोस्टमार्टम युक्ति भाग्यश्री का शव एसपी  देवेंद्र पाटीदार द्वारा  युवती के शव को  कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए  जिला अस्पताल ले जाया  गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी युवक रईस  की तलाश जारी है।  यह घटना शनिवार दोपहर 12:00 की है व्यक्ति की बहन सुभद्रा कटारे ने प्रशासन से लगाई दुहार की हत्यारे को अधिक से अधिक कड़ी सजा मिले । युवक का नाम रईस बताया जा रहा है जो नेपानगर निवासी है जो दूध का व्यापार करता है ...