सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

 

संपदा विभाग में खेल: 11 महीने का एग्रीमेंट, नेपा की जमीन पर कब्जे का ट्रैप  

सुब्रजीत दास की तीसरी बार नियुक्ति पर उठे सवाल, नेपा लिमिटेड में 2000 करोड़ के भ्रष्टाचार की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी-विपक्ष का नेता राहुल गांधी स्थानीय सांसद दादा ज्ञानेश्वर पाटिल से जांच की मांग 

बुरहानपुर/नेपानगर, 29 मई। जब एक तरफ मुख्यमंत्री मोहन यादव 'एक बस, एक टीम' से फिजूलखर्ची रोक रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ नेपानगर में नेपा लिमिटेड की संपदा विभाग में 'एग्रीमेंट राज' चल रहा है। सूत्रों की मानें तो रिटायर्ड कर्मचारी सुब्रजीत दास को लगातार तीसरी बार 11 महीने के एग्रीमेंट की राह देख रहे हैं है। सवाल ये है - क्या नेपानगर में कोई बेरोजगार युवा नहीं, जिसे रोजगार दिया जाए?

नेपा मिल की जमीन पर 'अदृश्य सौदा'

'निमाड़ की धड़कन' को मिले दस्तावेजों के मुताबिक नेपा लिमिटेड की 99 साल की लीज वाली सरकारी जमीन पर भारी लेनदेन कर अप्रत्यक्ष रूप से कब्जा किया जा रहा है। सूत्र बताते हैं कि दास के दो दलाल इस पूरे 'लैंड गेम' को ऑपरेट कर रहे हैं। संपदा विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से अतिक्रमण की भूमि का भी आवंटन कर दिया गया है। सुब्रजीत दास नाम खुद अतिक्रमण की सूची में होने के बावजूद कार्रवाई से बचे हैं।  

सूत्रो द्वारा ज्ञात हुआ है कि PM मोदी और राहुल गांधी को पत्र: करोड़ के घोटाले की जांच हो

इस पूरे मामले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को भेजे गए पत्र में नेपा लिमिटेड में 2000 करोड़ के भ्रष्टाचार का आरोप लगाया गया है। पत्र में 6 बड़े बिंदु उठाए गए:  

 करोड़ डकारे, कागज का उत्पादन जीरो

UPA सरकार ने 2012 में 1200 करोड़ और NDA ने 450 करोड़ नवीनीकरण के लिए दिए। 13 साल में 300 करोड़ सैलरी + VRS अलग से। कुल 2000 करोड़ खर्च के बाद भी नवीनीकरण नहीं हुआ। पहले कागज बनता था, अब वो भी बंद। क्वालिटी खराब होने से बाजार में डिमांड नहीं।  

 डि-इंकिंग प्लांट फेल, रद्दी महंगी खरीदी

रद्दी से स्याही अलग कर उच्च क्वालिटी का पेपर बनना था, पर प्लांट फेल। बाजार से 10-15 रु/किलो महंगी रद्दी खरीदकर करोड़ों का घोटाला। 

 बंद मिल में 300 की भर्ती, 13 महीने से सैलरी नहीं

कर्मचारियों को VRS देकर निकाला, फिर मिल बंद होने के बाद 300 से ज्यादा नई भर्ती कर ली। रिटायर्ड कर्मचारियों को भी दोबारा रख लिया। वेतन भुगतान लगभग 2 करोड़/माह हो गया, पर 13 महीने से सैलरी नहीं मिली।  

संपदा विभाग

वित्त निदेशक ने रिटायर्ड कर्मचारी सुब्रजीत दास को नियम विरुद्ध रखा। इन्होंने लीज नामांतरण शुरू किया और सूत्र बताते हैं कि साहब के दलालों द्वारा अतिक्रमण की भूमि का भी आवंटन कर दिया।

निमाड़ की धड़कन की 4 मांगें:

सुब्रजीत दास की नियुक्ति रद्द व जांच हो- 11 महीने के एग्रीमेंट की आड़ में खेल बंद हो। स्थानीय बेरोजगार को मौका मिले।  

CBI जांच हो - करोड़ के घोटाले, लैंड डील और दलालों की भूमिका की जांच हो।  

दोषी अफसरों पर हत्या का केस - 6 मजदूरों की मौत हो या करोड़ का नुकसान, जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई हो।  

नेपा मिल की जमीन का ऑडिट - कितनी जमीन लीज पर, कितनी अतिक्रमण में, सब सार्वजनिक हो।  

एक बस से करोड़ों बचाने वाली सरकार के नाक के नीचे करोड़ का घोटाला।' जब CM मोहन यादव काफिला छोड़ बस में बैठते हैं, तब नेपानगर में रिटायर्ड कर्मचारी को तीसरी बार एग्रीमेंट पर रखकर नेपा की जमीन लुटाई जा रही है। ये कैसा डबल इंजन? 'दूध का दूध, पानी का पानी' कब होगा?

आप देख रहे है 👇

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

बुरहानपुर जिले के नेपानगर के नवरा ग्राम में एक युवक ने युक्ति का गला काटकर कर दी हत्या बुरहानपुर जिला अस्पताल में किया पोस्टमार्टम

  आप देख रहे हैं प्रदेश पत्रिका से दीपक सोनवणे  की रिपोर्ट  बुरहानपुर जिले के नवरंग गांव में एक युवक ने एक युवती की गला काटकर हत्या कर दी हत्या  है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।यह घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है  घटना का विवरण यह घटना दिनांक 02/08/2025 शनिवार 12:00 बजे की है बताया जा रहा है कि युवक और युवती के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद युवक ने धारदार हथियार से युवती का गला काट दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पोस्टमार्टम युक्ति भाग्यश्री का शव एसपी  देवेंद्र पाटीदार द्वारा  युवती के शव को  कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए  जिला अस्पताल ले जाया  गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी युवक रईस  की तलाश जारी है।  यह घटना शनिवार दोपहर 12:00 की है व्यक्ति की बहन सुभद्रा कटारे ने प्रशासन से लगाई दुहार की हत्यारे को अधिक से अधिक कड़ी सजा मिले । युवक का नाम रईस बताया जा रहा है जो नेपानगर निवासी है जो दूध का व्यापार करता है ...