बुरहानपुर के ग्राम बहादरपुर में डॉ.बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर जी की प्रतिमा पर अर्चना चिटनीस द्वारा , सौंदर्यकरण स्थल का निरीक्षण किया।
आज बुरहानपुर के ग्राम बहादरपुर में डॉ.बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर जी की प्रतिमा एवं सौंदर्यकरण स्थल का निरीक्षण किया।
अर्चना चिटनीस ने इस दौरान स्थल की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा कार्यों को सुंदर, व्यवस्थित और गरिमामय रूप से पूर्ण करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
बाबा साहेब के प्रति यह सम्मान न केवल ग्राम की शोभा बढ़ाएगा, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का केंद्र भी बनेगा।
बाबा साहब के विचार और आदर्श समाज को समानता, शिक्षा और न्याय की दिशा में प्रेरित करते हैं। उनकी प्रतिमा स्थल का विकास समाज के लिए प्रेरणास्रोत बने, यही हमारा प्रयास है।
बहादरपुर (बुरहानपुर) के निवासियों के लिए यह गौरव का विषय है कि उनके ग्राम में एक ऐसा स्थल विकसित किया जा रहा है जो सामाजिक समरसता और ज्ञान का प्रतीक होगा।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें