बहादरपुर में 1 करोड़ 60 लाख रुपए से अधिक की लागत के अनेक विकास कार्यों की सौगात, अर्चना चिटनिस ने किया भूमिपूजन-
बहादरपुर में 1 करोड़ 60 लाख रुपए से अधिक की लागत के अनेक विकास कार्यों की सौगात, अर्चना चिटनिस ने किया बहादरपुर में 1 करोड़ 60 लाख रुपए से अधिक की लागत के अनेक विकास कार्यों की सौगात, अर्चना चिटनिस ने किया भूमिपूजन- बुरहानपुर। ग्राम बहादरपुर के समग्र विकास को गति प्रदान करते हुए बुरहानपुर की विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने लगभग 1 करोड़ 60 लाख 47 हजार रुपए की लागत से स्वीकृत विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। ग्राम बहादरपुर में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामवासी, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने विकास कार्यों की सौगातें मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए श्रीमती चिटनिस का पुष्पहारों से स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान श्रीमती अर्चना चिटनिस ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी और निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश प्रदान किए। ग्राम बहादरपुर में किए जा रहे इन विकास कार्यों के माध्यम से गांव के बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण क...