सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बुरहानपुर जिला कार्यालय के सभाकक्ष में अमृत योजना 2.0 अंतर्गत संचालित विभिन्न कार्यों हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

मंगलवार को संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में अमृत योजना 2.0 अंतर्गत समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

 बैठक में बुरहानपुर विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस, नगर परिषद शाहपुर अध्यक्ष श्रीमती साधना तिवारी, नगर पालिका परिषद नेपानगर अध्यक्ष श्रीमती भारती पाटील, अन्य जनप्रतिनिधिगण, कलेक्टर श्री हर्ष सिंह, जिला पंचायत सीईओ एवं अपर कलेक्टर श्री सृजन वर्मा सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

बैठक में अमृत योजना 2.0 अंतर्गत संचालित विभिन्न कार्यों हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में निर्देशित किया गया कि वर्षा के पूर्व डैमों पर गेट लगाने का कार्य कर लिया जाए। साथ ही नगर परिषद शाहपुर एवं नगर पालिका परिषद नेपानगर में संचालित निर्माण कार्यों को वर्षा ऋतु के पूर्व पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में निर्देशित किया गया कि पार्कों में आमजनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएं, जिससे नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। कलेक्टर श्री हर्ष सिंह ने बैठक में एमपीयूडीसी को निर्देशित किया कि जल स्तर की प्रतिदिन मॉनिटरिंग की जाए, ताकि जल प्रबंधन से संबंधित व्यवस्थाएं प्रभावी रूप से संचालित हो सकें।

सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक आयोजित

इसी श्रृंखला में मंगलवार को सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक भी आयोजित की गई, बैठक में सड़क सुरक्षा, यातायात प्रबंधन एवं आमजनों की सुविधा से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में निर्देश दिए गए कि सड़क निर्माण कार्यों के दौरान आवश्यकता अनुसार स्पीड ब्रेकर बनाए जाएं तथा आवश्यक स्थानों पर संकेतक बोर्ड लगाए जाएं, ताकि सड़क दुर्घटनाओं की संभावना को कम किया जा सके और यातायात व्यवस्था अधिक सुरक्षित बनाई जा सके।

बैठक में सड़कों पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की बात भी कही गयी। निर्देश दिये गये कि यातायात प्रबंधन को और अधिक व्यवस्थित बनाने के लिए पार्किंग व्यवस्था सुचारू की जाए। वहीं नगर निगम को आवारा पशुओं के प्रभावी प्रबंधन हेतु आवश्यक कार्यवाही करने हेतु कहा गया। वहीं संबंधित विभाग को वाहनों की जांच करने के निर्देश दिये गये। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

आप देख रहे है 👇




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

8 फरवरी से राशन कार्ड धारकों को मिलेगा बड़ा फायदा! जानें नया नियम!

भारत सरकार ने राशन कार्ड धारकों के लिए एक नई योजना की घोषणा की है, जो 8 फरवरी 2025 से लागू हो रही है। इस योजना का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद परिवारों को राहत प्रदान करना और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इस नई पहल के तहत, राशन कार्ड धारकों को न केवल मुफ्त राशन मिलेगा, बल्कि उन्हें हर महीने आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। यह योजना देश के करोड़ों लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालेगी। इस लेख में, हम आपको इस योजना के सभी पहलुओं की जानकारी देंगे, जैसे कि इसके लाभ, पात्रता मानदंड, आवश्यक दस्तावेज, और आवेदन प्रक्रिया। साथ ही, हम यह भी समझेंगे कि यह नया नियम किस तरह से राशन वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी और कुशल बनाएगा। राशन कार्ड योजना 2025 का मुख्य विवरण नीचे दिए गए टेबल में इस योजना का एक संक्षिप्त अवलोकन प्रस्तुत किया गया है:  योजना के लाभ इस नई योजना के तहत लाभार्थियों को कई महत्वपूर्ण सुविधाएं मिलेंगी: मुफ्त राशन: पात्र परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज (चावल और गेहूं) मिलेगा। आर्थिक सहायता: प्रत्येक परिवार को हर महीने ₹1000 की वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खाते में दी जाएग...