बुरहानपुर पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु अभियान के तहत चिन्हित ब्लैक स्पॉट पॉइंट पर रेक्टिफिकेशन का कार्य प्रारंभ।
बुरहानपुर पुलिस और MPRDC (मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम) का यह संयुक्त प्रयास न केवल सड़क हादसों को रोकने में मददगार साबित होगा, बल्कि सुरक्षित यातायात की दिशा में एक मिसाल भी पेश करेगा बुरहानपुर से देढ़तलाई मार्ग ग्राम शेखपुरा तक पुलिस एवं MPRDC टीम द्वारा दुर्घटना संभावित क्षेत्र का किया निरीक्षण। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं नागरिकों में जिम्मेदार यातायात व्यवहार विकसित करने के उद्देश्य से बुरहानपुर पुलिस द्वारा जिले भर में व्यापक सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। यह अभियान केवल नियमों के पालन तक सीमित न रहकर, प्रत्येक नागरिक के जीवन की सुरक्षा से जुड़ा एक महत्वपूर्ण सामाजिक दायित्व बनता जा रहा है। अति. पुलिस श्री अंतर सिंह कनेश के निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल के मार्गदर्शन आज दिनांक 10.05.2026 को यातायात थाना प्रभारी श्री राजेश बारवाल, यातायात स्टाफ एवं MPRDC टीम के साथ चिन्हित किया गए अभियान का मुख्य उद्देश्य ब्लैक स्पॉट सुधार: चिन्हित संवेदनशील स्थानों पर तकनीकी सुधार करना। दुर्घटनाओं में कमी: वैज्ञानिक तरीकों से सड़क सुरक्षा सुनिश्...