सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बुरहानपुर कलेक्टर सभाकक्ष में श्री हर्ष सिंह ने राजस्व विभाग के कार्यों की समीक्षा की एवं सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर उनके शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए गए

 

मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की बैठक संपन्न हुई। बैठक में कलेक्टर श्री हर्ष सिंह ने राजस्व विभाग के कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान विशेष रूप से फॉर्मर रजिस्ट्री की प्रगति का विस्तृत अवलोकन किया गया। 

कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि फॉर्मर रजिस्ट्री शासन की प्राथमिकता का विषय है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी, कार्य में शिथिलता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।

बैठक में निर्देश दिए गए कि सभी पंचायतों में उपस्थिति रजिस्टर एवं निरीक्षण पंजी अनिवार्य रूप से संधारित की जाएं। पटवारी एवं सचिव प्रतिदिन अपनी उपस्थिति रजिस्टर में दर्ज करना सुनिश्चित करेंगे। 

शीघ्र निराकरण के निर्देश: अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे व्यक्तिगत रूप से रुचि लेकर शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण समाधान (L-1 स्तर पर ही) करें, ताकि आवेदकों को भटकना न पड़े।

समय-सीमा का पालन: सभी पटवारियों, तहसीलदारों और संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा के भीतर लक्ष्य पूरा करने की हिदायत दी गई।

कलेक्टर श्री सिंह ने सीमांकन के लंबित प्रकरणों को समय-सीमा में पूर्ण करने की बात कहीं और राजस्व वसूली पर विशेष ध्यान देने व प्रगति बढ़ाने हेतु निर्देशित किया। भूमि आवंटन प्रकरणों की भी समीक्षा करते हुए त्वरित निराकरण के निर्देश दिए गए।

कलेक्टर श्री सिंह ने जिले में अवैध खनन पर सख्त नजर रखने के निर्देश देते हुए कहा कि अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में सतत भ्रमण करें एवं किसी भी प्रकार की अनियमितता पर तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित करें। 

बैठक में सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर उनके शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए गए । साथ ही भू-अर्जन प्रकरणों की प्रगति का भी समीक्षात्मक जायजा लिया गया।

  कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि राजस्व न्यायालयों के नियमित निरीक्षण के निर्देश देते हुए निरीक्षण रिपोर्ट समय पर प्रेषित की जाए। बैठक में सीईओ जिला पंचायत एवं अपर कलेक्टर श्री सृजन वर्मा सहित समस्त राजस्व अधिकारीगण मौजूद रहे।

मुख्य उद्देश्य: सुशासन को बढ़ावा देना और सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक बिना किसी बाधा के पहुँचाना।

आप देख रहे है 👇



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

8 फरवरी से राशन कार्ड धारकों को मिलेगा बड़ा फायदा! जानें नया नियम!

भारत सरकार ने राशन कार्ड धारकों के लिए एक नई योजना की घोषणा की है, जो 8 फरवरी 2025 से लागू हो रही है। इस योजना का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद परिवारों को राहत प्रदान करना और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इस नई पहल के तहत, राशन कार्ड धारकों को न केवल मुफ्त राशन मिलेगा, बल्कि उन्हें हर महीने आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। यह योजना देश के करोड़ों लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालेगी। इस लेख में, हम आपको इस योजना के सभी पहलुओं की जानकारी देंगे, जैसे कि इसके लाभ, पात्रता मानदंड, आवश्यक दस्तावेज, और आवेदन प्रक्रिया। साथ ही, हम यह भी समझेंगे कि यह नया नियम किस तरह से राशन वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी और कुशल बनाएगा। राशन कार्ड योजना 2025 का मुख्य विवरण नीचे दिए गए टेबल में इस योजना का एक संक्षिप्त अवलोकन प्रस्तुत किया गया है:  योजना के लाभ इस नई योजना के तहत लाभार्थियों को कई महत्वपूर्ण सुविधाएं मिलेंगी: मुफ्त राशन: पात्र परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज (चावल और गेहूं) मिलेगा। आर्थिक सहायता: प्रत्येक परिवार को हर महीने ₹1000 की वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खाते में दी जाएग...