सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

.प्र.मे देशव्यापी सामूहिक उपवास एवं NPS सेवानिवृत्त शिक्षक कर्मचारी अधिकारी का सम्मान कार्यक्रम सम्पन्न हुआ - परमानंद डेहरिया प्रांताध्यक्ष...

प्रदेश पत्रिका:- डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस शिक्षकों का सम्मान एवं गरिमा प्रतिष्ठा के का प्रतीक माना जाता है,श्री विजय कुमार बंधु राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं परमानंद डेहरिया राष्ट्रीय सचिव प्रांताध्यक्ष के संयुक्त राष्ट्रीय आह्वान पर म.प्र. के सभी जिला मुख्यालयों पर सामूहिक उपवास एवं नेशनल पेंशन स्कीम से सेवानिवृत्त शिक्षक,कर्मचारी अधिकारी का सम्मान कार्यक्रम सम्पन्न किया गया। उपरोक्त जानकारी प्रांतीय संयोजक ठाकुर संतोष सिंह दीक्षित ने बताया कि अपने पुराने पेंशन की मांग को लेकर देश भर के शिक्षक, कर्मचारी,अधिकारी संघर्षरत है,इसी क्रम में म.प्र.में सामूहिक उपवास जिला मुख्यालयों में हजारों शिक्षकों ने शिक्षक दिवस पर उप रखकर माननीय प्रधानमंत्री एवं माननीय मुख्यमंत्री महोदय को अपनी पीड़ा से ईमेल एवं ज्ञापन सौंप कर पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाली की मांग पुरजोर तरीके से किया तथा म.प्र.में पांच सूत्रीय मांगों को शासन के समक्ष रखा गया।

(1) नेशनल पेंशन स्कीम धारी समस्त विभागों अधिकारियों-कर्मचारियों एवं शिक्षकों की पुरानी पेंशन स्कीम ) लागू करें एवं निजीकरण को समाप्त किया जायें।

(2) राज्य शिक्षा सेवा में नियुक्त शिक्षकों को प्रथम नियुक्ति दिनांक से सेवा अवधि की गणना कर (ग्रेच्युटी एवं अवकाश नगदी का लाभ) वरिष्ठता लागू करें।

(3) नेशनल पेंशन स्कीम धारी मृतक शासकीय सेवक के आश्रित परिवार को केन्द्रीय कर्मचारियों के समान राज्य के कर्मचारियों को परिवार पेंशन स्कीम तत्काल लागू करें।

(4) यूनिफाइड पेंशन स्कीम नहीं नेशनल पेंशन स्कीम नहीं, मध्यप्रदेश सरकार "पुरानी पेंशन स्कीम लागू करें। (मध्यप्रदेश शासन द्धारा गठित यूनिफाइड पेंशन स्कीम समिति का विरोध करते हैं।) 

(5) शिक्षकों के लिए अपमानजनक व्यवस्था ई-अटेंडेंस व्यवस्था तत्काल समाप्त की जायें।

उपरोक्त मांगों को मध्यप्रदेश के 55 नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम मध्यप्रदेश के जिलाध्यक्षों ने मध्यप्रदेश शासन के समक्ष रखें है।

प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारी में अशोक तिवारी, ठाकुर संतोष सिंह दीक्षित, बाबूलाल मालवीय, शेख मोहम्मद हनीफ, महेन्द्र अहिरवार,एम.आर. फारूक, सुरसुरी पटेल, संजय पटेल, गजराज सिंह,राकेश द्विवेदी,रमेश पाटिल, मुकेश बघेल,धर्मेन्द्र रघुवंशी, मनमोहन जाटव,गिरधारी ठाकरे, रामनरेश कुशवाहा,राममिलन मिश्रा, यमुनाधर द्विवेदी,बाबूलाल विश्वकर्मा, राजेश वघेला,वारिशअली आदि उपस्थित रहे।

             आप देख रहे हैं 👇


 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

बुरहानपुर जिले के नेपानगर के नवरा ग्राम में एक युवक ने युक्ति का गला काटकर कर दी हत्या बुरहानपुर जिला अस्पताल में किया पोस्टमार्टम

  आप देख रहे हैं प्रदेश पत्रिका से दीपक सोनवणे  की रिपोर्ट  बुरहानपुर जिले के नवरंग गांव में एक युवक ने एक युवती की गला काटकर हत्या कर दी हत्या  है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।यह घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है  घटना का विवरण यह घटना दिनांक 02/08/2025 शनिवार 12:00 बजे की है बताया जा रहा है कि युवक और युवती के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद युवक ने धारदार हथियार से युवती का गला काट दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पोस्टमार्टम युक्ति भाग्यश्री का शव एसपी  देवेंद्र पाटीदार द्वारा  युवती के शव को  कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए  जिला अस्पताल ले जाया  गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी युवक रईस  की तलाश जारी है।  यह घटना शनिवार दोपहर 12:00 की है व्यक्ति की बहन सुभद्रा कटारे ने प्रशासन से लगाई दुहार की हत्यारे को अधिक से अधिक कड़ी सजा मिले । युवक का नाम रईस बताया जा रहा है जो नेपानगर निवासी है जो दूध का व्यापार करता है ...