सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

अगस्त, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

नेपानगर ग्राम सागफाटा में शासकीय उचित मूल्य दुकान पर अनियमितता मिलने पर एसडीएम सृजन श्रीवास्तव ने औचक निरीक्षण किया।

  नेपानगर तहसील के ग्राम सागफाटा में शासकीय उचित मूल्य दुकान पर अनियमितता मिलने पर एसडीएम सृजन श्रीवास्तव ने औचक निरीक्षण किया। जांच में स्टॉक रजिस्टर गायब मिला तथा ऑनलाइन डेटा के मुकाबले गेहूं, चावल और शकर कम व नमक अधिक पाया गया। इस दौरान तहसीलदार जगन्नाथ वास्कले और कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी गिरीश नागपुरे भी मौजूद रहे, जिन्होंने ग्रामीणों के समक्ष पंचनामा तैयार किया।   शैक्षणिक गतिविधियां अधिकारियों ने कक्षा में पहुंचकर खुद एक शिक्षक की भूमिका निभाई और बच्चों को पढ़ाया  विज्ञान और गणित के सवाल पूछे, तथा बच्चों द्वारा संतोषजनक जवाब दिए गए।   सराहना व प्रेरणा बच्चों के प्रदर्शन से संतुष्ट होकर गणित शिक्षक आशीष दुबे और अन्य साथियों की प्रशंसा की गई, साथ ही बच्चों को प्रेरित कर एक काबिल अफसर बनने के टिप्स दिए गए।   माध्यमिक विद्यालय मंडवा का औचक निरीक्षण उपस्थित  अधिकारी एसडीएम सृजन श्रीवास्तव, तहसीलदार जगन्नाथ वास्कले ने एक शिक्षक की भूमिका अदा करते हुए माध्यमिक विद्यालय मंडवा का निरीक्षण किया गया, स्कूल में दर्ज 646 बच्चों के विरुद्ध 285 बच्चे उपस्थित, प...

मध्य प्रदेश जिला बुरहानपुर में मिट्टी की गणेश प्रतिमाएं बनाकर महिलाओं ने दिया पर्यावरण संरक्षण और स्वावलंबन का संदेश

  मध्य प्रदेश जिला बुरहानपुर में मिट्टी की गणेश प्रतिमाएं बनाकर महिलाओं ने दिया पर्यावरण संरक्षण और स्वावलंबन का संदेश बुरहानपुर गणेशोत्सव आस्था और श्रद्धा का पर्व है, लेकिन हमारी आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी भी जुड़ी है। इसी भावना को आगे बढ़ाते हुए बुरहानपुर की महिलाओं द्वारा मिट्टी से गणेश प्रतिमाएं तैयार कर पर्यावरण-अनुकूल गणेशोत्सव का संदेश दिया जा रहा है। मिट्टी की गणेश प्रतिमाएं बनाने वाली लताबाई वाणे, हेमलताबाई वाणे एवं मंगलाबाई वाणे द्वारा स्थानीय स्तर पर प्रतिमाओं का निर्माण किया जा रहा है। इनके द्वारा वाणे आर्ट्स एवं धुर्व आर्ट्स के नाम से मिट्टी की गणेश प्रतिमाएं तैयार की जाती हैं। इन महिलाओं की कला और पर्यावरण संरक्षण के प्रति योगदान को प्रोत्साहित करते हुए ताप्ती सेवा समिति, बुरहानपुर द्वारा उनका पुष्पमाला पहनाकर सम्मान किया गया। समिति ने कहा कि महिलाओं द्वारा मिट्टी की प्रतिमाएं बनाना केवल धार्मिक आस्था से जुड़ा कार्य नहीं है, बल्कि यह महिला स्वावलंबन, स्थानीय रोजगार और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी महत्वपूर्ण पहल है। ताप्ती सेवा समिति ने आमजन से अपील...

एचआईवी की सही जानकारी होने से संक्रमित होने से बचा जा सकता है आईसीटीसी खकनार परामर्शदाता सिसोदिया

  मध्यप्रदेश सरकार द्वारा एचआईवी,एड्स सघन जागरूकता अभियान का कार्यक्रम सभी जिलों मे चलाया जा रहा है  बुरहानपुर जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.राजेंद्र कुमार वर्मा के आदेश अनुसार 12 अगस्त से 12 अक्टूबर 2026 तक अभियान चलाया जा रहा है आज शासकीय बालक हाई स्कूल खकनार में उपस्थित विद्यार्थियों को आईसीटीसी खकनार परामर्शदाता हरलाल सिसोदिया द्वारा एचआईवी के प्रमुख लक्षण लक्षणों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई है परामर्शदाता सिसोदिया द्वारा बताया गया कि अगर यह लक्षण आपके परिवार में,आपके गांव में,आपके रिश्तेदारी में अगर किसी को दिखाई दे तो अपने आसपास की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एचआईवी की निशुल्क जांच करवा ले  एचआईवी के प्रमुख लक्षण बार-बार दस्त लगना,रात के समय पसीना आना,शरीर का वजन कम होना,बोलने में दिक्कत होना, बार-बार टीबी होना,दो महीने से अधिक समय से बुखार आना ये लक्षण दिखाई दे तो अपने आसपास की आईसीटीसी केंद्र में जाकर साल में दो से तीन बार तक निशुल्क एचआईवी की जांच करवा ले  परामर्शदाता सिसोदिया ने बताया एचआईवी पॉजिटिव व्यक्ति के साथ हाथ मिलान...

बुरहानपुर जिले के नेपानगर में सड़क के बीच खोदाई कर अधूरा पड़ा काम नल जल योजना में वार्ड एक से पांच तक पाइप डालने के लिए खोदाई कर अधूरा छोड़ा काम

  सड़क के बीच खोदाई कर अधूरा पड़ा काम नल जल योजना में वार्ड एक से पांच तक पाइप डालने के लिए खोदाई कर अधूरा छोड़ा काम नेपानगर। वार्ड क्रमांक 1 से लेकर 5 तक नल जल योजना के कनेक्शन को लेकर संजय नगर के पास रेलवे क्रासिंग के लिए शुरू किया गया खोदाई का काम करीब एक सप्ताह से बंद है। कार्य को लेकर सड़क के बीचो-बीच खोदाई कि गई। जिसके कारण यहां से गुजरने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार नगर के 24 वार्ड में नल जल योजना का काम किया गया। लेकिन रेलवे क्रासिंग से दूसरी ओर मातापुर, डिवन, पांधार एरिया सहित अन्य वार्ड क्रमांक 1 से लेकर 5 तक रेलवे क्रासिंग की मंजूरी नहीं मिलने से पाइप लाइन नहीं जोड़ी जा सकने से इन वार्डो में अब तक योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। लम्बे समय के प्रयास के बाद मंजूरी मिली। तीन सप्ताह पहले सड़क से अंदर पास पाइप लाइन डालने के लिए खोदाई शुरू कि है। जो अब तक पूरी नहीं हो पाई है। एजेंसी ने सड़क पर गड्ढा खोद कर आगे का काम बंद कर दिया है। जिससे लोग परेशान हो रहे है। लोगो ने एजेंसी से काम में तेजी लाकर काम ख़त्म कर सड़क से आवाजाही शुरु करवाने कि मांग ...

नेपानगर में 31 जुलाई को राजमाता जिजाऊ ग्रुप एवं सिद्धिविनायक गणपति मंदिर समिति, पानधार के संयुक्त तत्वावधान में भगवान महादेव को सवा लाख बेलपत्र अर्पित किए गए।

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के तहसील नेपानगर में ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन सोमवार दिनांक 31 जुलाई 2026 को वार्ड क्रमांक 5 पानधार के संयुक्त तत्वावधान में भगवान महादेव को राजमाता जिजाऊ ग्रुप एवं सिद्धिविनायक गणपति मंदिर समिति द्वारा सवा लाख बेलपत्र अर्पित किए गए। नेपानगर । क्षेत्र के लिए एक बेहद पावन और सुंदर धार्मिक आयोजन है। राजमाता जिजाऊ ग्रुप और सिद्धिविनायक गणपति मंदिर समिति (पानधार) के संयुक्त प्रयास से भगवान शिव को सवा लाख बेलपत्र अर्पित करने का यह अनुष्ठान निश्चित ही पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक ऊर्जा और आस्था का संचार करने वाला रहा  कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत रुद्राभिषेक के साथ हुई। इस पावन एवं भव्य धार्मिक आयोजन का सफल आयोजन राजमाता जिजाऊ ग्रुप की सदस्य श्रीमती प्रिया आकाश पाटिल, श्रीमती गायत्री अजय पाटिल एवं नीता राजेंद्र चौधरी द्वारा किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर जिजाऊ ब्रिगेड बुरहानपुर की संभाग कार्यकारी अध्यक्षा शिवमती आरती ताई लांडे एवं जिला अध्यक्षा शिवमती अनीता ताई पाटिल भी उपस्थित रहीं और उन्होंने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। रुद्राभिषेक के साथ शुरू हुए इस कार्यक्रम म...

नेपानगर तहसील के ग्राम सीवल में सोमवार सुबह कचरे के पास गोबर के ढेर में एक मृत नवजात शिशु मिला यह दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।

     मध्य प्रदेश के जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर क्षेत्र के ग्राम सीवल में सोमवार सुबह कचरे के पास गोबर के ढेर में एक मृत नवजात शिशु मिला।  घटना का विवरणस्थान: ग्राम सीवल, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर समय: सोमवार सुबह करीब 10 बजे पानी की टंकी से बह रहे पानी मे गोबर के ढेर के साथ बहते जल में नवजात शिशु शव दिखाई दिया। स्थिति: नवजात का शव कचरे और गोबर के ढेर में दबा हुआ था। पानी की टंकी ओवरफ्लो होने के कारण जब पानी के तेज बहाव में गोबर का ढेर भी बहने लगा। इसी दौरान उसमें दबा नवजात दिखाई दिया। ग्राम पंचायत के सरपंच पति गजानन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी पता चलते ही पुलिस तुरंत मौका स्थल पर पहुंच जांच शुरू कर दी । 👮 पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई : ग्राम पंचायत के सरपंच पति गजानन ने पुलिस को इस बात की जानकारी दी। अधिकारी मौके पर: नेपानगर थाना प्रभारी शहाबुद्दीन कुरैशी, एसडीएम सृजन श्रीवास्तव और तहसीलदार जगन वास्कले दोपहर करीब 2 बजे मौके पर पहुंचे। वर्तमान स्थिति: पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को कब्जे में ले लिया है। पंचनामा बनाकर ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों के ...

बुरहानपुर मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत ग्राम असीर में संभागायुक्त श्री लक्षकार ने किया क्षेत्र भ्रमण उपस्वास्थ्य केंद्र, शासकीय हाईस्कूल एवं पंचायत भवन का किया निरीक्षण,

  मध्य प्रदेश जिला बुरहानपुर मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत ग्राम असीर में संभागायुक्त श्री लक्षकार ने किया क्षेत्र भ्रमण उपस्वास्थ्य केंद्र, शासकीय हाईस्कूल एवं पंचायत भवन का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं की ली जानकारी बुरहानपुर मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 के तहत शनिवार को ग्राम पंचायत असीर में क्षेत्र भ्रमण आयोजित रहा। क्षेत्र भ्रमण में संभागायुक्त इंदौर संभाग श्री भास्कर लक्षकार ने सहभागिता करते हुए ग्राम में विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया तथा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री हर्ष सिंह सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे। उपस्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सुविधाओं की ली जानकारी संभागायुक्त श्री लक्षकार ने ग्राम असीर के उपस्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में जांच एवं दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित रखने एवं नागरिक स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में निर्देश दिए। साथ ही मरीजों को प्राथमिक उपचार के बाद आवश्यकता अनुसार उच्च स्वास्थ्य संस्थान में रेफर करने तथा गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीयन कर चारों एएनसी जांचें पूर्ण कराने के नि...

नेपानगर में नाले का निर्माण कार्य पिछले 3 वर्षों से लगातार चल रहा है। नाला निर्माण कार्य लंबे समय से अटका हुआ है और इसकी गुणवत्ता को लेकर स्थानीय स्तर पर लगातार शिकायतें सामने आ रही है

   मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के तहसील नेपानगर के वार्ड 16 से 20 तक 4 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाला नाला  तीन साल बाद भी अधूरा है और इसके काम में गुणवत्ता की कमी की शिकायतें सामने आ रही हैं। नले का निर्माण कार्य में  ज्यादा समय होने एवं  लापरवाही देखने को मिल रही है । परियोजना की लागत और योजना: यह नाला निर्माण केंद्र सरकार की योजना के तहत लगभग 4 करोड़ रुपये की लागत से पांच वार्डों (वार्ड 16, 17, 18, 19 और 20) को आपस में जोड़ने के लिए शुरू किया गया था। देरी और लापरवाही तय समय सीमा गुजर जाने के बाद भी काम पूरा नहीं हुआ है और बीच-बीच में कार्य महीनों तक बंद रहने से रहवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गुणवत्ता पर सवाल स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों द्वारा निर्माण कार्य में घटिया सामग्री के इस्तेमाल और लापरवाही के आरोप लगाए गए हैं, जिसकी पूर्व में जांच और सैंपल लेने की कार्रवाई भी हो चुकी है। शुरुआती लापरवाही: निर्माण शुरू होने से पहले अधिकारियों ने ड्राइंग और डिजाइन मंजूर नहीं की थी, जिससे बाद में सुधार करना पड़ा। गुणवत्ता और ढलान की समस्...

मध्य प्रदेश जिला बुरहानपुर में कार चोरी का बड़ा खुलासा

 मध्य प्रदेश जिला बुरहानपुर में कार चोरी का बड़ा खुलासा! CCTV और टेक्निकल साक्ष्यों से पुलिस मुंबई पहुंची, आरोपी गिरफ्तार आर.के ऑटोडील पार्किंग से ताला काटकर अर्टिका कार चुराने वाले अज्ञात आरोपी को गणपति नाका पुलिस ने किया गिरफ्तार रैकी कर घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से आर्टीकार किमती 07 लाख रूपये की जप्त की गई बुरहानपुर 22.08.2026 को फरियादी सहजीम खान पिता अब्दुल हफीज खान, उम्र 28 वर्ष, निवासी जय स्तंभ, बुरहानपुर ने थाना गणपति नाका पर उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उन्होंने अपनी सफेद रंग की अर्टिका कार मॉडल 2021, क्रमांक MH 47 AS 2405 को RK ऑटोडील में खडी की थी जिसे कोई अज्ञात बदमाश RK ऑटोडील के दरवाजे का ताला कटर से काटकर चुरा कर ले गया। जो कि फरियादी की रिर्पोट पर अज्ञात बदमाशो के विरूद्ध अपराध क्रमांक 211/2026, धारा 305 (a), 331(4) BNS का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया पुलिस द्वार घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री आशुतोष बागरी के निर्देशन मे एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शेण्डे, नगर पुलिस अधीक्षक श्री विनोद सि...

नेपानगर में कांग्रेस पार्टी के प्रतिनिधियों द्वारा महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और शक्कर (चीनी) के दामों में हुई बढ़ोतरी के चलते मनोज टॉकीज चौराहे से बुधवारा तक विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी की गई।

  महगाई के खिलाफ कांग्रेस पार्टी के प्रतिनिधियों द्वारा महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और शक्कर (चीनी) के दामों में हुई बढ़ोतरी के चलते मनोज टॉकीज चौराहे से बुधवारा तक विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी की गई।  प्रदेश के बुरहानपुर जिले के तहसील नेपानगर में  दिनांक 27 /8 /2026 को गुरुवार सुबह 11:00 बजे से मनोज टॉकीज से बुधवार बाजार तक बेरोजगारी एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ नारेबाजी कर रैली निकाली गई । ​ महंगाई और खाद्य सामग्री: चीनी जैसी आवश्यक वस्तुओं के दामों में वृद्धि से आम जनता और ग्रहणियों पर पड़ने वाले आर्थिक बोझ को प्रमुखता से उठाया जाना। ​ बेरोजगारी के मुद्दे: युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों की कमी और इस विषय पर प्रशासनिक एवं सरकारी नीतियों की आलोचना करना। ​ भ्रष्टाचार के आरोप: स्थानीय और प्रशासनिक स्तर पर भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज़ उठाना तथा पारदर्शिता की मांग करना। ​ प्रमुख मार्ग: मनोज टॉकीज चौराहे से बुधवारा बाजार तक का मार्ग नेपानगर के व्यस्त व्यापारिक क्षेत्रों में से एक है, जिससे इस प्रदर्शन का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों और व्यापारियों तक अपनी बात पहुँचाना  महंगाई के...

मध्य प्रदेश जिला बुरहानपुर तहसील नेपानगर में आधी रात पुलिस को देख कार छोड़ भागे 4 बदमाश, गाड़ी ने ही पहुंचा दिया आरोपियों तक; इंदौर से 2 आरोपियों को दबोचा- 2 आरोपी फरार

  मध्य प्रदेश जिला बुरहानपुर तहसील नेपानगर में आधी रात पुलिस को देख कार छोड़ भागे 4 बदमाश, गाड़ी ने ही पहुंचा दिया आरोपियों तक; इंदौर से 2 आरोपियों को दबोचा- 2 आरोपी फरार अर्टिगा में मिले नकबजनी, चोरी-लूट और डकैती में इस्तेमाल होने वाले औजार; महाराष्ट्र नंबर से शुरू हुई जांच इंदौर के खजराना पहुंची मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले के नेपानगर में आधी रात पुलिस चेकिंग देखकर अर्टिगा कार छोड़कर अंधेरे में भागे चार संदिग्धों में से दो आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गए। जिस कार को छोड़कर आरोपी पुलिस से बच निकले थे, वही कार उन तक पहुंचने की सबसे अहम कड़ी बन गई। वाहन के मालिक और उसकी खरीद-बिक्री की परतें खंगालते हुए नेपानगर पुलिस इंदौर के खजराना तक पहुंची और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं मामला इसलिए भी गंभीर है कि कार की तलाशी में पुलिस को नकबजनी, चोरी, लूट और डकैती जैसी वारदातों में इस्तेमाल होने वाली सामग्री मिली थी। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। उनके नेपानगर आने के उद्देश्य और अन्य मामलों से संभावित संबंध की भी पड़ताल की जा रही है। र...

​ बुरहानपुर विधानसभा क्षेत्र द्वारा श्री संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर आयोजित "समरसता संकल्प अभियान"

विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कुशाभाऊ ठाकरे डोईफोड़िया मंडल के ग्राम गुलई, सिंधखेड़ाकलां, सिरपुर एवं तलावड़ी में भारतीय जनता पार्टी, बुरहानपुर द्वारा श्री गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के पावन अवसर पर आयोजित “समरसता संकल्प अभियान” के अंतर्गत कलश वंदन यात्रा में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणजनों एवं समर्पित कार्यकर्ता बंधुओं के साथ सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। श्री गुरु रविदास जी ने अपने विचारों और संदेशों के माध्यम से सामाजिक समरसता, समानता, भाईचारे एवं मानवता का मार्ग दिखाया। उनके आदर्श आज भी हम सभी को एकजुट होकर समाज और राष्ट्र की प्रगति के लिए कार्य करने की प्रेरणा देते हैं। आइए, गुरु रविदास जी के आदर्शों को आत्मसात करते हुए भेदभाव मुक्त, समरस एवं सशक्त समाज के निर्माण का संकल्प लें। ​गुरु रविदास जी की वाणी और उनके आदर्श आज के समय में भी एक भेदभाव-मुक्त, सशक्त और एकजुट समाज के निर्माण के लिए हमारा मार्गदर्शन करते हैं। उनके विचारों को आत्मसात कर क्षेत्र के विकास और जन-कल्याण के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ना हम सबका कर्तव्य है। आप देख रहे है 👇

बुरहानपुर नेपानगर में आपसी कहासुनी में टेलर ने कारीगर के पेट और छाती पर कैंची मार दी, जिससे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

  मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के नेपानगर क्षेत्र में आपसी विवाद के दौरान कहासुनी में टेलर ने कारीगर के पेट और छाती पर कैंची मार दी, इस तरह की हिंसक वारदात का सामने आना कानून-व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द दोनों के लिए चिंता का विषय है। घटना का सारांशतारीख और समय: 22 अगस्त, रात 8 बजे। स्थान: आदर्श कॉलोनी, नेपानगर (बुरहानपुर, मध्य प्रदेश)। मृतक: देवानंद देवचंद चौधरी (36 वर्ष)। आरोपी: टेलर बिरज कुमार रामचंद्र देवड़ा (पांधार एरिया)। झगड़ा (22 अगस्त): मनोज टॉकीज के सामने दुकान के बाहर देवानंद ने टेलर को छाता मारा था, जिससे वह आंख के पास घायल हो गया था। कैंची से हमला: गुस्से में आकर टेलर ने देवानंद के पेट और छाती पर कैंची से वार कर दिया। वजह: मृतक द्वारा काम छोड़ने से टेलर का व्यवसाय प्रभावित हो रहा था, जिसके चलते दोनों के बीच कहासुनी हुई और आरोपी ने कैंची से हमला कर दिया। इलाज के दौरान पीड़ित की मौत हो गई। अस्पताल और लापरवाही: नेपानगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों ने चोट को मामूली मानकर प्राथमिक इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी थी। मृत्यु (24 अगस्त): हालत बिगड़ने पर 23 अगस्त क...

सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में लापरवाही पर पाँच अधिकारी-कर्मचारियों पर कार्रवाई

  सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में लापरवाही पर पाँच अधिकारी-कर्मचारियों पर कार्रवाई तीन अधिकारी-कर्मचारियों पर अर्थदंड, एक लेखापाल निलंबित तथा स्कूल की प्राचार्य को शौकाज नोटिस कलेक्टर श्री शिवम वर्मा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक संपन्न इंदौर 24 अगस्त 2025  कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने आज कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में समय-सीमा के पत्रों के निराकरण (टीएल) की समीक्षा बैठक ली। बैठक में सीएम हेल्पलाइन के तहत प्राप्त आवेदनों के निराकरण की विभागवार समीक्षा की गई। कलेक्टर श्री वर्मा ने निर्देश दिए कि 50 दिन से अधिक समय से लंबित शिकायतों को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ निराकृत किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण एवं संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें। शिकायतों के निराकरण में अनावश्यक विलंब अथवा लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी-कर्मचारी की जवाबदेही तय करते हुए कार्रवाई की जाएगी।  कलेक्टर श्री वर्मा ने सीएम हेल्पलाइन में दर्ज आवेदनों में से पांच प्रकरणों का रेण्डम रूप से चयन कर उनके निराकरण की स्थिति की समीक्षा की। समी...

दुर्घटना संभावित क्षेत्र का यातायात पुलिस खण्डवा के अधिकारियों द्वारा निरीक्षण कर सड़क सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा

 दुर्घटना संभावित क्षेत्र का यातायात पुलिस खण्डवा के अधिकारियों द्वारा निरीक्षण कर सड़क सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा      पुलिस अधीक्षक खण्डवा श्री अगम जैन के निर्देशन में जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने एवं आमजन में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आज उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री अनिल कुमार राय के नेतृत्व में थाना प्रभारी नर्मदा नगर निरीक्षक श्री धीरेश धारवाल, निरीक्षक श्रीमती स्नेहा ठाकुर सहित थाना यातायात की टीम द्वारा थाना नर्मदा नगर क्षेत्र के दुर्घटना संभावित स्थलों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों द्वारा दुर्घटना स्थल की भौगोलिक एवं सड़क संरचना का अवलोकन किया गया तथा सड़क की स्थिति, मोड़, दृश्यता, मार्ग की चौड़ाई, प्रकाश व्यवस्था, सड़क किनारे की व्यवस्थाओं एवं अन्य सड़क संबंधी विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।  इस दौरान दुर्घटना से संबंधित सभी रोड साइन, चेतावनी संकेतक, दिशा सूचक बोर्ड एवं अन्य यातायात संकेतों को चेक किया गया तथा उनकी स्थिति, दृश्यता एवं आवश्यकता के अन...

नेपानगर के बुधवारा बाजार में पुरानी और क्षतिग्रस्त पानी की टंकी को नगर पालिका द्वारा तुड़वा दिया गया , कार्य में देरी होने के कारण व्यापारियों में आक्रोश का माहौल देखने को मिल रहा है

  मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के नेपानगर बुधवारा बाजार में दिनांक 21 अगस्त 2026 शुक्रवार दोपहर 2बजे व्यापारियों द्वारा पुरानी और क्षतिग्रस्त पानी की टंकी को नगर पालिका द्वारा तुड़वा दिया गया है, जिससे दुकानदारों और ग्राहकों को पेयजल की अस्थायी कमी का सामना करना पड़ रहा है। ​ घटना और वर्तमान स्थिति पर एक नज़र ​ स्थान: बुधवारा बाजार, नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)  नगर पालिका द्वारा इस स्थान पर लगभग ₹1,25,000 की लागत से नई टंकी का निर्माण जल्द ही शुरू किया जाना था लेकिन पानी की टंकी का गद्दा अज्ञात व्यक्ति द्वारा बंद किया जाने पर बुधारा बाजार के व्यापारियों में आक्रोश का माहौल देखना को मिल रहा है   पुरानी प्लास्टिक की टंकी में गंदगी, टूट-फूट और पानी दूषित होने की वजह से नगर पालिका ने इसे हटवाया। व्यापारियों का कहना है 15 से 20 साल पूर्व इस टंकी का निर्माण कार्य किया गया था । लेकिन क्षतिग्रस्त होने के कारण इसका मरम्मत कार्य एवं नवीनीकरण किया जाना संभव था नगर निगम द्वारा व्यापारियों को टंकी तोड़ने से पहले आश्वासन दिया गया था कि टंकी का निर्माण कार्य जल्द से जल्...