खंडवा से भुसावल की ओर तीसरे और चौथे रेलवे ट्रैक के विस्तार को लेकर रेल विभाग द्वारा ज़ारी किए गए नोटिस से नाराज़ लोगों ने रेलवे स्टेशन पहुंचकर सौंपा ज्ञापन।
खंडवा से भुसावल की ओर तीसरे और चौथे रेलवे ट्रैक के विस्तार को लेकर रेल विभाग द्वारा ज़ारी किए गए नोटिस से नाराज़ लोगों ने रेलवे स्टेशन पहुंचकर सौंपा ज्ञापन। संजय नगर क्षेत्र के लोगों ने भारी संख्या में रेलवे स्टेशन पहुंचकर की नारेबाज़ी। रेलवे ट्रैक के विस्तार से लगभग 100 से अधिक परिवार होंगे प्रभावित। रेलवे विभाग द्वारा ज़ारी किए गए नोटिस में 30 दिनों के अंदर मकान खाली करने की कही गई बात। ट्रैक विस्तार से प्रभावित होने वाले परिवारों ने मकान खाली करने से पूर्व पुनर्वास एवं उचित मुआवजे की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन। मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के नेपानगर में मध्य रेलवे द्वारा भुसावल से खंडवा तक बिछाई जा रही तीसरी रेलवे लाइन की जद में वार्ड नंबर 9 का संजय नगर क्षेत्र आ रहा है। रेलवे ने यहां रहने वाले 150 से अधिक परिवारों को मकान खाली करने के नोटिस जारी किए हैं, जिसके कारण रहवासियों में बेघर होने का संकट और अनिश्चितता पैदा हो गई है। बुधवार को बड़ी संख्या में प्रभावित परिवारों ने स्थानीय कांग्रेस नेताओं के साथ मिलकर तहसील कार्यालय और रेलवे स्टेशन पहुंचकर प्रदर्शन किया। उन्होंने तहसीलद...