सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कांग्रेस की बड़ी बैठक में हुए अहम फैसले: संगठन में अनुशासनहीनता को लेकर जमकर बिफरे भूपेश बघेल, आकाश तिवारी की पार्टी में हुई वापसी

  


कांग्रेस की बड़ी बैठक में हुए अहम फैसले: संगठन में अनुशासनहीनता को लेकर जमकर बिफरे भूपेश बघेल, आकाश तिवारी की पार्टी में हुई वापसी

रायपुर: कांग्रेस पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक लगभग ढाई घंटे चलने के बाद खत्म हो चुकी है, बैठक में प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट , PCC चीफ दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, रविंद्र चौबे, ताम्रध्वज साहू, धनेंद्र साहू, सत्यनारायण शर्मा समेत PAC सदस्यों के साथ वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में हुई. 


अनुशासन के मामले में होगी सख्त :

जिसमें संगठन के आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई, और कुछ अहम् फैसले लिए गए, जिसके अनुसार कांग्रेस पार्टी अनुशासन के मामले में सख्त होगी. अनुशासनहीनता पर ‌सख्त कार्रवाई की जाएगी. संगठन को हर स्तर पर मजबूत किया जाएगा. कांग्रेस में रुकी हुई नियुक्तियां जल्द होंगी , कांग्रेस पार्टी जनता तक पहुंचने बड़े कार्यक्रम बनाएगी. 


बड़े आंदोलन होंगे:

 केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग को लेकर कांग्रेस बड़े आंदोलन करने वाले हैं, कांग्रेस की बैठक के बाद PCC प्रभारी सचिन पायलट का बड़ा बयान भी समाने आया है.उन्होंने कहा है कि कांग्रेस जनता का इंतजार नहीं करेगी, जनता के बीच जाएगी, जनता से जुड़ने कांग्रेस मास कम्युनिकेशन प्रोग्राम चलाएगी. बूथ से प्रदेश स्तर तक पार्टी के नेता जनता के बीच पहुंचेंगे. हमारे कार्यकर्ता, समर्थक, वोटर्स आज भी हैं, हमारी जड़ें गहरी हैं. 


अनुशासनहीनता को लेकर जमकर बिफरे भूपेश बघेल :

कांग्रेस पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक में संगठन में अनुशासनहीनता को लेकर भूपेश बघेल जमकर बिफरे और बिलासपुर के नोटिस मामले को लेकर नाराजगी जताई. जिला अध्यक्ष ने प्रदेश पदाधिकारी को नोटिस दिया था, प्रदेश अध्यक्ष बदलाव की चर्चा को लेकर भी नाराजगी जताई. वरिष्ठ नेताओं को संगठन के खिलाफ बयानबाजी से बचने के लिए कहा गया


कांग्रेस के निष्कासित पार्षद आकाश तिवारी की हुई वापसी :

कांग्रेस के निष्कासित पार्षद आकाश तिवारी की वापसी हुई, सचिन पायलट, दीपक बैज ने कांग्रेस का गमछा पहनाकर स्वागत किया. आज ही पार्टी में वापसी की आकाश तिवारी ने इच्छा जताई थी, सचिन पायलट ने पार्टी को मजबूत करने आकाश को निर्देश दिए.


          आप देख रहे है 👇 



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...