बुरहानपुर जिले के नेपानगर में महिला कांग्रेस संगठन ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया, यह प्रदर्शन 2023 के महिला आरक्षण बिल (नारी शक्ति वंदन अधिनियम) को तत्काल लागू करने की मांग को लेकर किया गया।
बुरहानपुर जिले के नेपानगर में महिला कांग्रेस संगठन ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया ,यह प्रदर्शन 2023 के महिला आरक्षण बिल (नारी शक्ति वंदन अधिनियम) को तत्काल लागू करने की मांग को लेकर किया गया। बुरहानपुर जिले के नेपानगर में बुधवार सुबह 11 बजे अंबेडकर चौराहा पर महिला कांग्रेस ने महिला आरक्षण को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए महिला आरक्षण बिल का पुतला दहन किया और 2023 के महिला आरक्षण बिल को लागू करने की मांग की। महिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष आरती लांडे ने कहा कि जब 2023 में महिला आरक्षण बिल तैयार किया गया था, तो उसे तब लागू क्यों नहीं किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि अब इसमें परिसीमन की नई शर्त जोड़ दी गई है। लांडे ने मांग की कि यदि बिल लागू करना ही है, तो 2023 का मूल महिला आरक्षण बिल ही लागू किया जाए। प्रदर्शन की मुख्य बातें: स्थान: नगर के डॉ बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर चौराहे पर। नेतृत्व: प्रदर्शन का नेतृत्व नगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष योगिता राजू पाटील और महिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष आरती लांडे ने किया। विरोध: कार्यकर्ताओं ने जमकर सरक...