बुरहानपुर जिले में जनजातीय क्षेत्रों की 116 पंचायते आती है ग्रामों में प्रशिक्षित अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा भ्रमण करते हुये गांव की आवश्यकता अनुसार कार्य एवं सुविधाओं को लेकर बैठकें आयोजित की गयी।
भारत सरकार द्वारा संचालित किये जा रहे आदि कर्मयोगी अभियान जो कि एक विकसित भारत के निर्माण का स्वप्न है। प्रत्येक भारतीय नागरिक जो दूरस्थ ग्रामीण अंचलो में निवासरत है। उन्हें शासन के द्वारा संचालित प्रत्येक योजना का लाभ देने हेतु यह अभियान चलाया जा रहा है।
आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत बुरहानपुर जिले में जनजातीय क्षेत्रों की 116 पंचायते आती है। इन ग्रामों में विभिन्न विकास कार्यों जैसे बिजली, पानी, आवास, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, राशन, संचार के साधनों, स्वच्छ जीवन एवं कृषि आधारित साधनों की भरपूर उपलब्धता को सुनिश्चित करने का माध्यम है।
इस अभियान के तहत विभिन्न स्तरों पर प्रशिक्षणों का आयोजन किया गया है। इसके साथ ही ग्रामों में प्रशिक्षित अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा भ्रमण करते हुये गांव की आवश्यकता अनुसार कार्य एवं सुविधाओं को लेकर बैठकें आयोजित की गयी।
विभिन्न स्तरों पर बैठकें आयोजित करके अपने स्वयं के गांवो को विकसित बनाने की दूरदर्शी योजनाएं बनाई गई एवं विकास हेतु स्थल एवं संसाधन, मानचित्र का निर्माण किया गया। इस कार्य में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़ कर सहभागिता की।
योजनाओं को आपसी सहमती से तैयार किया गया। 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित ग्राम सभाओं में “विलेज एक्शन प्लान” का अनुमोदन किया गया। आदि कर्मयोगी अभियान का क्रियान्वयन जनजातीय कार्य विभाग मंत्रालय भारत सरकार द्वारा किया जा रहा है।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें