Skip to main content

मोनालिसा को विदेश से ऑफर, महाकुंभ के बाद महाशिवरात्रि पर खुली किस्मत, 26 तारीख को होगा भव्य प्रोग्राम

महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा के लिए अब महाशिवरात्रि भी किस्मत चमकाने के लिए आई है। मोनालिसा को महाशिवरात्रि पर विदेश से ऑफर आया है। इस पवित्र दिन मोनालिसा को नेपाल में बतौर गेस्ट बुलाया गया है।
महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर छाई हुईं हैं। गांव से लेकर मुंबई की गलियों में पहुंची मोनालिसा अब हीरोइन बनने की तैयारियों में जुटी हैं। बीते दिनों मोनालिसा के एक्टिंग सीखने का एक वीडियो वायरल हुआ था। अब मोनालिसा को फिल्म में डेब्यू से पहले ही विदेशों से ऑफर आने लगे हैं। मोनालिसा अब भारत के बाहर नेपाल में भी एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में बतौर गेस्ट हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया गया है। साथ ही यहां एक दिग्गज म्यूजिक कंपोजर भी पहुंचने वाले हैं। मोनालिसा को फिल्म में डेब्यू करा रहे डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने इसकी जानकारी दी है। सनोज मिश्रा ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में सनोज मिश्रा ने बताया, 'हमें महाशिवरात्रि पर नेपाल के शहर मल्लापुर पतोरा में 26 फरवरी को पहुंच रहे हैं। इस खास कार्यक्रम में नेपाल के एक बड़े म्यूजिक कंपोजर भी शामिल हो रहे हैं।' 


मोनालिसा ने लोगों से की कार्यक्रम में पहुंचने की अपील

मोनालिसा ने भी इस वीडियो में डायरेक्टर सनोज मिश्रा के साथ लोगों से इस कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। बता दें कि मोनालिसा बीते कुछ दिनों से अपनी फिल्म की तैयारी कर रही हैं। डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने मोनालिसा को फिल्म ऑफर की है। जिसकी तैयारियां जोरों पर हैं। मोनालिसा भी एक्टिंग सीखने की जुगत में लगी हैं। बीते दिनों सनोज मिश्रा ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वे मोनालिसा को पढ़ाते नजर आ रहे थे। साथ ही मोनालिसा की मेकअप में भी फोटो वायरल हो रही हैं। अब मोनालिसा अपनी फिल्मों के लिए तैयारी में जुटी हैं। अब देखना होगा कि ये फिल्म कब बनकर तैयार होती है। 

महाकुंभ से चमकी किस्मत

मध्य प्रदेश के शहर इंदौर के पास के एक गांव की रहने वाली मोनालिसा महज 16 साल की हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में मोनालिसा रुद्राक्ष की माला बेचती थीं। इसी दौरान किसी ने उनकी फोटो निकालीं और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दीं। इसके बाद कंजी आंखों वाली सांवली मोनालिसा को लोगों ने काफी पसंद किया और उनकी खूबसूरती की तारीफ की। इसके बाद मोनालिसा रातों-रात सोशल मीडिया सेंशेसन बन गईं। सोशल मीडिया पर मिली पॉपुलरिटी के बाद मोनालिसा को यहां अपना काम छोड़ना पड़ा और वापस घर लौट आईं। इसके बाद फिल्मों के डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने मोनालिसा को अपनी अपकमिंग फिल्म में कास्ट करने का फैसला लिया है। सनोज मिश्रा ने खुद मोनालिसा के घर जाकर उनके पेरेंट्स से बात की और उन्हें तैयार करने का फैसला लिया। अब सोनज मिश्रा के साथ अक्सर ही मोनालिसा नजर आती रहती हैं। बीते दिनों मोनालिसा मुंबई. एयरपोर्ट पर नजर आई थीं। 


आप देख रहे हैं 
                      प्रदेश पत्रिका 

Comments

Popular posts from this blog

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

8 फरवरी से राशन कार्ड धारकों को मिलेगा बड़ा फायदा! जानें नया नियम!

भारत सरकार ने राशन कार्ड धारकों के लिए एक नई योजना की घोषणा की है, जो 8 फरवरी 2025 से लागू हो रही है। इस योजना का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद परिवारों को राहत प्रदान करना और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इस नई पहल के तहत, राशन कार्ड धारकों को न केवल मुफ्त राशन मिलेगा, बल्कि उन्हें हर महीने आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। यह योजना देश के करोड़ों लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालेगी। इस लेख में, हम आपको इस योजना के सभी पहलुओं की जानकारी देंगे, जैसे कि इसके लाभ, पात्रता मानदंड, आवश्यक दस्तावेज, और आवेदन प्रक्रिया। साथ ही, हम यह भी समझेंगे कि यह नया नियम किस तरह से राशन वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी और कुशल बनाएगा। राशन कार्ड योजना 2025 का मुख्य विवरण नीचे दिए गए टेबल में इस योजना का एक संक्षिप्त अवलोकन प्रस्तुत किया गया है:  योजना के लाभ इस नई योजना के तहत लाभार्थियों को कई महत्वपूर्ण सुविधाएं मिलेंगी: मुफ्त राशन: पात्र परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज (चावल और गेहूं) मिलेगा। आर्थिक सहायता: प्रत्येक परिवार को हर महीने ₹1000 की वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खाते में दी जाएग...