नेपानगर के ग्राम नावरा में 3 माह से फरार डकैती का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, नावरा पुलिस ने धार जिले से दबोचा
नावरा चौकी पुलिस ने धार के कुक्षी से किया गिरफ्तार डकैती का मास्टरमाइंड 3 माह बाद धराया , 04 अप्रैल की डकैती में फरार चल रहा रायचंद गिरफ्तारमध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में आशुतोष बागरी के निर्देशन में नेपानगर पुलिस ने चौकी नावरा क्षेत्र की डकैती के प्रकरण में फरार चल रहे मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर लिया है।
गौरतलब है कि 04 अप्रैल 26 को फरियादी रमेश सिंह ठाकुर निवासी नेपानगर के साथ ग्राम डाभियाखेड़ा के पास अज्ञात आरोपियों ने मोटरसाइकिल रोककर सोने, चांदी के आभूषण, सामान की डकैती की थी। इस संबंध में चौकी नावरा थाना नेपानगर में केस दर्ज किया गया था।
ग्राम डाबियाखेड़ा के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने उनकी मोटरसाइकिल रोककर सोने-चांदी के आभूषण एवं अन्य सामान लूट लिया और फरार हो गए। फरियादी की रिपोर्ट पर चौकी नावरा, थाना नेपानगर में अपराध क्रमांक 110/26 के तहत धारा 304(2), 309(4), 310(2) एवं 311 भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम गठित कर लगातार आरोपियों की तलाश की। विवेचना के दौरान पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा चुका था, जबकि घटना का मुख्य आरोपी रायचंद पिता फत्तू सिंह पिछले तीन माह से फरार चल रहा था। तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर की सूचना और साइबर सेल की मदद से पुलिस को आरोपी की लोकेशन का पता चला। इसके बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुक्षी, जिला धार से मुख्य आरोपी रायचंद पिता फत्तू सिंह (35 वर्ष), निवासी मगरदा, जिला धार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर डकैती से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी नावरा उप निरीक्षक अजय सिंह चौहान, प्रधान आरक्षक मुकेश मोरे, आरक्षक जय मालवीय तथा साइबर सेल की टीम की सराहनीय भूमिका रही ।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें