सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जिले में प्राकृतिक खेती कर रहे किसानों से रू-ब-रू हुये - कलेक्टर

 ग्रामीणजनों के बीच पहुंचकर किया संवाद, शासकीय योजनाओं के लाभ की ली जानकारी

प्रदेश पत्रिका:- जिले में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिये कृषि विभाग और उद्यानिकी विभाग द्वारा किसानों को प्राकृतिक खेती के लाभों के बारे में जागरूक किया जा रहा है और उन्हें इस खेती को अपनाने के लिये प्रेरित भी किया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को कलेक्टर श्री हर्ष सिंह ने नेपानगर अनुभाग अंतर्गत ग्रामों का दौरा कर प्राकृतिक खेती का अवलोकन किया।

प्राकृतिक खेती और ऑईल मिल यूनिट का किया अवलोकन

प्राकृतिक खेती कर रहे किसानों से मिलने आज कलेक्टर श्री हर्ष सिंह ग्राम दैय्यत पहुंचे। कलेक्टर ने जिले में परंपरागत कृषि विकास योजनांतर्गत जैविक खेती कर रहे किसानों से चर्चा की, किसानांे द्वारा कपास, तुअर मक्का, पपीता, अरबी, हल्दी, इत्यादि फसल में जीवामृत एवं गोबर खाद का उपयोग कर उत्पादन प्राप्त करने की बात कही गयी। जिससे जमीन में नमी बनी रहती है। किसानों ने बताया कि, वे किसी प्रकार के रासायनिक खाद का उपयोग नहीं कर रहे है एवं कीट बीमारियों के नियंत्रण के लिए पांच पत्ती काढ़ा का उपयोग भी कर रहें है।


कलेक्टर ने प्राकृतिक खेती के लिये किया प्रोत्साहित

ग्राम तुकईथड़ के कृषक श्री तुलसीराम जामरे प्राकृतिक खेती के माध्यम से केला फसल की उपज प्राप्त कर रहे है। वहीं वे पीएमएफएमई योजनांतर्गत स्थापित ईकाई आईल मिल भी चला रहे है। कलेक्टर श्री हर्ष सिंह ने कृषक श्री तुलसीराम द्वारा किये जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। पीएमएफएमई योजनांतर्गत उद्यानिकी विभाग से हितग्राही को सहायता राशि मिली है।


मार्केटिंग उपलब्ध कराने के निर्देश

कलेक्टर श्री सिंह ने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों के समूह बनाकर प्राकृतिक रूप से खेती कराये, जिससे उन्हें उनकी उपज का बेहतर मूल्य प्राप्त होगा, साथ ही मार्केटिंग की सुविधा उपलब्ध कराये।

प्राकृतिक खेती है लाभदायक

इस दौरान कलेक्टर ने किसानों से जैविक खेती से होने वाले लाभों के बारे में जानकारी प्राप्त की। किसानों ने बताया कि, जैविक खेती करने से मिट्टी की गुणवत्ता में सुधार होता है और उसकी उर्वरता भी बढ़ती है। किसानों ने बताया कि, इससे उत्पादित फसलें स्वास्थ्यवर्धक होती हैं, उनमें पोषण होता है। साथ ही जैविक खेती में लागत व्यय भी कम लगता है।

ग्रामीणजनों की सुनी समस्याएं

बारिश के बीच कलेक्टर श्री सिंह ने ग्राम दैय्यत पहुंचकर ग्रामीणजनों की समस्याओं को सुना और उनकी समस्याओं के समाधान हेतु आश्वस्त भी किया। इस दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने स्व सहायता समूह की महिलाओं से संवाद किया तथा उनके द्वारा किये जाने वाले कार्यों के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर ने ग्रामीणजनों से पीएम आवास, पीएम सम्मान निधि, राशन वितरण ईत्यादि विभिन्न योजनाओं के लाभ के बारे में भी जानकारी ली।

उपसंचालक कृषि ने जानकारी देते हुए बताया कि, दैय्यत ग्राम में करीबन 70 से 80 किसान जैविक खेती कर रहे है। जिले में लगभग 650 हेक्टेयर रकबा जैविक खेती का है वहीं 1500 से अधिक किसान इस ओर अग्रसर है। भ्रमण के दौरान एसडीएम नेपानगर श्री भागीरथ वाखला, उपसंचालक कृषि श्री एम.एस.देवके, उपसंचालक उद्यानिकी श्री चौहान सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।


                 आप देख रहे हैं 👇


 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

बुरहानपुर जिले के नेपानगर के नवरा ग्राम में एक युवक ने युक्ति का गला काटकर कर दी हत्या बुरहानपुर जिला अस्पताल में किया पोस्टमार्टम

  आप देख रहे हैं प्रदेश पत्रिका से दीपक सोनवणे  की रिपोर्ट  बुरहानपुर जिले के नवरंग गांव में एक युवक ने एक युवती की गला काटकर हत्या कर दी हत्या  है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।यह घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है  घटना का विवरण यह घटना दिनांक 02/08/2025 शनिवार 12:00 बजे की है बताया जा रहा है कि युवक और युवती के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद युवक ने धारदार हथियार से युवती का गला काट दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पोस्टमार्टम युक्ति भाग्यश्री का शव एसपी  देवेंद्र पाटीदार द्वारा  युवती के शव को  कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए  जिला अस्पताल ले जाया  गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी युवक रईस  की तलाश जारी है।  यह घटना शनिवार दोपहर 12:00 की है व्यक्ति की बहन सुभद्रा कटारे ने प्रशासन से लगाई दुहार की हत्यारे को अधिक से अधिक कड़ी सजा मिले । युवक का नाम रईस बताया जा रहा है जो नेपानगर निवासी है जो दूध का व्यापार करता है ...