सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर आरटीओ की बड़ी कार्रवाईनियमों का उल्लंघन करने वाले 10 स्कूली वाहन जब्त, आकस्मिक जांच अभियान रहेगा जारी

 



इंदौर, 03 जुलाई 2026 कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर आरटीओ की बड़ी कार्रवाईनियमों का उल्लंघन करने वाले 10 स्कूली वाहन जब्त, आकस्मिक जांच अभियान रहेगा जारी

     कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देशानुसार आरटीओ द्वारा स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से छोटा बांगड़दा क्षेत्र स्थित स्कूलों के वाहनों की सघन एवं आकस्मिक जांच की गई। जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 3 स्कूल बसें, 3 ट्रेवलर एवं 4 मैजिक वाहन सहित कुल 10 वाहनों को जब्त किया गया।

     जांच अभियान के दौरान वाहनों के परमिट, फिटनेस, बीमा सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों का परीक्षण किया गया। साथ ही वाहनों का भौतिक निरीक्षण कर यह भी देखा गया कि वे फिटनेस एवं परमिट की शर्तों का पालन कर रहे हैं या नहीं। निरीक्षण के दौरान फायर सेफ्टी उपकरण, स्पीड गवर्नर तथा अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं की भी जांच की गई। आरटीओ अधिकारियों ने स्कूली बच्चों एवं उनके अभिभावकों से भी फीडबैक प्राप्त किया। इस दौरान वाहन चालकों द्वारा तेज गति से वाहन चलाने, मोबाइल फोन का उपयोग करने तथा अन्य सुरक्षा संबंधी पहलुओं की जानकारी ली गई।

     जांच में पाया गया कि कई वाहन स्कूली बच्चों की सुरक्षा से संबंधित सर्वोच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन कर रहे थे। इसके अलावा तीन वाहनों के परमिट एवं फिटनेस प्रमाणपत्र की वैधता समाप्त हो चुकी थी। मौके पर ही कार्रवाई करते हुए संबंधित 3 बसें, 3 ट्रेवलर और 4 मैजिक वाहनों को जब्त कर लिया गया। इस कार्रवाई में आरटीओ श्री प्रदीप शर्मा, एआरटीओ सुश्री अर्चना मिश्रा, आरटीओ कार्यालय का अमला एवं उड़नदस्ता दल शामिल रहा।

इंदौर जिले के सभी स्कूलों एवं कॉलेजों के वाहनों की आकस्मिक जांच का अभियान निरंतर जारी रहेगा। सभी शैक्षणिक संस्थानों एवं स्कूल संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने वाहनों का संचालन केवल तब ही करें, जब वे पूर्णतः फिट हों, सभी आवश्यक दस्तावेज वैध हों तथा सर्वोच्च न्यायालय द्वारा निर्धारित सभी सुरक्षा मानकों एवं दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन सुनिश्चित किया गया हो।

आप देख रहे है 👇



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

बुरहानपुर जिले के नेपानगर के नवरा ग्राम में एक युवक ने युक्ति का गला काटकर कर दी हत्या बुरहानपुर जिला अस्पताल में किया पोस्टमार्टम

  आप देख रहे हैं प्रदेश पत्रिका से दीपक सोनवणे  की रिपोर्ट  बुरहानपुर जिले के नवरंग गांव में एक युवक ने एक युवती की गला काटकर हत्या कर दी हत्या  है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।यह घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है  घटना का विवरण यह घटना दिनांक 02/08/2025 शनिवार 12:00 बजे की है बताया जा रहा है कि युवक और युवती के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद युवक ने धारदार हथियार से युवती का गला काट दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पोस्टमार्टम युक्ति भाग्यश्री का शव एसपी  देवेंद्र पाटीदार द्वारा  युवती के शव को  कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए  जिला अस्पताल ले जाया  गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी युवक रईस  की तलाश जारी है।  यह घटना शनिवार दोपहर 12:00 की है व्यक्ति की बहन सुभद्रा कटारे ने प्रशासन से लगाई दुहार की हत्यारे को अधिक से अधिक कड़ी सजा मिले । युवक का नाम रईस बताया जा रहा है जो नेपानगर निवासी है जो दूध का व्यापार करता है ...