कलेक्टर श्री हर्ष सिंह के निर्देशन में आयुष विभाग के आयुष्मान आरोग्य मंदिर देड़तलाई द्वारा ग्राम पिपलपानी में निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
कलेक्टर श्री हर्ष सिंह के निर्देशन में आयुष विभाग के आयुष्मान आरोग्य मंदिर देड़तलाई द्वारा ग्राम पिपलपानी में निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में करीबन 42 ग्रामीणों व विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर औषधियां वितरित की गयी। जिला आयुष अधिकारी डॉ. कविता गढ़वाल ने बताया कि शिविर में सर्दी-खांसी, संधिशूल, कमर दर्द, गैस, कब्ज, एलर्जी, मधुमेह, उच्च रक्तचाप, त्वचा रोग एवं सामान्य कमजोरी जैसे रोगों की जांच की गई। उपस्थित नागरिकों को वर्तमान मौसम को ध्यान में रखते हुए गर्मी से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियाँ एवं उपाय बताए गए। उन्हें बताया गया कि गर्मी के मौसम में शरीर में पानी की कमी, लू लगना, थकान, चक्कर आना, सिरदर्द जैसी समस्याएँ अधिक हो सकती हैं, इसलिए इनसे बचाव के लिए कुछ सरल उपाय जैसे दिनभर में पर्याप्त मात्रा में पानी पीना, धूप में बाहर निकलते समय सिर को कपड़े, टोपी या छाते से ढंकना, हल्का सुपाच्य भोजन लेना, मौसमी फलों का सेवन आदि उपाय बताए गए। “ आयुर्विद्या कार्यक्रम एवं बालिकाओं के लिए एचपीवी वैक्सीन काउंसलिंग“ इस अवसर पर आयुष जन स्वास्थ्य कार्यक्रम ...