संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस भवन में हुई मैराथन बैठकें -एआइसीसी व पीसीसी के पर्यवेक्षगणों ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में भरा जोश -अभियान से जुड़े आवश्यक बिन्दुओं पर डाला प्रकाश, दिशा -निर्देश के साथ ही संगठनात्मक विषयों पर की चर्चा।
प्रदेश पत्रिका :- निर्दलीय संवाद छिन्दवाड़ा एआइसीसी एवं पीसीसी से छिन्दवाड़ा संसदीय क्षेत्र के लिए नियुक्त पर्यवेक्षगणों ने स्थानीय राजीव कांग्रेस भवन में सर्वप्रथम जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक ली। आयोजित बैठक में संगठन को सशक्त करने से लेकर पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपने सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की साथ ही माननीय कमलनाथ जी एवं माननीय नकुलनाथ जी के नेतृत्व में संचालित जिला कांग्रेस संगठन की प्रशंसा की साथ ही जिले के विकास की सराहना भी की।आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए एआइसीसी से नियुक्त पर्यवेक्षक श्री संजय कपूर ने कहा कि माननीय राहुल गांधी जी के नेतृत्व में कांग्रेस जल्द ही नए स्वरूप में नजर आएगी। संगठन सृजन अभियान के सार्थक परिणाम भी अविलम्ब सामने आएंगे।
माननीय कमलनाथ जी एवं माननीय नकुलनाथ जी के नेतृत्व में छिन्दवाड़ा जिला कांग्रेस संगठन मजूबत है तभी तो जिले की सातों विधानसभा सीट विजयी हुई। सातों विधायकों को जिताने का काम इसी संगठन ने किया है। मप्र में लम्बे अंतराल के उपरांत कांग्रेस की सरकार बनी थी। इसके लिए भी उन्होंने कांग्रेस के जिला संगठन को बधाई दी। श्री कपूर ने कहा कि संगठन सृजन अभियान के तहत अच्छे नेतृत्व का चयन करना है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि इस अभियान में व्यक्तिगत नहीं बल्कि संगठनात्क बात होगी।प्रदेश कांग्रेस कमेटी से नियुक्त पर्यवेक्षक सरेन्द्र चौधरी ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि ।
मध्यप्रदेश में छिन्दवाड़ा की पहचान माननीय कमलनाथ जी एवं माननीय नकुलनाथ जी की वजह से हैं। उनके नेतृत्व में कांग्रेस संगठन यहां सबसे अधिक मजबूत है, और यहां उपस्थित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की मेहनत व लगन से आगे भी सशक्त रहेगा। संगठन सृजन अभियान कांग्रेस के प्रत्येक पदाधिकारी व कार्यकर्ता का है, इसमें सभी की हिस्सेदारी नितांत आवश्यक है। इसीलिये कोई भी अपने-आपको इस अभियान से अलग ना समझें। यहां उपस्थित प्रत्येक पदाधिकारी व कार्यकर्ता संगठन की नींव है। छिन्दवाड़ा में कांग्रेस का सबसे अच्छा संगठन रहा है और आगे भी रहेगा। माननीय राहुल गांधी जी के नेतृत्व में अब छिन्दवाड़ा ही नहीं पूरे प्रदेश का संगठन और अधिक मजबूत होगा।पर्यवेक्षक श्री सुनील जायसवाल ने सम्बोधित करते हुए कहा कि छिन्दवाड़ा देश व मप्र का इकलौता ऐसा जिला है जहां सर्वाधिक केन्द्रीय विद्यालय संचालित हो रहे हैं। सर्वाधिक स्किल सेन्टर से लेकर सर्वाधिक ग्रामीण सड़कों के साथ ही, विश्वविद्यालय, मेडिकल कॉलेज सहित अन्य तमाम विकास के कार्य हुए हैं। इसीलिये छिन्दवाड़ा को मॉडल के रूप में मप्र में पेश किया और माननीय कमलनाथ जी के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनी। माननीय नकुलनाथ जी ने विकास के पहिए को थमने नहीं दिया, किन्तु भाजपा की सरकार ने षड्यंत्र पूर्वक कांग्रेस की सरकार गिरा दी। इस बात से राहुल गांधी जी भी दुखी है, इसीलिए उन्होंने मप्र को पायलेट प्रोजेक्ट में लेकर संगठन सृजन अभियान की शुरुआत मप्र से की है। हम सभी को मिलकर सरकार गिराने का बदला भाजपा से लेना है, इसीलिए एकजुट होकर कार्य करना होगा। पीसीसी से नियुक्त पर्यवेक्षक श्री अभिनव ढिमोले ने सम्बोधित करते हुए कहा कि संगठन को समय, समझ व संयम से सृजित किया जा सकता है। इसीलिये संगठन को मजबूत करने से पहले स्वयं को मजबूत करें कि आप गांधी की विचारधारा से प्रेरित है या गोड़से की विचारधारा से सर्वप्रथम अपनी निष्ठा व निष्पक्षता को तय करें।
संगठन सृजन अभियान के तहत निश्चित ही आगामी दिनों में कांग्रेस और अधिक सशक्त नजर आएगी। श्री ढिमोले ने आगे कहा कि संगठन में एकजुटता भी आवश्यकता है। सभी एकजुट होकर कार्य करें साथ ही युवाओं को भी प्रशिक्षित करें। कहीं ना कहीं संगठन को मजबूत करने की आवश्यकता है इस पर सभी को ध्यान देना होगा।आयोजित बैठक को जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री विश्वनाथ ओकटे ने भी सम्बोधित किया। मंच संचालन जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष श्री गोविंद राय, सुरेश कपाले व नितिन उपाध्याय ने किया। आभार प्रदर्शन शहर।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें