मध्य प्रदेश के खंडवा शहर के खानशाह वली वार्ड में पुलिया निर्माण की मांग को लेकर मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में स्थानीय रहवासियों ने ज्ञापन सौंपा।
खंडवा। शहर के खानशाह वली वार्ड में पुलिया निर्माण की मांग को लेकर मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में स्थानीय रहवासियों ने ज्ञापन सौंपा। इस दौरान निगम नेता प्रतिपक्ष मालू राठौर, वार्ड पार्षद शब्बीर कादरी, पूर्व पार्षद असीम पटेल सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी मौजूद रहे।
खंडवा के खानशाह वली वार्ड में नाले पर बनी पुलिया के टूटने और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के कारण स्कूली बच्चों व रहवासियों को भारी आवागमन की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इस प्रमुख समस्या के समाधान के लिए स्थानीय लोगों ने प्रशासन से गुहार लगाई है। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि वार्ड में जल्द से जल्द पुलिया का निर्माण कराया जाए, ताकि लोगों को आवागमन में हो रही परेशानी से राहत मिल सके। इस दौरान निगम नेता प्रतिपक्ष मालू राठौर ने सिटी मजिस्ट्रेट बजरंग बहादुर से सवाल करते हुए कहा कि "क्या मुस्लिम बच्चों को पढ़ने का अधिकार नहीं है
खानशाह वली वार्ड में नाले का रास्ता तोड़े जाने के मामले को लेकर निगम नेता प्रतिपक्ष मल्लू राठौर ने प्रशासन पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की समस्या का लंबे समय से समाधान नहीं हो रहा है, जिससे आम लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।मल्लू राठौर ने अधिकारियों पर सवाल उठाते हुए कहा, "अब मेरा दिमाग खराब हो रहा है, मैं अधिकारियों को छोडूंगा नहीं।" उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही नाले का रास्ता बहाल कर समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा और जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय कराने के लिए हर स्तर पर आवाज उठाई जाएगी।
उनका कहना था कि पुलिया नहीं होने से विद्यार्थियों सहित स्थानीय लोगों को रोजाना कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से शीघ्र पुलिया निर्माण की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की।




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें