सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कलेक्टर श्री हर्ष सिंह के निर्देशन में आयुष विभाग के आयुष्मान आरोग्य मंदिर देड़तलाई द्वारा ग्राम पिपलपानी में निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

 


कलेक्टर श्री हर्ष सिंह के निर्देशन में आयुष विभाग के आयुष्मान आरोग्य मंदिर देड़तलाई द्वारा ग्राम पिपलपानी में निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में करीबन 42 ग्रामीणों व विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर औषधियां वितरित की गयी।

जिला आयुष अधिकारी डॉ. कविता गढ़वाल ने बताया कि शिविर में सर्दी-खांसी, संधिशूल, कमर दर्द, गैस, कब्ज, एलर्जी, मधुमेह, उच्च रक्तचाप, त्वचा रोग एवं सामान्य कमजोरी जैसे रोगों की जांच की गई। उपस्थित नागरिकों को वर्तमान मौसम को ध्यान में रखते हुए गर्मी से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियाँ एवं उपाय बताए गए।

 उन्हें बताया गया कि गर्मी के मौसम में शरीर में पानी की कमी, लू लगना, थकान, चक्कर आना, सिरदर्द जैसी समस्याएँ अधिक हो सकती हैं, इसलिए इनसे बचाव के लिए कुछ सरल उपाय जैसे दिनभर में पर्याप्त मात्रा में पानी पीना, धूप में बाहर निकलते समय सिर को कपड़े, टोपी या छाते से ढंकना, हल्का सुपाच्य भोजन लेना, मौसमी फलों का सेवन आदि उपाय बताए गए।

“आयुर्विद्या कार्यक्रम एवं बालिकाओं के लिए एचपीवी वैक्सीन काउंसलिंग“

इस अवसर पर आयुष जन स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत बच्चों में आयुर्वेद के प्रति जागरूकता बढ़ाने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने हेतु प्रेरित करने तथा रोग प्रतिरोधक क्षमता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से “आयुर्विद्या कार्यक्रम“ भी आयोजित रहा। कार्यक्रम में करीबन 70 से अधिक विद्यार्थियों द्वारा सहभागिता की गयी। वही बालिकाओं की एचपीवी वैक्सीन के संबंध में काउंसलिंग भी की गई। बालिकाओं को बताया गया की निर्धारित एवं उचित आयु में यह वैक्सीन लगवाने से भविष्य में सर्वाइकल कैंसर होने की संभावना काफी हद तक कम हो जाती है। साथ ही व्यक्तिगत स्वच्छता तथा नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व के बारे में भी जानकारी दी गई।

आप देख रहे है 👇



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नौकरी के नाम पर ₹1.40 करोड़ की ठगी: 9 महीने से फरार आरोपी धीरज चौधरी ने नेपानगर कोर्ट में किया सरेंडर, 3 दिन की पुलिस रिमांड पर

 नौकरी के नाम पर 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है,  ।। प्रदेश पत्रिका संवाददाता दीपक सोनवणे ।। नेपानगर। भारतीय डाक विभाग (पोस्ट ऑफिस) में नौकरी दिलाने का झांसा देकर नेपानगर और आसपास के करीब 19 युवाओं से 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले मुख्य आरोपियों में से एक धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी पिछले नौ महीने से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार, नेपानगर के गेट नंबर 7 निवासी आरोपी धीरज (पिता अशोक चौधरी) मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे अपने कानूनी सलाहकार (वकील) के साथ अचानक न्यायालय परिसर पहुंचा और आत्मसमर्पण की अर्जी लगाई। धीरज के सरेंडर करने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। इस हाई-प्रोफाइल धोखाधड़ी मामले में क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को निशाना बनाया गया था। नेपानगर और आसपास के ग्रामीण इलाकों के 19 युवाओं ने शि...

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...