सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मुख्य कार्यपालन अधिकारी महोदय जिला पंचायत खंडवा के श्री डॉ. नागार्जुन बी गौड़ा जिला पंचायत खंडवा द्वारा जनपद पंचायत पुनासा के सभा कक्ष में ग्रामीण विकास योजनाओं की ग्राम पंचायत वॉर विस्तार से समीक्षा की गई, इस अवसर पर "गांव का पानी गांव में" अभियान के तहत बनाई गई 25 मार्च 2026 तक पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिए गए

 

आज दिनांक 18/03/2026 को मुख्य कार्यपालन अधिकारी महोदय जिला पंचायत खंडवा के श्री डॉ. नागार्जुन बी गौड़ा जिला पंचायत खंडवा द्वारा जनपद पंचायत पुनासा के सभा कक्ष में ग्रामीण विकास योजनाओं की ग्राम पंचायत वॉर विस्तार से समीक्षा की गई, इस अवसर पर "गांव का पानी गांव में" अभियान के तहत बनाई गई ग्रामवार कार्य योजना अनुसार जल संवर्धन अभियान के तहत प्रगतिरत कार्यो को 25 मार्च 2026 तक अभियान के रूप में चलाया जाकर पूर्ण किये जाने के निर्देश सहायक यंत्री, उपयंत्रियो, सचिवो तथा ग्राम रोजगार सहायको को दिए गए, 

समीक्षा के दौरान प्रगति संतोष जनक नहीं पाए जाने पर ग्राम पंचायत नवलगाँव, सक्तापुर, बडनगर रैयत, चिचली खुर्द, के सचिवो को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किये जाने के निर्देश दिए गए साथ ही ग्राम पंचायत सक्तापुर के ग्राम रोजगार सहायक को निलंबन हेतु प्रस्ताव भी जिला कार्यालय को प्रेषित किये जाने के निर्देश दिए गए साथ ही प्रधान मंत्री आवास योजना, ग्राम पंचायतो में जल कर वसूली, संपत्ति कर वसूली, समग्र मनरेगा, आधार ई केवाईसी की प्रगति की समीक्षा भी की गई साथ ही जल कर, संपत्ति कर वसूली की प्रगति की समीक्षा ग्राम पंचायत वॉर की गई, प्रगति संतोष जनक नहीं होने का कारण नाराजगी व्यक्त की गई उक्त समस्त कार्य को शत प्रतिशत किये जाने हेतु 25 मार्च 2026 तक पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिए गए

 साथ ही ग्राम पंचायतो में लंबित समस्त विधुत बिलों का भुगतान 5 वे वित्त आयोग से वित्तीय वर्ष में किये जाने के निर्देश भी दिए गए। सहायक यंत्री एवं उपयंत्रियो को भी उपरोक्त अनुसार कार्यों की सतत मोनिटरिंग किये जाने एवं प्रगति के सम्बन्ध में निर्देश दिए गए साथ ही प्रधान मंत्री आवास योजना के अंतर्गत 3rd क़िस्त प्रदाय समस्त आवासों को पूर्ण किया जावे यह भी निर्देश दिए गए, उक्त समस्त कार्यो की पुन समीक्षा आगामी 15 दिनों के बाद पुन की जाएगी तब तक सभी कार्यों में प्रगति सुनिश्चित हो स्पष्ट निर्देश दिए गए अन्यथा सम्बंधित जिम्मेदार अधिकारियो/कर्मचारियों पर कार्यवाही की जावेगी निर्देश दिए गए। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी, सहायक यंत्री, उपयंत्री, समस्त शाखा प्रभारी, ग्राम पंचायतो के सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक उपस्थित रहे।

आप देख रहे है 👇




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नौकरी के नाम पर ₹1.40 करोड़ की ठगी: 9 महीने से फरार आरोपी धीरज चौधरी ने नेपानगर कोर्ट में किया सरेंडर, 3 दिन की पुलिस रिमांड पर

 नौकरी के नाम पर 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है,  ।। प्रदेश पत्रिका संवाददाता दीपक सोनवणे ।। नेपानगर। भारतीय डाक विभाग (पोस्ट ऑफिस) में नौकरी दिलाने का झांसा देकर नेपानगर और आसपास के करीब 19 युवाओं से 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले मुख्य आरोपियों में से एक धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी पिछले नौ महीने से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार, नेपानगर के गेट नंबर 7 निवासी आरोपी धीरज (पिता अशोक चौधरी) मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे अपने कानूनी सलाहकार (वकील) के साथ अचानक न्यायालय परिसर पहुंचा और आत्मसमर्पण की अर्जी लगाई। धीरज के सरेंडर करने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। इस हाई-प्रोफाइल धोखाधड़ी मामले में क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को निशाना बनाया गया था। नेपानगर और आसपास के ग्रामीण इलाकों के 19 युवाओं ने शि...

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...