बुरहानपुर में बढ़ती महंगाई और गैस सिलेंडर की किल्लत के खिलाफ स्थानीय स्तर पर चल रहे विरोध प्रदर्शनों की एक सटीक तस्वीर पेश करती है। युवा कांग्रेस के अध्यक्ष ठाकुर देवेश्वर सिंह के नेतृत्व में किया गया यह अनूठा प्रदर्शन सीधे तौर पर आम जनता और व्यापारियों की समस्याओं से जुड़ा है।
देशभर में सिलेंडर के भाव में हुई वृद्धि एवं किल्लत को लेकर युवक कांग्रेस बुरहानपुर के अध्यक्ष ठाकुर देवेश्वर सिंह के नेतृत्व मैं शनवारा चौराहे पर सिलेंडर को पुष्पमाला पहनाकर उसकी अर्थी निकाली गई तथा शहर के विभिन्न होटल पर सिलेंडर की अर्थी ले जाकर संचालकों से गैस की किल्लत एवं मूल्य में वृद्धि को लेकर आ रही परेशानियों के संबंध में चर्चा की। इस दौरान यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष ठाकुर देवेश्वर सिंह, जिला अध्यक्ष अर्जुन जंगले , पूर्व पार्षद के.डी.पटेल, कांग्रेस प्रवक्ता निखिल खंडेलवाल, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष सरिता भगत, NSUI जिला अध्यक्ष सोहराब कुरैशी, अश्विन पाटील ,अजय ठाकुर, कुणाल पवार, असलम पार्षद , इमरान भाई, दानिश , आकाश कनौसिया आदि कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शन का विवरण स्थान: बुरहानपुर का प्रमुख शनवारा चौराहा। नेतृत्व: युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष ठाकुर देवेश्वर सिंह। प्रतीकात्मक विरोध: प्रदर्शनकारियों ने सिलेंडर को पुष्पमाला पहनाकर उसकी अर्थी निकाली। यह इस बात का प्रतीक था कि आम आदमी के लिए गैस सिलेंडर अब पहुंच से बाहर (मृतप्राय) होता जा रहा है। होटल संचालक...