सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

कलेक्टर श्री हर्ष सिंह की अध्यक्षता में बुरहानपुर (मध्य प्रदेश) में आयोजित जिला स्तरीय बंधक श्रम सतर्कता समिति और जिला टास्क फोर्स की बैठक बाल श्रम उन्मूलन जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिये।

  कलेक्टर श्री सिंह ने जिले में बाल श्रम उन्मूलन जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि ईट भट्टा, ढाबे, रेस्टॉरेंट पर बाल श्रम नियोजन के प्रतिबंध से संबंधी आवश्यक कार्यवाही करे।  शुक्रवार को कलेक्टर श्री हर्ष सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागृह में जिला स्तरीय बंधक श्रम सतर्कता समिति तथा बालक एवं कुमार श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम 1986 संशोधित अधिनियम 2016 के अंतर्गत जिला टॉस्क फोर्स की बैठक संपन्न हुई। बैठक में श्रम पदाधिकारी श्री कन्हैयालाल मोरे ने बताया कि विभाग द्वारा संयुक्त रूप से बाल श्रम अधिनियम अंतर्गत निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। जिला स्तरीय बंधक श्रम सतर्कता समिति के सभी सदस्यों को श्रम पदाधिकारी द्वारा जानकारी देते हुए अवगत कराया गया कि जिला प्रशासन ने जलगांव महाराष्ट्र से बुरहानपुर जिले के ग्राम रेहटा के 8 वयस्क सदस्यों एवं उनके बच्चों को बंधक श्रम से विमुक्त कराया। इनके पुनर्वसन की कार्यवाही प्राथमिकता के आधार पर की जा रही हैं। आयोजित बैठक में अग्रणी जिला प्रबंधक श्री महावीर राय, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, जनजातीय कार्य ...

बुरहानपुर जिला कार्यालय के सभाकक्ष में अमृत योजना 2.0 अंतर्गत संचालित विभिन्न कार्यों हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

मंगलवार को संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में अमृत योजना 2.0 अंतर्गत समीक्षा बैठक आयोजित की गई।  बैठक में बुरहानपुर विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस, नगर परिषद शाहपुर अध्यक्ष श्रीमती साधना तिवारी, नगर पालिका परिषद नेपानगर अध्यक्ष श्रीमती भारती पाटील, अन्य जनप्रतिनिधिगण, कलेक्टर श्री हर्ष सिंह, जिला पंचायत सीईओ एवं अपर कलेक्टर श्री सृजन वर्मा सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। बैठक में अमृत योजना 2.0 अंतर्गत संचालित विभिन्न कार्यों हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में निर्देशित किया गया कि वर्षा के पूर्व डैमों पर गेट लगाने का कार्य कर लिया जाए। साथ ही नगर परिषद शाहपुर एवं नगर पालिका परिषद नेपानगर में संचालित निर्माण कार्यों को वर्षा ऋतु के पूर्व पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। बैठक में निर्देशित किया गया कि पार्कों में आमजनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएं, जिससे नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। कलेक्टर श्री हर्ष सिंह ने बैठक में एमपीयूडीसी को निर्देशित किया कि जल स्तर की प्रतिदिन मॉनिटरिंग की जाए, ताकि जल प्रबंधन से संबंधित व्यवस्थाएं प्रभावी रूप से सं...

बुरहानपुर (मध्य प्रदेश) में राशन वितरण में बड़ी धांधली सामने आई है नागझिरी गांव के ग्रामीणों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर राशन वितरण में गंभीर धांधली (दो माह का अंगूठा लगवाकर एक माह का राशन देने) की शिकायत की है

  बुरहानपुर के नागझिरी गांव के ग्रामीणों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर राशन वितरण में गंभीर धांधली (दो माह का अंगूठा लगवाकर एक माह का राशन देने) की शिकायत की है। कलेक्ट्रेट पहुंचकर ग्रामीणों ने अपनी पीड़ा जाहिर की और दोषी कंट्रोल दुकान संचालक के खिलाफ जांच व सख्त कार्रवाई की मांग की है।  अधिकारी व नेताओं तक पहुंची बात ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कंट्रोल दुकान संचालक अशिक्षित आदिवासियों की मजबूरी का फायदा उठाता है और शिकायत करने पर धमकी देता है।    गेती, तगारी और आईने का रहस्य नागझिरी के कुछ ग्रामीण गेती, तगारी और आईना लेकर भी कलेक्ट्रेट पहुंचे। ग्रामीण लखन पटेल ने बताया कि रोजगार गारंटी योजना के तहत उन्हें काम नहीं मिल रहा है, जबकि पंचायत में निर्माण कार्यों का पैसा निकाला जा रहा है। उन्होंने इसकी जांच की मांग की। ग्रामीणों ने प्रदर्शन के दौरान गेती और तगारी इसलिए साथ रखी थी क्योंकि उन्हें रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत काम नहीं मिल रहा था, लेकिन पंचायत में विकास कार्यों के नाम पर पैसों की हेराफेरी की जा रही है। वहीं, आईना (दर्पण) लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचने का मकसद प...

बुरहानपुर मे पेट्रोल पंप पर बांटी मेलोडी चॉकलेट, पेट्रोल-डीजल की महंगाई पर कांग्रेस का अनोखा विरोध

   बुरहानपुर में दिनांक 25 मई, सोमवार को कांग्रेस के पूर्व विधायक अजय रघुवंशी जी एंव उनके कार्यकर्ताओं द्वारा महंगाई के विरोध में पेट्रोल पंप पर अनोखा प्रदर्शन किया। वाहन चालकों को मेलोडी चॉकलेट बांटते हुए नेताओं ने बढ़ती पेट्रोल-डीजल कीमतों पर केंद्र सरकार को घेरा। यह ‘मीठा विरोध’ लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। इस दौरान नेताओं ने तंज कसते हुए कहा कि सरकार मीठी बातें करके असली मुद्दों से ध्यान भटका रही है, जबकि जनता महंगाई से परेशान है  इस दौरान कार्यकर्ताओं ने लोगों से कहा   मेलोडी खाओ, रेट बढ़ाओ' का राजनीतिक तंज ​कांग्रेस कार्यकर्ताओं का यह नारा "मेलोडी खाओ, रेट बढ़ाओ और महंगाई भूल जाओ" सीधे तौर पर सरकार की नीतियों पर प्रहार करता है। नेताओं का आरोप है कि सरकार "मीठी बातें" और बड़े-बड़े प्रचार करके जनता का ध्यान भटका रही है, जबकि जमीनी हकीकत यह है कि पेट्रोल-डीजल के दाम आम आदमी की जेब पर भारी पड़ रहे हैं। कांग्रेस नेताओं ने हाल ही में प्रधानमंत्री के विदेश दौरे के दौरान मेलोडी चॉकलेट के जिक्र को मुद्दा बनाते हुए प्रदर्शन किया। नेताओं का कहना था कि सरकार ...

खंडवा के हरसूद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 58 लीटर अवैध शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार

  खंडवा : जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना हरसूद पुलिस टीम ने ग्राम बरूड़ में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 58 लीटर 140 एमएल अवैध शराब जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जब्त शराब की कुल कीमत लगभग 37 हजार 800 रुपए बताई जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 24 मई 2026 को थाना प्रभारी हरसूद निरीक्षक राजकुमार राठौर एवं पुलिस टीम द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान आरोपी प्रेमनारायण पिता रामदास सावले, उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम बरूड़ के कब्जे से 250 क्वार्टर देशी प्लेन मदिरा, 60 क्वार्टर 08 पीएम एवं 13 क्वार्टर एमडी शराब सीलबंद हालत में बरामद की गई। पुलिस ने कुल 323 क्वार्टर शराब, जिसकी मात्रा 58 लीटर 140 एमएल एवं कीमत करीब 37,800 रुपए है, जब्त की। आरोपी के विरुद्ध थाना हरसूद में अपराध क्रमांक 162/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। इस कार्रवाई में निरीक्षक राजकुमार राठौर, उप निरीक्षक रमेश मोरे, सहायक उप निरीक्षक तीरथ...

नेपानगर में भीषण गर्मी को देखते हुए पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजेश चौहान ने निशुल्क ठंडे आरओ पानी की प्याऊ शुरू की है।

  बुरहानपुर जिले के नेपानगर में भीषण गर्मी को देखते हुए दिनांक 24/5/26 रविवार के दिन पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजेश चौहान जी ने निशुल्क ठंडे आरओ पानी की प्याऊ शुरू की है। इस पहल से राहगीरों, मजदूरों और ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी। राजेश चौहान ने नगर पालिका पर भी लापरवाही के आरोप लगाए और कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर वाटर कूलर नहीं लगाए जा रहे हैं। मध्य प्रदेश में मई के महीने में पड़ने वाली इस भीषण गर्मी में राहगीरों, मजदूरों और ग्रामीणों के लिए ठंडा पानी किसी वरदान से कम नहीं है। नेपानगर में आम जनता के लिए निशुल्क ठंडे आरओ (RO) पानी की प्याऊ शुरू की गई है। ​ जनता को राहत: इस व्यवस्था से तपती धूप में काम करने वाले मजदूरों, राहगीरों और आसपास के ग्रामीणों को प्यास बुझाने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। ​ नगर पालिका पर आरोप: इस दौरान राजेश चौहान ने स्थानीय प्रशासन और नगर पालिका पर लापरवाही का आरोप भी लगाया। उनका कहना है कि इतनी भीषण गर्मी के बावजूद नगर पालिका द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर वाटर कूलर या पानी की टंकियों की कोई पर्याप्त व्यवस्था नहीं की गई है। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजेश चौहान न...

कलेक्टर श्री हर्ष सिंह केे निर्देशों के परिपालन में अधिकारियों द्वारा दुकानों में उपलब्ध उर्वरक, बीज एवं कीटनाशकों के स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया गया।

   बुरहानपुर मे  कृषि विभाग के अधिकारियों ने जिले की विभिन्न कृषि आदान दुकानों का निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री हर्ष सिंह केे निर्देशों के परिपालन में अधिकारियों द्वारा दुकानों में उपलब्ध उर्वरक, बीज एवं कीटनाशकों के स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया गया। साथ ही विक्रय रजिस्टर, स्टॉक पंजी, क्रय-विक्रय अभिलेख एवं लाइसेंस की भी जांच की गई। इस दौरान विभिन्न कंपनियों द्वारा उत्पादित जल घुलनशील उर्वरकों के 4 सैंपल जांच हेतु लिए गए। उपसंचालक कृषि श्री एम.एस.देवके ने बताया कि उर्वरकों के अब तक 68 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें से 22 सैंपल की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है, जो मानक स्तर के पाए गए हैं। कृषक कल्याण वर्ष के तहत आगामी खरीफ सीजन को दृष्टिगत रखते हुए कृषकों को गुणवत्तायुक्त उर्वरक, बीज एवं कीटनाशक उपलब्ध कराने तथा कृषि आदानों की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्थाओं के उद्देश्य से उपसंचालक कृषि श्री एम.एस. देवके, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्रीराम पाटील एवं शाखा प्रभारी श्री भारत सिंह वास्कले द्वारा संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया। आप देख रहे है 👇