सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बुरहानपुर में 23 वर्षीय युवती की मंगलवार दोपहर 1बजे संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने मारपीट कर चाकू से हत्या करने का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और एक संदिग्ध को राउंडअप किया गया है।परिजनों का आरोप है कि उसके साथ घर बुलाकर आरोपी अर्जुन सुगंधी ने मारपीट की है। इसके बाद उसकी जान चली गई है।

 


बुरहानपुर में गणपति नाका के पास फर्नीचर डिजाइनर निकिता की हत्या हुई है। परिजनों का आरोप है कि उसके साथ घर बुलाकर आरोपी अर्जुन सुगंधी ने मारपीट की है। इसके बाद उसकी जान चली गई है।

बुरहानपुर: गणपति नाका क्षेत्र अंतर्गत आलमगंज में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब लोगों ने युवती की हत्या के बाद हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। परिवार के लोगों का आरोप है कि उसकी हत्या की है। बुरहानपुर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


निकिता के साथ हुई मारपीट

मृतक की बहन स्नेहा ने बताया कि वे अपनी बड़ी बहन निकिता के साथ कुछ काम से गई हुई थी। वहां पर अर्जुन सुगंधी के परिजनों का फोन आ रहा था कि तुमसे बात करनी है। इसके बाद हम दोनों बहने अर्जुन सुगंधी के घर पहुंचे। इसके बाद मेरी बड़ी बहन के साथ अर्जुन सुगंधी ने मारपीट शुरू कर दी। वह जब बाहर निकलने लगी तो उसके परिजनों ने भी बहन के साथ मारपीट की। 

धारदार हथियार से हमला

वहीं, बहन ने कहा कि मारपीट की वजह से काफी खून बह गया था। आरोपियों ने धारदार हथियार से भी हमला किया था। परिजन निकिता को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां से उसे सरकारी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। परिजनों का आरोप है कि उसकी हत्या हुई और उसे इंसाफ मिलना चाहिए।

फर्नीचर मार्ट में डिजाइन का करती थी काम

मृतक के परिजनों ने बताया कि निकिता, राजकुमार फर्नीचर मार्ट पर डिजाइन का काम करती थी। यह पिछले 2 साल से कम कर रही थी। एक दिन पहले उसका अर्जुन सुगंधी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था, जिसके कारण उसने काम छोड़ दिया था। मंगलवार को उसे फोन करके अर्जुन के परिजनों ने बुलाया और उसके साथ मारपीट की। इस दौरान उसे पर धारदार हथियार से हमला किया जिसके कारण उसकी मौत हो गई। वह मूल रूप से खंडवा की रहने वाली थी और वर्तमान में अपने मामा के यहां रह रही थी।

इस घटना में पुलिस ने हत्या के आरोपित युवक को हिरासत में ले लिया है। यह पूरी घटना बुरहानपुर स्थित गणपति नाका थाना क्षेत्र के आलमगंज की है। वहीं पुलिस इस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है। गणपति थाना प्रभारी सुरेश महाले, ने बताया कि हमें जैसे ही सूचना मिली हम मौके पर पहुंच गए मामले की जांच की जा रही है। अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।

स्नेहा के अनुसार, वह अपनी बहन के साथ आलमगंज गई थी। वहां पहुंचते ही दुकान संचालक के परिजनों ने निकिता के साथ मारपीट शुरू कर दी। जब वे वहां से निकल रहे थे, तभी अर्जुन सुगंधी नाम के युवक ने निकिता पर चाकू से हमला कर दिया।

स्नेहा ने बताया कि आरोपी तीन भाई हैं- अजय, अर्जुन और सागर सुगंधी। उसका आरोप है कि अजय उसकी बहन को पसंद करता था, लेकिन निकिता ने मना कर दिया था, जिससे विवाद की स्थिति बनी हुई थी।

मामी बोलीं: किसने मारा, पता नहीं

मृतिका की मामी प्रमिला मेहरा ने बताया कि निकिता ने एक दिन पहले घर आकर कहा था कि उसके साथ गलत व्यवहार हुआ है और जब तक माफी नहीं मांगी जाएगी, वह काम पर नहीं जाएगी। बाद में उसे फोन आया और कुछ देर में घटना की जानकारी मिली। उन्होंने कहा कि किसने हमला किया, यह स्पष्ट नहीं है, लेकिन दोषी को कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

पुलिस बोली- जांच के बाद साफ होगी वजह

गणपति नाका थाना प्रभारी सुरेश महाले ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को पहले निजी अस्पताल और फिर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। परिजन सदमे में हैं, इसलिए अभी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है।

सीएसपी गौरव पाटील ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। एक संदिग्ध को राउंडअप किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों और घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

आप देख रहे हैं 👇



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

बुरहानपुर जिले के नेपानगर के नवरा ग्राम में एक युवक ने युक्ति का गला काटकर कर दी हत्या बुरहानपुर जिला अस्पताल में किया पोस्टमार्टम

  आप देख रहे हैं प्रदेश पत्रिका से दीपक सोनवणे  की रिपोर्ट  बुरहानपुर जिले के नवरंग गांव में एक युवक ने एक युवती की गला काटकर हत्या कर दी हत्या  है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।यह घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है  घटना का विवरण यह घटना दिनांक 02/08/2025 शनिवार 12:00 बजे की है बताया जा रहा है कि युवक और युवती के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद युवक ने धारदार हथियार से युवती का गला काट दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पोस्टमार्टम युक्ति भाग्यश्री का शव एसपी  देवेंद्र पाटीदार द्वारा  युवती के शव को  कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए  जिला अस्पताल ले जाया  गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी युवक रईस  की तलाश जारी है।  यह घटना शनिवार दोपहर 12:00 की है व्यक्ति की बहन सुभद्रा कटारे ने प्रशासन से लगाई दुहार की हत्यारे को अधिक से अधिक कड़ी सजा मिले । युवक का नाम रईस बताया जा रहा है जो नेपानगर निवासी है जो दूध का व्यापार करता है ...