सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सम्मेलन सम्पन्न श्री बृहद गुजराती समाज बुरहानपुर द्वारा सम्मेलन का आयोजन किया गया ,मनोज तारवाला समाज अध्यक्ष के पद की हुई घोषणा ,तारवाला अध्यक्ष पद पर हुए मनोनीत , हुई ताजपोशी ।

प्रदेश पत्रिका :- श्री बृहद गुजराती समाज बुरहानपुर का सम्मेलन दिनांक 20 जुलाई, 2025 रविवार को प्रात 9:30 बजे से लेवा पाटीदार समाज भवन में आयोजित किया गया। जिसमे आगामी 03 वर्ष के लिए अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी का गठन की घोषणा भी की गई,जिसमे में विभिन्न समितियों का भी गठन भी किया गया, मीडिया प्रभारी गोपाल देवकर ने बताया कि। 

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पंडित भागवत भूषण हरिकृष्ण मुखिया जी, महापौर माधुरी बेन पटेल, पूर्व अध्यक्ष श्री सुरेश भाई श्रॉफ कार्यक्रम अध्यक्ष, विशेष अतिथि श्री अतुल भाई पटेल कार्यक्रम में शामिल हुए कार्यक्रम में सलाहकार मंडल के वरिष्ठ सदस्य , पदाधिकारी गण,नवीन कार्यकारिणी सदस्य एवं समितियों के सदस्य भी उपस्थित रहे ,सर्व प्रथम कार्यक्रम मां सरस्वती के पूजन के साथ प्रारंभ हुआ ,तो वही सभी अतिथियों ने दीप प्रजवलन कर लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यर्पण कर कार्यक्रम को प्रारंभ किया गया सर्वप्रथम कार्यक्रम के प्रारंभ में समाज के पूर्व अध्यक्ष सुरेश भाई श्रॉफ ने अपने उद्बोधन में कहा कि समाज को अपना योगदान देना ही सबसे बड़ा कार्य होता है ।
यदि समाज को हम अपना समय देते हैं तो समाज हमें आगे बढाता है, अपने प्रेरणामयी उद्बोधन के साथ ही वृहद गुजराती समाज के 11 वे अध्यक्ष के रूप में मनोज भाई तारवाला के नाम की घोषणा की और उन्हें आगामी कार्यक्रम के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं भी प्रेषित की , तत्पश्चात भागवत भूषण हरीकृष्ण मुखियाजी ने उन्हें दुपट्टा और पुष्पमाला पहनाकर अध्यक्ष के रूप में अभिवादन किया, तत्पश्चात कार्यक्रम को आगे बढाते हुए मनोज तारवाला अध्यक्ष के रूप में अपने कार्यकारिणी पदाधिकारी एवं समितियो के नाम की घोषणा भी की , जिसमें उपाध्यक्ष हेमेंद्र गोविंदजीवाला, सचिव प्रशांत श्रॉफ, सहसचिव दिनेश तारकश, कोषाध्यक्ष सुनील भाई शाह, मीडिया प्रभारी गोपाल देवकर द्वितीय मीडिया प्रभारी धन्नालाल दलाल संस्कृति समिति प्रमुख अनिल शाह ,परिचय सम्मेलन समिति प्रमुख हेमेंद्र गोविंदजीवाला, शिक्षा समिति प्रमुख नरेंद्र मोदी सहित कई अन्य समितियो सहित महिला मंडल का भी गठन किया गया, कार्यक्रम मैं सर्वप्रथम उपस्थित सदस्यों के परिचय के साथ ही उन्हें उनके पद की घोषणा भी की गई, यह बड़े ही हर्ष का विषय था कि।

 इस कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ एवं पूर्व अध्यक्षों की उपस्थिति में यह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ,इस अवसर पर महापौर माधुरी पटेल ने भी अपने उद्बोधन में कहा कि 1988 में मेरा विवाह भी सामूहिक विवाह में हुआ था तो मैं समाज से अपेक्षा करती हूं कि परिचय सम्मेलन के साथ-साथ सामूहिक विवाह का आयोजन भी किया जाए ताकि समाज और सरकार दोनों इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम का हिस्सा बन सके ,वही कार्यक्रम का संचालन अनिल शाह ने किया तथा आभार प्रशांत श्रॉफ ने माना उक्त जानकारी समाज के मीडिया प्रभारी गोपाल देवकर ने दी।

             आप देख रहे हैं 👇


 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

बुरहानपुर जिले के नेपानगर के नवरा ग्राम में एक युवक ने युक्ति का गला काटकर कर दी हत्या बुरहानपुर जिला अस्पताल में किया पोस्टमार्टम

  आप देख रहे हैं प्रदेश पत्रिका से दीपक सोनवणे  की रिपोर्ट  बुरहानपुर जिले के नवरंग गांव में एक युवक ने एक युवती की गला काटकर हत्या कर दी हत्या  है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।यह घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है  घटना का विवरण यह घटना दिनांक 02/08/2025 शनिवार 12:00 बजे की है बताया जा रहा है कि युवक और युवती के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद युवक ने धारदार हथियार से युवती का गला काट दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पोस्टमार्टम युक्ति भाग्यश्री का शव एसपी  देवेंद्र पाटीदार द्वारा  युवती के शव को  कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए  जिला अस्पताल ले जाया  गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी युवक रईस  की तलाश जारी है।  यह घटना शनिवार दोपहर 12:00 की है व्यक्ति की बहन सुभद्रा कटारे ने प्रशासन से लगाई दुहार की हत्यारे को अधिक से अधिक कड़ी सजा मिले । युवक का नाम रईस बताया जा रहा है जो नेपानगर निवासी है जो दूध का व्यापार करता है ...