ग्राम हिवरा में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 6 पेटी अवैध शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार
चौरई। कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन के निर्देश एवं सहायक आबकारी आयुक्त श्री बी.आर. वैद्य के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग की चौरई टीम ने चांद क्षेत्र के ग्राम हिवरा में अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की।
लालगांव-हिवरा मार्ग स्थित एक नमकीन एवं किराना दुकान पर दबिश के दौरान टीम ने अवैध रूप से रखी गई 6 पेटी देशी एवं विदेशी शराब जब्त की। तलाशी में 3 पेटी ऑफिसर्स च्वॉइस व्हिस्की, 2 पेटी मैकडॉवल रम तथा 1 पेटी देशी मसाला मदिरा बरामद हुई।
मौके से आरोपी रघुराज एवं अवधेश को गिरफ्तार किया गया। दोनों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क), 34(2) एवं 42 के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।
कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी राजेश सिंघल, आबकारी आरक्षक राजकुमार यदुवंशी एवं श्रीमती भारती मरकाम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें