सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मध्य प्रदेश जिला बुरहानपुर समाजसेवियों के जन्मदिवस पर ताप्ती सेवा समिति ने किया बीजारोपण, एवं विकास कार्यों का अवलोकन


बुरहानपुर ताप्ती सेवा समिति, द्वारा संस्था के साथी समाजसेवी विवेक हाकिम एवं प्रहलाद चौधरी का जन्मदिवस पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ मनाया गया। इस अवसर पर रेहटा स्थित बन राविन उद्योग नगर में बीज वितरण एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ समाज में यह संदेश देना था कि प्रत्येक शुभ अवसर को प्रकृति के नाम समर्पित किया जाए।

कार्यक्रम के लिए डिप्टी कलेक्टर श्री राजेश पाटीदार द्वारा संस्था को विभिन्न प्रजातियों के पौधों के बीज उपलब्ध कराए गए। उन्होंने बताया कि इन बीजों की विशेषता यह है कि ये विपरीत प्राकृतिक परिस्थितियों में भी अंकुरित होने की क्षमता रखते हैं। यदि इन्हें उचित स्थानों पर बोया जाए तो आने वाले वर्षों में ये क्षेत्र को हराभरा बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

ताप्ती सेवा समिति के सदस्यों ने जन्मदिवस को केवल उत्सव तक सीमित न रखते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। सभी ने संकल्प लिया कि प्रत्येक सदस्य वर्षभर अधिक से अधिक बीज बोने और पौधे लगाने का कार्य करेगा तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करेगा। समिति ने नागरिकों से अपील की कि वे अपने जन्मदिवस, विवाह वर्षगांठ अथवा अन्य विशेष अवसरों पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएँ या बीज बोएँ। छोटे-छोटे प्रयास ही भविष्य में एक बड़े जनआंदोलन का रूप लेते हैं और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं हराभरा वातावरण प्रदान करते हैं।

कार्यक्रम के दौरान समिति के सदस्यों ने रेहटा में उद्योग नगर का भ्रमण कर वहां हो रहे औद्योगिक विकास कार्यों का अवलोकन किया तथा क्षेत्र में कार्यरत कर्मचारियों से संवाद कर विकास की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। सदस्यों ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और औद्योगिक विकास एक-दूसरे के पूरक हैं। यदि उद्योगों के साथ हरित वातावरण का संतुलन बनाए रखा जाए तो सतत विकास का लक्ष्य आसानी से प्राप्त किया जा सकता है।

समिति ने डिप्टी कलेक्टर श्री राजेश पाटीदार का पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान में सहयोग एवं प्रेरणा के लिए आभार व्यक्त किया तथा विश्वास जताया कि जनसहभागिता से बुरहानपुर जिले को अधिक हराभरा, स्वच्छ एवं पर्यावरण अनुकूल बनाया जा सकेगा।

इस अवसर पर समिति की अध्यक्ष श्रीमती सरिता भगत, संरक्षक राजीव खेड़कर, कविता चौहान, सचिव धर्मेंद्र सोनी, उपाध्यक्ष अत्ताउल्लाह खान, रियाज उल्ल हक अंसारी, विनय पुनिवाला, कृष्णदास गांधी, विजय राठौड़, सुनील चौधरी, प्रहलाद चौधरी, नंदकिशोर वाणे, संजय चौधरी, जैकी चड्ढा, राजेश भगत सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

आप देख रहे है 👇



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

बुरहानपुर जिले के नेपानगर के नवरा ग्राम में एक युवक ने युक्ति का गला काटकर कर दी हत्या बुरहानपुर जिला अस्पताल में किया पोस्टमार्टम

  आप देख रहे हैं प्रदेश पत्रिका से दीपक सोनवणे  की रिपोर्ट  बुरहानपुर जिले के नवरंग गांव में एक युवक ने एक युवती की गला काटकर हत्या कर दी हत्या  है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।यह घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है  घटना का विवरण यह घटना दिनांक 02/08/2025 शनिवार 12:00 बजे की है बताया जा रहा है कि युवक और युवती के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद युवक ने धारदार हथियार से युवती का गला काट दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पोस्टमार्टम युक्ति भाग्यश्री का शव एसपी  देवेंद्र पाटीदार द्वारा  युवती के शव को  कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए  जिला अस्पताल ले जाया  गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी युवक रईस  की तलाश जारी है।  यह घटना शनिवार दोपहर 12:00 की है व्यक्ति की बहन सुभद्रा कटारे ने प्रशासन से लगाई दुहार की हत्यारे को अधिक से अधिक कड़ी सजा मिले । युवक का नाम रईस बताया जा रहा है जो नेपानगर निवासी है जो दूध का व्यापार करता है ...