प्रदेश पत्रिका:- नेपा लिमिटेड चिकित्सालय और जिले के सर्वसुविधायुक्त निजी अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को अस्थि रोगों पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर सीएमडी कमोडोर अरविंद वढेरा, विशिष्ट सेवा मेडल, के मार्गदर्शन तथा उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल कुमार झंझडीवाल के चिकित्सकीय निर्देशन में संपन्न हुआ।
शिविर में नेपा कर्मचारियों और उनके आश्रितों सहित अनेक मरीजों ने परामर्श और जांच का लाभ लिया। विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम में डॉ. चंदन भोले, डॉ. आसिफ अंसारी, मोहन पाटिल, किरण चौधरी, रामलाल बारेला, लक्ष्यदीप खायरे, हरीश भविसकर और काजल हिरवे प्रमुख रूप से शामिल रहे।
डॉ. अनिल कुमार झंझडीवाल ने बताया कि कर्मचारियों और उनके आश्रितों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नेपा लिमिटेड ने जिले के प्रमुख बहु-विशेषज्ञता अस्पतालों से एमओयू किए हैं। इसके तहत नियत तिथियों पर विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सक शिविर लगाकर परीक्षण और परामर्श देते हैं।
नेपा लिमिटेड चिकित्सालय की ओर से डॉ. राजश्री मोरे सूर्यवंशी, वेदांत वाघमारे, रेमु फ्रांसिस, हैरिसन भंडारे, कैलाश वर्मा, प्रमोद पाटिल, नारायण पार्वे, मोहिंदर यादव, रिजवान शाह और जगदीश चौहान ने मरीजों की जांच और सहयोग में सक्रिय भूमिका निभाई।





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें