सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

नेपा मिल चिकित्सालय में प्लास्टिक सर्जरी और सौंदर्य चिकित्सा पर नि:शुल्क परामर्श शिविर आयोजित.....

 

प्रदेश पत्रिका:- अब तक महानगरों तक सीमित रही प्लास्टिक और रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी सुविधाएं अब जिले में भी उपलब्ध हो रही हैं। नेपा लिमिटेड के चिकित्सालय में सीएमडी कमोडोर अरविंद वढेरा विशिष्ट सेवा मेडल की पहल पर जिले के सर्व सुविधायुक्त निजी अस्पताल के सहयोग से प्लास्टिक और रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी पर नि:शुल्क परामर्श शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विख्यात प्लास्टिक एंड रिकन्स्ट्रक्टिव सर्जन डॉ. स्वाति जैन और इमरजेंसी मेडिकल विशेषज्ञ डॉ. ज्ञानेश्वर जायभाये ने रोगियों का परीक्षण कर परामर्श दिया।


सीएमडी कमोडोर अरविंद वढेरा ने कहा कि आधुनिक समय में प्लास्टिक सर्जरी केवल सौंदर्य तक सीमित नहीं है बल्कि यह जन्मजात विकृतियों से लेकर गंभीर दुर्घटनाओं के बाद पुनर्निर्माण तक जीवन को नई दिशा देती है। ऐसे शिविरों से आमजन को बड़े शहरों में भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल कुमार झंझडीवाल ने बताया ग्रामीण और छोटे कस्बों में प्लास्टिक सर्जरी को लेकर जागरूकता बहुत कम है, इस शिविर के माध्यम से न केवल बीपी व शुगर की जांच नि:शुल्क हुई बल्कि लोगों को प्लास्टिक सर्जरी के विभिन्न आयामों और उपचार की जानकारी भी मिली।

जन संपर्क अधिकारी संदीप ठाकरे ने कहा कि शिविर में नेपा लिमिटेड के अफसर-कर्मियों के साथ ही स्थानीय नागरिकों ने बढ़ चढकर हिस्सा लिया और विशेषज्ञों से विस्तृत परामर्श प्राप्त किया।

शिविर में डॉक्टर मसूद मशरूवाला, मोहन पाटिल, राधा बोरीसा, किरण चौधरी, बबलू कर्ते, कैलाश वर्मा, वेदांत वाघमारे, नफीस शेख, हैरिसन भंडारे, रिजवान शाह, मोहिंदर यादव, प्रमोद पाटिल और ज्योति स्वामी मौजूद रहे।


            आप देख रहे हैं 👇



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

बुरहानपुर जिले के नेपानगर के नवरा ग्राम में एक युवक ने युक्ति का गला काटकर कर दी हत्या बुरहानपुर जिला अस्पताल में किया पोस्टमार्टम

  आप देख रहे हैं प्रदेश पत्रिका से दीपक सोनवणे  की रिपोर्ट  बुरहानपुर जिले के नवरंग गांव में एक युवक ने एक युवती की गला काटकर हत्या कर दी हत्या  है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।यह घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है  घटना का विवरण यह घटना दिनांक 02/08/2025 शनिवार 12:00 बजे की है बताया जा रहा है कि युवक और युवती के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद युवक ने धारदार हथियार से युवती का गला काट दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पोस्टमार्टम युक्ति भाग्यश्री का शव एसपी  देवेंद्र पाटीदार द्वारा  युवती के शव को  कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए  जिला अस्पताल ले जाया  गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी युवक रईस  की तलाश जारी है।  यह घटना शनिवार दोपहर 12:00 की है व्यक्ति की बहन सुभद्रा कटारे ने प्रशासन से लगाई दुहार की हत्यारे को अधिक से अधिक कड़ी सजा मिले । युवक का नाम रईस बताया जा रहा है जो नेपानगर निवासी है जो दूध का व्यापार करता है ...