सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कलेक्टर श्री हर्ष सिंह की अध्यक्षता में बुरहानपुर (मध्य प्रदेश) में आयोजित जिला स्तरीय बंधक श्रम सतर्कता समिति और जिला टास्क फोर्स की बैठक बाल श्रम उन्मूलन जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिये।

 

कलेक्टर श्री सिंह ने जिले में बाल श्रम उन्मूलन जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि ईट भट्टा, ढाबे, रेस्टॉरेंट पर बाल श्रम नियोजन के प्रतिबंध से संबंधी आवश्यक कार्यवाही करे। 

शुक्रवार को कलेक्टर श्री हर्ष सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागृह में जिला स्तरीय बंधक श्रम सतर्कता समिति तथा बालक एवं कुमार श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम 1986 संशोधित अधिनियम 2016 के अंतर्गत जिला टॉस्क फोर्स की बैठक संपन्न हुई।


बैठक में श्रम पदाधिकारी श्री कन्हैयालाल मोरे ने बताया कि विभाग द्वारा संयुक्त रूप से बाल श्रम अधिनियम अंतर्गत निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। जिला स्तरीय बंधक श्रम सतर्कता समिति के सभी सदस्यों को श्रम पदाधिकारी द्वारा जानकारी देते हुए अवगत कराया गया कि जिला प्रशासन ने जलगांव महाराष्ट्र से बुरहानपुर जिले के ग्राम रेहटा के 8 वयस्क सदस्यों एवं उनके बच्चों को बंधक श्रम से विमुक्त कराया। इनके पुनर्वसन की कार्यवाही प्राथमिकता के आधार पर की जा रही हैं।

आयोजित बैठक में अग्रणी जिला प्रबंधक श्री महावीर राय, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, जनजातीय कार्य विभाग, जिला पुलिस इकाई के अधिकारीगण, अध्यक्ष बाल कल्याण समिति श्रीमती विजया सिंग चौहान, श्रीमती सीमा असीम पाटिल, बाल कल्याण समिति के सदस्यगण, जन साहस स्वयंसेवी संस्था से श्री मोरे सहित अन्य उपस्थित रहे।

आप देख रहे है 👇



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

8 फरवरी से राशन कार्ड धारकों को मिलेगा बड़ा फायदा! जानें नया नियम!

भारत सरकार ने राशन कार्ड धारकों के लिए एक नई योजना की घोषणा की है, जो 8 फरवरी 2025 से लागू हो रही है। इस योजना का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद परिवारों को राहत प्रदान करना और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इस नई पहल के तहत, राशन कार्ड धारकों को न केवल मुफ्त राशन मिलेगा, बल्कि उन्हें हर महीने आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। यह योजना देश के करोड़ों लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालेगी। इस लेख में, हम आपको इस योजना के सभी पहलुओं की जानकारी देंगे, जैसे कि इसके लाभ, पात्रता मानदंड, आवश्यक दस्तावेज, और आवेदन प्रक्रिया। साथ ही, हम यह भी समझेंगे कि यह नया नियम किस तरह से राशन वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी और कुशल बनाएगा। राशन कार्ड योजना 2025 का मुख्य विवरण नीचे दिए गए टेबल में इस योजना का एक संक्षिप्त अवलोकन प्रस्तुत किया गया है:  योजना के लाभ इस नई योजना के तहत लाभार्थियों को कई महत्वपूर्ण सुविधाएं मिलेंगी: मुफ्त राशन: पात्र परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज (चावल और गेहूं) मिलेगा। आर्थिक सहायता: प्रत्येक परिवार को हर महीने ₹1000 की वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खाते में दी जाएग...