सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मध्य प्रदेश बुरहानपुर जिला पुलिस ने लाखों के गुम मोबाइल बरामद कर लौटाई नागरिकों की मुस्कान




बुरहानपुर पुलिस द्वारा लगभग ₹20 लाख मूल्य के 100 मोबाइल ट्रेस कर बरामद किए गए।

आमजन द्वारा पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही की सराहना की गई। मोबाइल धारकों को साइबर सुरक्षा एवं ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के संबंध में जागरूक किया गया एवं साइबर सुरक्षा शपथ दिलाई गई।

 बुरहानपुर पुलिस अधीक्षक, श्री आशुतोष बागरी के निर्देशन में बुरहानपुर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए सीईआईआर पोर्टल एवं तकनीकी संसाधनों का प्रभावी उपयोग करते हुए विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुम हुए मोबाइल फोन सफलतापूर्वक ट्रेस कर बरामद किए गए। आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण करने के उपरांत पुलिस अधीक्षक, द्वारा लगभग 20 लाख कीमत के 100 मोबाइल उनके वास्तविक धारकों को विधिवत सुपुर्द किए गए।

अपने गुम मोबाइल वापस प्राप्त कर मोबाइल धारकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बुरहानपुर पुलिस का आभार व्यक्त किया। कई नागरिकों ने बताया कि उन्हें अपने मोबाइल वापस मिलने की उम्मीद नहीं थी, लेकिन पुलिस की तत्परता एवं तकनीकी दक्षता के कारण उनके मोबाइल सुरक्षित वापस मिल सके।


इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, श्री आशुतोष बागरी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, श्री प्रदीप शेण्डे, नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल की उपस्थित में नागरिकों को ‘‘सेफ क्लिक-2.0’’ अभियान के तहत साइबर सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां भी प्रदान कीं। उन्हें बताया गया कि मोबाइल गुम होने अथवा चोरी होने की स्थिति में तत्काल निकटतम पुलिस थाने में सूचना दें तथा सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से मोबाइल को ब्लॉक कराने की प्रक्रिया अपनाएं, जिससे मोबाइल के दुरुपयोग को रोका जा सके।

बुरहानपुर पुलिस ने नागरिकों से अपील की गई कि वे किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें, अनजान व्यक्ति के साथ OTP, UPI PIN, CVV, बैंकिंग जानकारी साझा न करें तथा साइबर ठगी की किसी भी घटना की स्थिति में तत्काल 1930 साइबर हेल्पलाइन पर कॉल करें अथवा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।

कार्यवाही में सराहनीय भूमिका

 साइबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक मनीष दीक्षित, आरक्षक दुर्गेश पटेल, शक्ति सिंह तोमर, ललित चौहान, सत्यपाल एवं सभी थानो की सायबर हेल्प डेस्क की सराहनीय एवं उल्लेखनीय भूमिका रही।

आप देख रहे है 👇



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

बुरहानपुर जिले के नेपानगर के नवरा ग्राम में एक युवक ने युक्ति का गला काटकर कर दी हत्या बुरहानपुर जिला अस्पताल में किया पोस्टमार्टम

  आप देख रहे हैं प्रदेश पत्रिका से दीपक सोनवणे  की रिपोर्ट  बुरहानपुर जिले के नवरंग गांव में एक युवक ने एक युवती की गला काटकर हत्या कर दी हत्या  है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।यह घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है  घटना का विवरण यह घटना दिनांक 02/08/2025 शनिवार 12:00 बजे की है बताया जा रहा है कि युवक और युवती के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद युवक ने धारदार हथियार से युवती का गला काट दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पोस्टमार्टम युक्ति भाग्यश्री का शव एसपी  देवेंद्र पाटीदार द्वारा  युवती के शव को  कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए  जिला अस्पताल ले जाया  गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी युवक रईस  की तलाश जारी है।  यह घटना शनिवार दोपहर 12:00 की है व्यक्ति की बहन सुभद्रा कटारे ने प्रशासन से लगाई दुहार की हत्यारे को अधिक से अधिक कड़ी सजा मिले । युवक का नाम रईस बताया जा रहा है जो नेपानगर निवासी है जो दूध का व्यापार करता है ...