सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

नेपानगर में सड़क निर्माण का कार्य प्रारंभ कराया गया जिसमें वार्ड नंबर 07 में विकास कार्यों को गति दी जा रही है। किसी भी क्षेत्र की उन्नति के लिए बुनियादी ढांचे, विशेषकर सड़कों का मजबूत होना अनिवार्य है।

आज दिनांक 23/04/2026 को वार्ड नंबर 07 पार्षद श्रीमती सपना कैलाश पटेल द्वारा वार्ड में सड़क निर्माण का कार्य प्रारंभ कराया गया  इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष और विभिन्न वार्डों के पार्षदों की उपस्थिति यह दर्शाती है कि यह परियोजना आपसी सहयोग और सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। वार्ड की माताओं और स्थानीय नागरिकों की भागीदारी इस बात का प्रतीक है कि जनता को इस निर्माण कार्य से कितनी सकारात्मक उम्मीदें हैं। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति भारती विनोद पाटिल जी, वार्ड क्र 02 पार्षद श्रीमती अनीशा राजेश पटेल जी,वार्ड क्र 9 पार्षद अंबादास सोनवाने जी, वार्ड क्र 11 पार्षद श्रीमती योगिता राजू दामु पाटिल जी, वार्ड क्र 18 पार्षद जीतू पाटिल जी,वार्ड क्र 19 पार्षद पति पंकज मलना जी एवं वार्ड की मेरी सम्मानित माताएं एवं मेरे परिवार जन उपस्थित रहे सड़क निर्माण के मुख्य लाभ: ​ सुगम आवागमन: वार्डवासियों को कीचड़ और धूल से मुक्ति मिलेगी। ​ बेहतर जल निकासी: नई सड़कों के साथ अक्सर ड्रेनेज व्यवस्था में भी सुधार होता है। ​ क्षेत्र का विकास: बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ होने से क्षेत्र की आर्थिक और सामाजिक स...

बुरहानपुर जिले के नेपानगर में महिला कांग्रेस संगठन ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया, यह प्रदर्शन 2023 के महिला आरक्षण बिल (नारी शक्ति वंदन अधिनियम) को तत्काल लागू करने की मांग को लेकर किया गया।

बुरहानपुर जिले के नेपानगर में महिला कांग्रेस संगठन ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया ,यह प्रदर्शन 2023 के महिला आरक्षण बिल (नारी शक्ति वंदन अधिनियम) को तत्काल लागू करने की मांग को लेकर किया गया। बुरहानपुर जिले के नेपानगर में बुधवार सुबह 11 बजे अंबेडकर चौराहा पर महिला कांग्रेस ने महिला आरक्षण को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए महिला आरक्षण बिल का पुतला दहन किया और 2023 के महिला आरक्षण बिल को लागू करने की मांग की। महिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष आरती लांडे ने कहा कि जब 2023 में महिला आरक्षण बिल तैयार किया गया था, तो उसे तब लागू क्यों नहीं किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि अब इसमें परिसीमन की नई शर्त जोड़ दी गई है। लांडे ने मांग की कि यदि बिल लागू करना ही है, तो 2023 का मूल महिला आरक्षण बिल ही लागू किया जाए। प्रदर्शन की मुख्य बातें: स्थान: नगर के डॉ बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर चौराहे पर। नेतृत्व: प्रदर्शन का नेतृत्व नगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष योगिता राजू पाटील और महिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष आरती लांडे ने किया। विरोध: कार्यकर्ताओं ने जमकर सरक...

बुरहानपुर जिले के नेपानगर में भुसावल-खंडवा तीसरी रेल लाइन परियोजना के तहत वार्ड 1 और 9 (संजय नगर) के करीब 240 परिवारों को रेलवे ने घर खाली करने के नोटिस जारी किए हैं।

 ​ बुरहानपुर जिले के नेपानगर में भुसावल-खंडवा तीसरी रेल लाइन परियोजना के तहत वार्ड 1 और 9 (संजय नगर) के करीब 240 परिवारों को रेलवे ने घर खाली करने के नोटिस जारी किए हैं। लगभग 60 साल से निवासरत इन परिवारों ने जनसुनवाई में कलेक्टर के पास पहुंचकर जमीन के बदले जमीन और उचित मुआवजे की मांग की है। विवाद का मुख्य कारण ​ प्रस्तावित परियोजना: मध्य रेलवे द्वारा भुसावल से खंडवा तक तीसरी रेलवे लाइन का निर्माण। ​ प्रभावित क्षेत्र: नेपानगर का वार्ड नंबर 9 (संजय नगर) और वार्ड नंबर 1। ​ प्रभावित लोग: लगभग 240 परिवार, जिन्हें रेलवे ने घर खाली करने का नोटिस दिया है। ​ प्रमुख माँगें और प्रदर्शन ​मंगलवार को प्रभावित परिवारों ने कांग्रेस नेताओं के नेतृत्व में कलेक्टर कार्यालय पहुँचकर अपनी माँगें रखीं: ​ पुनर्वास की माँग: प्रभावितों का कहना है कि उन्हें 'जमीन के बदले जमीन' उपलब्ध कराई जाए। ​ उचित मुआवजा: मकानों का सही तरीके से मूल्यांकन किया जाए और उसके अनुसार मुआवजा दिया जाए। ​ सुरक्षित भविष्य: विकास के नाम पर किसी को बेघर न किया जाए। ​प्रशासनिक और राजनीतिक प्रतिक्रिया जमीन के बदले जमीन देने की मां...

कलेक्टर श्री हर्ष सिंह ने सुनी नागरिकों की शिकायतें, त्वरित निराकरण के दिये निर्देश

  कलेक्टर श्री सिंह ने सुनी नागरिकों की शिकायतें, त्वरित निराकरण के दिये निर्देश  मंगलवार को संयुक्त जिला कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में करीब 81 आवेदनों पर सुनवाई की गयी। जनसुनवाई में कलेक्टर श्री हर्ष सिंह ने विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। कलेक्टर श्री सिंह ने प्राप्त आवेदनों पर संबंधित अधिकारियों से चर्चा करते हुए उनके त्वरित एवं समयबद्ध निराकरण के निर्देश दिए तथा प्रकरणों को संबंधित विभागों को आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित किया। अधिकारियों को निर्देशित किया कि #जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निराकृत किया जाए, ताकि नागरिकों को शीघ्र राहत मिल सके। विदित है कि कलेक्टर श्री हर्ष सिंह के निर्देशानुसार जनसुनवाई के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भी विभिन्न विभागों के अधिकारियों को जोड़ा जाता है। जनसुनवाई के माध्यम से आमजन अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन तक पहुंचा सकते है। जिले में प्रति मंगलवार को जनसुनवाई का आयोजन किया जाता हैं। आप देख रहे है 👇

घोषणा वीर भाजपा... ग्रामीण पानी के लिए तरस रहे नेपानगर में अरबों के भाषण, गांवों में सूखा, पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता अजय रघुवंशी ने मध्य प्रदेश के नेपानगर के आस पास के ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की भीषण किल्लत को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार पर तीखा हमला बोला है।

  बुरहानपुर, भाजपा के नेता, सरकार और उनके विधायको को भले किसी काम का प्रशिक्षण ना दिया जाए, किन्तु जनता के बीच आकर लंबी-लंबी फेकने का काम जरूर उनके गुरु से मिल जाता है, आम जनता की परेशानी, से विकास से भाजपा का दूर-दूर तक कोई संबंध हो ही नही सकता, केवल चुनाव के वक्त उस समय की परिस्थितियों को भाँप कर जनता को भ्रमित कर उन्हें बरगला कर जैसे-तैसे वोट लेकर अपनी सरकार बनाना और सरकार बनते ही तेरा मेरा रिश्ता क्या..? पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता अजय रघुवंशी जी  के प्रहार: मुख्य आरोप ​रघुवंशी ने सरकार की कथनी और करनी के बीच के अंतर को स्पष्ट करने के लिए कई गंभीर आरोप लगाए हैं: ​"घोषणा वीर" सरकार: रघुवंशी ने भाजपा नेताओं को "घोषणा वीर" करार दिया है। उनका कहना है कि मंचों से अरबों रुपये की योजनाओं के भाषण दिए जा रहे हैं, लेकिन धरातल पर स्थिति इसके बिल्कुल विपरीत है। ​ ग्रामीण जल संकट: नेपानगर के ग्रामीण अंचलों में पानी की भारी किल्लत है। रघुवंशी का दावा है कि भीषण गर्मी और गिरते जलस्तर के बीच ग्रामीण बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं, जबकि सरकारी तंत्र केवल कागजों पर योजनाएं च...

नेपानगर के नादियामाल (बाकड़ी पंचायत) में 250 से अधिक आदिवासी परिवार सड़क, पानी, और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं के बिना जीवन जीने को मजबूर , जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। यहां के लोग पहाड़ी गड्ढों का गंदा पानी पीने को विवश हैं और एंबुलेंस न पहुँच पाने से गर्भवती महिलाओं व मरीजों का जीवन खतरे में है।

  नेपानगर के ग्राम पंचायत बाकड़ी के नादियामाल क्षेत्र की यह स्थिति अत्यंत चिंताजनक और विकास के दावों पर गंभीर सवाल खड़े करती है। 21वीं सदी में भी जब 200-250 परिवार बुनियादी सुविधाओं (पानी, सड़क, बिजली, शिक्षा) के लिए संघर्ष कर रहे हैं, तो यह स्थानीय प्रशासन और शासन की कार्यप्रणाली की संवेदनशीलता पर प्रश्नचिह्न लगाता है। वहीं नादियामाल के ग्रामीण अपनी मूलभूत आवश्यकताओं के लिए संघर्ष करने को मजबूर हैं क्षेत्र में पेयजल की गंभीर समस्या बनी हुई है ग्रामीणों को रोजाना पहाड़ों से पानी लाना पड़ता है जिसमें महिलाओं और बच्चों को अत्यधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है बरसात के दिनों में रास्ते अत्यंत फिसलन भरे हो जाते हैं जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है और ग्रामीणों को अपनी जान जोखिम में डालकर पानी की व्यवस्था करनी पड़ती है नादियामाल की प्रमुख समस्याएँ: एक नजर में समस्या प्रभाव पेयजल का अभाव महिलाओं और बच्चों को पहाड़ों से पानी लाना पड़ता है; पथरीले और फिसलन भरे रास्तों के कारण दुर्घटना का डर। सड़क व कनेक्टिविटी बारिश में संपर्क पूरी तरह कट जाना; एम्बुलेंस और आपातकालीन सेवाओं का गांव त...

बैंक सुरक्षा को लेकर बुरहानपुर पुलिस अलर्ट,थाना प्रभारियों ने किया बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक निरीक्षण, पुलिस ने सिंगरौली डकैती की घटना के बाद शनिवार को जिले की सभी शासकीय व अर्ध-शासकीय बैंकों में सुरक्षा का व्यापक निरीक्षण किया

बुरहानपुर पुलिस ने सिंगरौली डकैती की घटना के बाद शनिवार को जिले की सभी शासकीय व अर्ध-शासकीय बैंकों में सुरक्षा का व्यापक निरीक्षण किया. पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पाटीदार के निर्देश पर अति. पुलिस अधीक्षक अंतर सिंह कनेश और नगर पुलिस अधीक्षक गौरव पाटिल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारियों ने सीसीटीवी, अलार्म, तथा सशस्त्र गार्डों की उपस्थिति व कार्यक्षमता जांची.  जिले में बैंक सुरक्षा को लेकर बुरहानपुर पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पाटीदार के निर्देशन में शनिवार को जिले के सभी थाना प्रभारियों एवं पुलिस स्टाफ ने अपने-अपने क्षेत्रों में संचालित शासकीय एवं अर्ध-शासकीय बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक निरीक्षण किया। यह कार्रवाई अति. पुलिस अधीक्षक अंतर सिंह कनेश एवं नगर पुलिस अधीक्षक गौरव पाटिल के मार्गदर्शन में की गई। निरीक्षण के दौरान पुलिस टीमों ने बैंकों में सुरक्षा से जुड़े सभी आवश्यक मानकों की निरीक्षण के मुख्य बिंदु: सुरक्षा गार्ड: बैंकों में तैनात सशस्त्र और प्रशिक्षित गार्डों की उपलब्धता जांची गई। सीसीटीवी सिस्टम: बैंक के अंदर और बाहर लगे सीसीटीवी कैमरो...