बुरहानपुर कलेक्टर सभाकक्ष में श्री हर्ष सिंह ने राजस्व विभाग के कार्यों की समीक्षा की एवं सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर उनके शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए गए
मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की बैठक संपन्न हुई। बैठक में कलेक्टर श्री हर्ष सिंह ने राजस्व विभाग के कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान विशेष रूप से फॉर्मर रजिस्ट्री की प्रगति का विस्तृत अवलोकन किया गया। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि फॉर्मर रजिस्ट्री शासन की प्राथमिकता का विषय है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी, कार्य में शिथिलता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। बैठक में निर्देश दिए गए कि सभी पंचायतों में उपस्थिति रजिस्टर एवं निरीक्षण पंजी अनिवार्य रूप से संधारित की जाएं। पटवारी एवं सचिव प्रतिदिन अपनी उपस्थिति रजिस्टर में दर्ज करना सुनिश्चित करेंगे। शीघ्र निराकरण के निर्देश: अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे व्यक्तिगत रूप से रुचि लेकर शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण समाधान (L-1 स्तर पर ही) करें, ताकि आवेदकों को भटकना न पड़े। समय-सीमा का पालन: सभी पटवारियों, तहसीलदारों और संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा के भीतर लक्ष्य पूरा करने की हिदायत दी गई। कलेक्टर श्री सिंह ने सीमांकन के लंबित प्रकरणों को समय-सीमा में पूर्ण क...