नेपानगर मंडल में आयोजित "पं. दीनदयाल उपाध्याय द्विदिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान 2026" का समापन आज विधायक सुश्री मंजू राजेंद्र दादू जी की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।
प्रशिक्षण से संगठन की मजबूती, जन-कल्याण का संकल्प! आज नेपानगर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नेपानगर मंडल में आयोजित “पं. दीनदयाल उपाध्याय द्विदिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान 2026” के समापन अवसर पर नेपानगर की लोकप्रिय विधायक सुश्री मंजु राजेंद्र दादूजी (मंजू दीदी) ने गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराते हुए “मध्यप्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं” जैसे महत्वपूर्ण विषय पर कार्यकर्ताओं को प्रेरणादायी मार्गदर्शन प्रदान किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में अद्भुत उत्साह, ऊर्जा एवं संगठन के प्रति समर्पण देखने को मिला। यह प्रशिक्षण महाअभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि संगठन को और अधिक सशक्त, सक्रिय एवं विजयी बनाने का दृढ़ संकल्प है। प्रत्येक कार्यकर्ता का परिश्रम, अनुशासन और निष्ठा ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है, जो पार्टी को निरंतर नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य करती है। नेपानगर में दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान का सफल समापन हुआ। विधायक सुश्री मंजू राजेंद्र दादू जी के प्रेरणादायी उद्बोधन ने कार्यकर्ताओं में नए जोश का संचार किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ नेतृत्व और देवतुल्य कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने यह सिद्...